Infinix Hot 8 इंडिया में आज लांच कर दिया गया है। कंपनी ने इस डिवाइस को सोशल साइट्स पर काफी टीज़ भी किया था जो आज इवेंट के तहत पेश किया। Infinix Hot 8 एक बजट-सेंट्रिक स्मार्टफोन है जो पिछले साल लांच किये गये Infinix Hot 7 का ही अपग्रेड वर्जन है। इसमें आपको ट्रिपल कैमरा, बड़ी बैटरी के अलावा फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट भी मिलता है। तो देखते है इस लेटेस्ट डिवाइस में क्या ख़ास मिलता है?
यह भी पढ़िए: Vivo V17 Pro हो सकता है सितम्बर महीने के तीसरे हफ्ते में लांच
Infinix Hot 8 की कीमत और उपलब्धता
Infinix Hot 8 को इंडिया में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है जिसकी कीमत 6,999 रुपए रखी गयी है।
Infinix Hot 8 के फीचर
Infinix Hot 8 में आपको सामने की तरफ 6.52-इंच की HD+ (1600×720 पिक्सेल) रेज़ोलुशन वाली डिस्प्ले 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो और 2.5D कर्व ग्लास के साथ दी गयी है। प्रोसेसर के तौर पर यहाँ आपको 2GHz ओक्टा-कोर MediaTek Helio P22 चिपसेट 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के विकल्प के साथ दी गयी है।
फोटोग्राफी की बात करे तो यहाँ पर सामने की तरफ आपको 8MP का फ्रंट सेल्फी कैमरा 81-डिग्री फील्ड ऑफ़ व्यू, 4P लेंस के साथ दिया गया है। वही पीछे की तरफ आपको 13MP+2MP+लो-लाइट सेंसर का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलता है। दोनों ही कैमरा सेटअप LED फ़्लैश के साथ आते है।
अन्य कनेक्टिविटी विकल्प के तौर पर, ड्यूल 4G LTE, WiFi 802.11ac, ब्लूटूथ 5.0, GPS+GLONASS, और माइक्रो USB-पोर्ट के साथ-साथ यहाँ 3.5mm ऑडियो जैक, फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर भी शामिल किये गये है।
Infinix Hot 8 की स्पेसिफिकेशन
मॉडल | Infinix Hot 8 |
डिस्प्ले | 6.52-इंच HD+ रेज़ोलुशन, 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो, 2.5D कर्व ग्लास |
प्रोसेसर | 2GHz ओक्टा-कोर MediaTek Helio P22 चिपसेट |
रैम | 4GB |
इंटरनल स्टोरेज | 64GB |
सॉफ्टवेयर | एंड्राइड पाई आधारित XoS 5.0 |
रियर कैमरा | 13MP+2MP+लो-लाइट सेंसर |
फ्रंट कैमरा | 8MP |
अन्य | 4G ड्यूल VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 4.2, GPS, 3.5mm ऑडियो जैक, फिंगरप्रिंट सेंसर |
बैटरी | 5000mAh |
कीमत | 6,990 रुपए |