HP Omen 15 DH0138TX लैपटॉप रिव्यु (2019)

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

HP ने अपनी 2019 Omen सीरीज को 9th जेनरेशन इंटेल प्रोसेसर, RTX ग्राफ़िक्स और बेहतरीन डिजाईन इम्प्रूवमेंट के साथ पेश किया है। Omen 15 में आपको काफी अच्छे स्पेसिफिकेशन और 144Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले जैसे हाई-एंड फीचर एक किफायती कीमत में दिए गये है। (HP Omen 15 (2019) Read in English)

इंडिया में HP Omen 15 सीधे तौर पर ROG Strix Scar III और ROG Zephyrus M जैसे लैपटॉपों को टक्कर देता है क्योकि यह गेमिंग लैपटॉप भी काफी स्लिम और वजन में हल्के है। तो क्या यह लैपटॉप एंट्री-ग्रेड गेमिंग सेगमेंट से अपग्रेड चाहने वालो के लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित होगा? चलिए जानते है HP Omen 15 के डिटेल्ड रिव्यु में:

HP Omen 15 (2019) प्राइस एंड स्पेसिफिकेशन

मॉडल OMEN HP 15 dh0138tx (RTX 2070)
डिस्प्ले 15.6-इंच, 1920 x 1080 पिक्सेल, एंटी-ग्लेर, IPS, माइक्रो-ऐज WLED-बैक-लिट्
प्रोसेसर हेक्सा-कोर Intel Coffee Lake-R Core i7-9750H
ग्राफ़िक्स Intel UHD 630NVIDIA GeForce RTX 2070, Max Q डिजाईन के साथ (8 GB GDDR6 डेडिकेटेड)
स्टोरेज
  • PCIe NVMe 1TB M.2 SSD
  • 1 TB 7200 rpm SATA
  • 256GB तक का क्लाउड स्पेस फ्री (6 माह)
मेमोरी 16GB DDR4 2666 MHz (32GB तक बढ़ा सकते है)
IO 1 USB 3.1 Gen 2 टाइप-C थंडरबोल्ट 3; 3x USB 3.1 Gen 1 टाइप-A; एक HDMI; 1 RJ-45; 1 हेडफ़ोन/माइक्रोफोन कॉम्बो; एक AC smart pin; 1 मिनी डिस्प्ले-पोर्ट, एक मल्टी-फॉर्मेट SD कार्ड रीडर
Wi-Fi और ब्लूटूथ Intel Wireless-AC 9560 (2×2) Wi-Fi और ब्लूटूथ 5 कॉम्बो
सॉफ्टवेयर विंडो 10 होम (64 बिट)
बैटरी 69Wh, 200W पॉवर एडाप्टर
माप 36 x 26 x 2 cm
ऑडियो Bang & Olufsen ड्यूल स्पीकर, DTS
कीबोर्ड और ट्रैकपैड बैकलिट् कीबोर्ड
वजन 2.4Kg
बायोमेट्रिक अनलॉक नहीं
वेबकैम HD कैमरा, ड्यूल डिजिटल माइक्रोफोन
प्राइस 1,74,990 रुपए

HP Omen 15 रिव्यु: डिजाईन एंड बिल्ड

Omen 15 के डिजाईन में ज्यादा तड़क-भड़क ना देते हुए भी गेमिंग के लिए सब कुछ दिया गया है। HP ने यहाँ थोडा चमक-धमक को साइड में रखते हुए एक सिंपल लुक का इस्तेमाल किया है। मैटेलिक कंस्ट्रक्शन और तिरछे किनारों के साथ आपको ये साफ़ तौर पर एक गेमिंग डिवाइस का लुक देता है।

लैपटॉप के ढक्कन (लीड) पर दिया ट्राइबल मास्क लोगो RGB नहीं है लेकिन देखने में यह काफी क्लासिक लुक और टू-टोन ब्रश मेटल फिनिश के साथ काफी अच्छा नज़र आता है। अंदर की तरफ भी मेटल फिनिश अच्छी नज़र आती है। पॉवर बटन को लाल रंग में देने के अलावा डिजाईन काफी सिंपल है जो इसको एक गेमिंग लैपटॉप के अलावा प्रोफेशनल इस्तेमाल के लिए भी उचित बनाता है।

