Huawei के उप-ब्रांड, Honor द्वारा Honor V9 Play स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया है, जो कि एक किफायती स्मार्टफ़ोन है। यह बजट स्मार्टफोन फुल मैटल बॉडी के डिजाइन के साथ आता है – जिसे मैटल के एक ब्लॉक से से तैयार किया जाता है, घुमावदार किनारों वाले इस फोन में 2.5 D डिस्प्ले दी गयी है।
यह भी पढ़ें: 20,000 रुपये से कम कीमत में सर्वश्रेष्ठ मैटल बॉडी वाले स्मार्टफोन
Honor V9 Play स्पेसिफिकेशन्स
Honor ने दो रैम वेरिएंट्स में अपना Honor V9 Play मॉडल लॉन्च किया है, बेस संस्करण का ओक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी 6750 प्रोसेसर तथा 3GB रैम के साथ उपलब्ध होगा, जबकि टॉप संस्करण में प्रोसेसर को 4GB रैम का साथ मिलेगा। दोनों प्रकारों में स्टोरेज एक समान है, अर्थात, 32GB जिसे कि आप मेमोरी कार्ड के माध्यम से 128GB तक बढ़ा सकते हैं।
इसके अलावा, फोन 1280×720 पिक्सल के रेसोलुशन के साथ 5.2 इंच HD डिस्प्ले पेश करता है। फिंगरप्रिंट सेंसर को फोन के पीछे रखा गया है, Honor V9 Play 3,000 mAh की बैटरी दे गयी है।
यह भी पढ़ें: ड्युअल कैमरा वाला Lenovo K8 Plus हुआ लॉन्च; जानिये इसकी कीमत मूल्य और उपलब्धता
फोटोग्राफी के लिए, Honor V9 Play में LED फ्लैश और f / 2.0 एपर्चर वाला 13MP वाला रियर कैमरा है, जबकि 8MP के सेल्फी कैमरा को f / 2.2 एपर्चर से सपोर्ट किया गया है।
Honor V9 Play में एंड्रॉइड नोगाैट 7.0 है, जिसमें कंपनी की कस्टम EMUI 5.1 सॉफ्टवेयर के साथ अच्छी तरह से एकीकृत है। फोन के कनेक्टिविटी विकल्प में VoLTE सपोर्ट, WiFi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 4.1 एलई और GPS / GLONASS आदि शामिल हैं।
Honor V9 Play मूल्य और उपलब्धता
चीन में, फोन गोल्ड, रोज़ गोल्ड, रेड, ब्लू और ब्लैक रंगों में उपलब्ध है और इसकी कीमत 3GB और 4GB संस्करण के लिए क्रमशः 999 युआन और 1199 युआन निश्चित की गयी है।
यह भी पढ़ें: 8,999 रुपये कीमत वाला Nubia का नया फ्लैगशिप फोन M2 Play हुआ भारत में लॉन्च
Honor V9 Play स्पेसिफिकेशन्स
Model | Honor V9 Play |
Display | 5.2-Inch, HD, 2.5D Curved glass |
Processor | Octa-Core MediaTek MT6750 processor |
RAM | 3GB/4GB |
Internal Storage | 32GB,expandable up to 128GB |
Software | Android 7.0 Nougat with EMUI 5.1 skin |
Primary Camera | 13MP, LED Flash and f/2.0 aperture |
Secondary Camera | 8MP, f/2.2 aperture |
Dimensions | 147.9×73.2×7.65mm; Weight: 145g |
Battery | 4000mAh battery |
Others | 4G VoLTE, WiFi, Bluetooth, GPS, 3.5mm, micro USB, TheaterMax, Dolby Atmos |
Price | To be announced |