HP Pavilion x360 हुआ Stylus Pen सपोर्ट के साथ लांच; जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

HP ने सोमवार के दिन अपना नया Pavilion x360 को लांच कर दिया है। 14-इंच के इस लैपटॉप के साथ आपको Pen Stylus का सपोर्ट भी दिया गया है। भारतीय बाज़ार में पेश किया गया यह लैपटॉप इंटेल की 8th जेनरेशन प्रोसेसर से युक्त है जिसकी शुरूआती कीमत 50,347 है।

HP Pavilion x360 के मुख्य आकर्षण:

  • 8th जेनरेशन इंटेल प्रोसेसर
  • वजन में हल्का
  • 11 घंटे का बैटरी बैकअप
  • बैकलाइट कीबोर्ड

यह भी पढ़िए: Xiaomi Mi Max 3 Pro के स्पेसिफिकेशन आये सामने; स्नैपड्रैगन 710, 6GB रैम होगी खासियत

HP Pavilion x360 के फीचर

HP के इस नए लैपटॉप का डिजाईन काफी कॉम्पैक्ट है. लैपटॉप में आपको 14-इंच FHD डिस्प्ले दी गयी है। आंतरिक रूप से यहाँ पर इंटेल का 8th जेनरेशन Core-i5 और Core-i7 प्रोसेसर दिया गया है. बेहतर साउंड आउटपुट के लिए B&O स्पीकर दिए गये है। यहाँ पर आपको तेज़ी से लॉग इन करने के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर का विकल्प भी उपलब्ध करवाया गया है।

HP Pavilion x360

लैपटॉप में इस्तेमाल किये गये नयी जेनरेशन प्रोसेसर प्रदर्शन में 28% बेहतर बना देते है और बड़ी मीडिया फाइल 4.1 गुना तेज़ी से खुलती है। इसके साथ बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए Nvidia ग्राफ़िक कार्ड भी दिया गया है। कंपनी दावा करती है की लैपटॉप की फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली बैटरी आपको 11 घटे का बैटरी बैकअप प्रदान करेगी।

HP Pavilion x360 की कीमत और उपलब्धता

HP Pavilion x360 की कीमत 50,347 रुपए तय की गयी है। HP ने 34,098 रुपये के ‘बैक टू कैंपस’ अभियान के तहत छात्रों के लिए योजना शुरू की है जिसमें सिक्योरिटी, उपकरण की वारंटी और डैमेज प्रोटेक्शन की सुविधा दी गयी है।

HP इंडिया के पर्सनल सिस्टम के वरिष्ठ निदेशक विक्रम बेदी ने एक बयान में कहा, “HP Pavilion x360 की नई श्रृंखला ग्राहकों की सभी आवश्यकताओं को पूरा करने, ग्राहक केंद्रित नयी टेक्नोलॉजी पेश करने के हमारे उद्देश्य को कायम रखती है। नए Pavilion x360 में ताज़ा विशेषताएं छात्रों की पेशेवर और व्यक्तिगत जरूरतों को पूरा करती हैं क्योंकि वे कॉलेज में अपना नया साल शुरू करते हैं। हमें उम्मीद है कि बैक-टू-कैंपस की पहल पर हमारी टीम नए स्टूडेंट्स के लिए हमारे उत्पादों को अधिक आसानी से उपलब्ध कराएगी। “

Related Articles

ImageStarlink सैटेलाइट इंटरनेट सेवा कैसे करेगी काम, और ग्राहकों को होगा फायदा या नुकसान?

Airtel के बाद Reliance Jio ने भी एलन मस्क की कंपनी SpaceX (स्पेसएक्स) के साथ साझेदारी की घोषणा कर दी है। अब भारत में Airtel और Jio, दोनों ही इस कंपनी की Starlink Satellite (स्टरलिंक सैटेलाइट) इंटरनेट सेवाओं को उपलब्ध कराने में मदद करेंगे। आपको पूरे भारत में ज़मीन पर मौजूद टावर्स के अलावा आसमान …

ImageOLED टच डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च हुआ HP Envy x360 15 लैपटॉप

HP Envy x360 15 (2023) लैपटॉप, सोमवार को भारत में लॉन्च हो गया है। कंपनी के इस लेटेस्ट लैपटॉप का उद्देश्य उन यूज़र्स को लाभान्वित करना है, जो क्रिएटिव फील्ड में काम कर रहे हैं, जैसे कंटेंट क्रिएटर या फोटोग्राफ़ी आदि। इस लेटेस्ट लैपटॉप में 360-डिग्री hinge के साथ 15.6-इंच की OLED टच डिस्प्ले है। …

ImageHP ने पेश किये एको-फ्रेंडली Pavilion लैपटॉप इंडिया में, जाने कीमत और फीचर

HP ने आज इंडिया में Pavilion 13, Pavilion 14 और Pavilion 15 के साथ Pavilion लैपटॉप को लांच कर दिया है। कंपनी ने यहाँ पर स्पीकर ग्रिल के लिए रीसायकल प्लास्टिक का इस्तेमाल किया है। नयी Pavilion रेंज EPEAT सिल्वर रजिस्टर्ड और एनर्जी स्टार सर्टिफाइड है। इस नयी Pavilion लैपटॉप रेंज में आपको 16GB DDR4 …

ImageSamsung Galaxy A26, Galaxy A36, और Galaxy A56 भारत में लॉन्च, देखें कीमत और स्पेसिफिकेशंस

Samsung फैंस के लिए खुशखबरी, काफी लीक्स के बाद कंपनी ने अपने मिड रेंज स्मार्टफोन्स Galaxy A26, Galaxy A36, और Galaxy A56 भारत में लॉन्च कर दिए हैं। इन्हें बेहतर परफॉरमेंस, ज्यादा सॉफ्टवेयर सपोर्ट, और नए AI फीचर्स के साथ पेश किया गया है। आगे Galaxy A26, Galaxy A36, और Galaxy A56 के स्पेसिफिकेशंस और कीमत …

ImageJio और Airtel के इन रिचार्ज प्लान्स ने किया लोगों को निराश, इन बदलाव के साथ नई कीमत पर होंगे उपलब्ध

जहां एक ओर सिम को चालू रखने के लिए बिना महंगे रिचार्ज के मात्र 20 रुपए प्रति माह वाले प्लान पर TRAI के नए रूल्स लागू किए जाने से लोगों में खुशी की लहर थी, वहीं दूसरी ओर Jio प्लान्स की कीमत में होने वाली बढ़ोतरी और Airtel प्लान्स में से डेटा ऑप्शन को हटाने …

Discuss

Be the first to leave a comment.