Apple 6.1-इंच OLED डिस्प्ले और कस्टम 5G चिप के साथ iPhone SE फोन पर कथित तौर पर काम कर रहा है। क्यूपर्टिनो जायंट ने अभी तक अफवाह में बने हुए iPhone SE के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन एक नई रिपोर्ट बताती है, कि आगामी डिवाइस चीन स्थित BOE (बीजिंग ओरिएंटल इलेक्ट्रॉनिक्स) की OLED (ऑर्गेनिक लाइट एमिटिंग डायोड) डिस्प्ले का उपयोग करेगा। मौजूदा iPhone SE मॉडल में LCD स्क्रीन के साथ LG और Samsung डिस्प्ले हैं। कथित तौर पर IPhone SE 4 अगले साल दस्तक दे सकता है। कंपनी ने अब तक अपने बजट iPhone SE मॉडल के तीन जेनरेशन लॉन्च किए हैं।
यह भी पढ़े :-IP Rating: जानिए स्मार्टफ़ोन में मिलने वाली IP रेटिंग से सम्बंधित हर छोटी-बड़ी जानकारी यहाँ
The Elec (कोरियाई) की एक रिपोर्ट के अनुसार, Apple अपने लो-एंड iPhone SE (2022) के सक्सेसर के लिए BOE की 6.1 इंच की OLED स्क्रीन का इस्तेमाल करेगा, जिसके अगले साल जारी होने की उम्मीद है। चीनी निर्माता iPhone 15 के लिए शुरुआती स्क्रीन की डिलीवरी करने में विफल रहे थे और अब एक रिपोर्ट बताती है, कि कंपनी iPhone 15 के लिए LG और Samsung से डिस्प्ले खरीदेगी।
रिपोर्ट के मुताबिक, 6.1 इंच वाले iPhone SE 4 की OLED स्क्रीन की कीमत करीब 40 डॉलर (करीब 3,200 रुपये) हो सकती है। इसकी कीमत 6.7 इंच के iPhone14 Pro Max में इस्तेमाल किए गए LTPO OLED पैनल के आधे से भी कम है, जिसकी कीमत लगभग 100 डॉलर (लगभग 8,100 रुपये) है।
यह भी पढ़े :-Amazon Holi Sale 2023: होली पर भारी छूट के साथ उपलब्ध हैं ये प्रोडक्ट
Apple ने पिछले साल मार्च में अपने iPhone SE के तीसरे संस्करण की घोषणा की थी। IPhone SE (2022) 64GB मॉडल के लिए 43,900 रुपये के शुरुआती मूल्य टैग पर लॉन्च किया गया था।
iPhone SE (2022) Apple के A15 बायोनिक SoC द्वारा संचालित है और यह 4.7 इंच रेटिना HD डिस्प्ले को स्पोर्ट करता है। इसमें 12MP का सिंगल कैमरा सेंसर है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए इसमें आगे की तरफ 7MP का कैमरा सेंसर है।
यह भी पढ़े :- Nothing Phone (2) का ये मुख्य स्पेसिफिकेशन लीक हुआ
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइलफोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप smartprix.com पर भी विज़िट कर सकते हैं।