Infinix ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Smart 5 लॉन्च कर दिया है। फोन को एंट्री लेवल सेगमेंट में पेश किया है जिसमे आपको HD+ बड़ी डिस्प्ले, Helio G25 चिपसेट, 2GB रैम और ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। तो चलिए नज़र डालते है डिवाइस के फीचरों पर:
Infinix Smart 5 की कीमत
Smart 5 को मार्किट में 7,199 रुपए की कीमत में पेश किया गया है। डिवाइस को आप 18 फरवरी से फ्लिप्कार्ट पर खरीद सकते है। फोन Morandi Gree, Purple, Obsidian Black और Aegean BLue कलर में पेश किया है।
Infinix Smart 5 के फीचर
फोन में आपको सामने की तरफ 6.6-इंच की HD+ डिस्प्ले 720×1600 रेज़ोलुशन और IPS पैनल के साथ मिलती है। प्रोसेसर के तौर पर यहाँ पर ओक्टा कोर MediaTek Helio G25 का इस्तेमाल किया है। Smart 5 2GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है।
फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ आपको ट्रिपल कैमरा देखने को मिलता है। 13MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ क्वैड LED फ़्लैश भी दी गयी है। सेल्फी और विडियो कालिंग के लिए फोन सामने की तरफ 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
कनेक्टिविटी के लिए फ़ोन में वाई-फाई, ड्यूल 4जी, जीपीएस, ब्लूटूथ, 3.5mm जैक और चार्जिंग के लिए माइक्रो-यूएसबी पोर्ट दिया गया है। इनफिनिक्स स्मार्ट 5 फोन में आपको 6,000 एमएएच की बैटरी के साथ 10 वाट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। सेंसर्स के लिए इसमें एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और रियर साइड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा। फोन का डायमेंशन 165.4×73.4×8.75mm का है।
Infinix Smart 5 स्पेसिफिकेशन
मॉडल | Infinix Smart 5 |
डिस्प्ले | 6.82-inch HD+ display, 20.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो |
प्रोसेसर | MediaTek Helio G25 |
रैम | 2GB |
इंटरनल स्टोरेज | 32GB, 256GB तक बढ़ा सकते है |
सॉफ्टवेयर | XOS 7 UI, एंड्राइड 10 गो एडिशन |
रियर कैमरा | 13MP + लो लाइट सेंसर |
सेल्फी कैमरा | 8MP |
बैटरी | 6000mAh |
सेंसर | फेस अनलॉक, फिंगरप्रिंट सेंसर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, G-सेंसर, प्रोक्सिमिटी सेंसर, कंपास |
कनेक्टिविटी | ड्यूल सिम, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.0, 3.5mm ऑडियो जैक, माइक्रो USB पोर्ट |
कीमत | INR 7,199 |