लैपटॉप साइज़ में काफी पतला और वजन में हल्का है लेकिन कंपनी ने यहाँ थर्मल कण्ट्रोल पर भी ध्यान दिया है। तामपान में संतुलन रखने के लिए हिन्ज के दोनों तरफ आपको एग्जॉस्ट दिए गये है जो तापमान को काफी हद तक कम कर देते है।

यहाँ पर हिन्ज बीच में दिया गया है जिस वजह से लेफ्ट और राईट साइड आपको काफी स्पेस मिलता है। साथ ही बीच में हिन्ज दिए जाने से निचला बेज़ेल भी उतना मोटा नहीं लगता है। Omen 15 काफी हद तक मजबूत साबित होता है सिवाए इसकी लिड के। HP ने यहाँ पर एक सिंपल बिना किसी स्क्रू वाला बॉटम पैनल दिया है ताकि आप आसानी से HDD, SSD और रैम में एडजस्टमेंट कर सके।

HP Omen 15 रिव्यु: डिस्प्ले एंड ऑडियो

Omen 15 में 15.6-इंच की मेट फिनिश डिस्प्ले FHD रेज़ोलुशन के साथ दी गयी है। डिस्प्ले का व्यू-एंगल अच्छा होने के साथ इसमें 300-निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है। गेमिंग के लिए डिस्प्ले काफी शार्प है तथा डिटेल्स भी काफी अच्छी दिखाई देती है। 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करने के साथ डिस्प्ले ग्राफ़िक्स काफी स्मूथ मिलते है। HP दावा करती है की यहाँ 72% Color Gamut को कवर किया गया है तो कंटेंट क्रिएटर को एक एडिशनल मोनिटर की जरूरत पड़ेगी।

स्क्रीन के चारों और आपको बेज़ेल तो देखने को मिलेंगे लेकिन वो इतने मोटे नही है की आपको यह अलग से नज़र आये। HP ने टॉप बेज़ेल में वेबकैम को भी उपलब्ध करवाया है।

Omen 15 में Bang and Olufsen ट्यून स्पीकर मिलते है जिनसे आउटपुट भी अच्छा मिलता है। ड्यूल स्पीकर थोडा शांत माहौल में तो तेज़ आउटपुट देते है लेकिन गेमिंग के समय ये थोडा धीमे पड़ जाती है क्योकि फैन की आवाज काफी तेज़ होती है।

HP Omen 15 रिव्यु: कीबोर्ड, ट्रैकपैड और पोर्ट्स

Omen 15 (2019) में आपको फुल RGB बैकलिट् की-बोर्ड दिया गया है। आप Omen कण्ट्रोल सेण्टर के जरिये लाइटिंग जोन को कस्टमाइज़ कर सकते है। इसके साथ WSAD बटन को भी हाईलाइट किया जा सकता है। बटन काफी सही साइज़ के और रिस्पोंसिव प्रतीत होते है।

15.6-इंच की डिस्प्ले के साथ Omen 15 में फुल-साइज़ कीबोर्ड दिया गया है जिसके सभी बटन का साइज़ और बीच का स्पेस काफी अच्छा है। आप थोड़ी ही देर में इस कीबोर्ड के आदी हो जाते है चाहे आपका काम टाइपिंग से सम्बंधित ही क्यों ना हो, लेकिन एरो-की थोडा सा छोटी है जो थोडा सा बड़ी हो सकती थी।

की-बोर्ड के नीचे की तरफ दिया गया ट्रैकपैड साफ़ तौर पर पिछले जनरेशन मॉडल की तुलना में सुधार कहा जायेगा लेकिन गेमिंग के लिए काफी यूजर एक्सटर्नल माउस का ही इस्तेमाल करते है।

लैपटॉप में आपको इनपुट-आउटपुट पोर्ट के रूप में काफी कनेक्टिविटी ऑप्शन दिए गये है। लेफ्ट साइड में आपको चार्जिंग पोर्ट, RJ-45 LAN पोर्ट, मिनी-डिस्प्ले पोर्ट, USB 3.1 Gen 2 टाइप-C थंडरबोल्ट 3 पोर्ट दिए गये है जो USB PD मोबाइल को फ़ास्ट चार्ज कर सकते है। इसके अलावा आपको ऑडियो जैक, HDMI जैक, 2 USB 3.1 पोर्ट भी मिलते है। राईट साइड में आपको फुल-साइज़ SD कार्ड स्लॉट, और एक USB 3.0 पोर्ट भी दिया गया है तो कनेक्टिविटी के मामले में लैपटॉप में कोई कमी नहीं है।

HP Omen 15 रिव्यु: परफॉरमेंस एंड गेमिंग

Omen 15 में आपको इंटेल कोर i7-9750h प्रोसेसर, NVIDIA GE Force RTX 2070, 16GB LPDDR रैम और 1TB SATA HDD + 512 PCIe NVMe M.2 SSD के साथ दिया गया है।

स्पेसिफिकेशन देखें तो यह कंटेंट क्रिएटर्स और गेमर दोनों के लिए काफी पावरफुल हार्डवेयर वाली डिवाइस है। हमने इस पर Adobe Creative Suite का भी इस्तेमाल किया है जो काफी अच्छा एक्सपीरियंस रहा। लैपटॉप मल्टीटास्किंग के साथ भी अच्छा काम करता है।

Omen 15 को Geekbench 4.3 पर 22780 स्कोर, 3D Mark Fire strike 18690, Unigine Heaven 3.0 पर 5808, Unigine Heaven 4.0 पर 4589, और Unigine Superposition 4430 स्कोर मिलता है।

गेमिंग के लिए यह डिवाइस काफी अच्छी है। मैक्सिमम सेटिंग पर Rise of Tomb Raider @51fps, Far Cary 5 @106fps, GTA 5 @57fps और PUBG @106fps तक रन हो जाते है।

यहाँ Omen Tempest Cooling Technology का भी इस्तेमाल देखने को मिलता है जिसमे एक बड़े फैन के साथ 5-वे कुलिंग सिस्टम का सपोर्ट दिया है, लेकिन फिर भी हार्ड-कोर गेमिंग पर डिवाइस 25 से 30 मिनट में काफी गर्म हो जाती है और एलुमिनियम केसिंग की वजह से आपको हीट आसानी से ट्रैकपैड और कीबोर्ड पर भी महसूस होती है।

लैपटॉप के टेम्परेचर को कम करके के लिए आप फैन स्पीड को ऑटो से मैक्स पर सेट कर सकते है। Omen कण्ट्रोल सेण्टर के हीटिंग शो करने के बाद भी हमने गेमिंग में कोई फ्रेम ड्राप या लेग देखने को नहीं मिलता है।

अन्य में यह तो हम जरुर कहेंगे की Omen 15 पर गेमिंग में काफी मज़ा आता है जिसकी मुख्य वजह इसकी हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले है। हाँ अगर आप एक अच्छा कुलिंग पैड इस्तेमाल करेंगे तो एक्सपीरियंस और बेहतर मिलेगा।

HP Omen 15 रिव्यु: बैटरी

जैसे की ये एक गेमिंग लैपटॉप है तो हम इसकी बैटरी लाइफ के बारे में कुछ ज्यादा उम्मीद नहीं कर रहे है। Omen 15 ऑफिस वर्क के साथ 2.5 घंटे तक का बैकअप देने में सक्षम है जो एक गेमिंग लैपटॉप के लिए कम है। चार्जिंग अडाप्टर हटा देने पर रिफ्रेश रेट 144Hz ही बना रहता है। अगर आप खुद से डिस्प्ले को 60Hz पर सेट करते है तो बैटरी बैकअप में थोडा सा बढोतरी हो सकती है।

22W AC एडाप्टर से डिवाइस 2.5 से 3 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है।

HP Omen 15 रिव्यु: वर्डिक्ट / निष्कर्ष

नए Omen 15 के बारे में काफी चीज़ें हमको पसंद आई है। लैपटॉप का डिजाईन, ब्राइट डिस्प्ले, सुविधाजनक कीबोर्ड और अल्ट्रा-हाई क्वालिटी स्पीकर इसके एक्सपीरियंस को और भी बेहतर बना देता है।

अगर कमी की बात करे तो लैपटॉप का बैटरी बैकअप थोडा सा कम रह जाता है और यह अपनी कीमत के हिसाब से गर्म भी जल्दी हो जाता है जो मुझे पसंद नहीं आया।

लैपटॉप को रिव्यु करते हुए साफ़ तौर पर महसूस होता है की HP ने इस नए जेनरेशन लैपटॉप में काफी सुधार दिए है। अगर आपके पास Omen का लास्ट जेनरेशन लैपटॉप है तो भी यह नया अपग्रेड आपको काफी पसंद आएगा। अभी के लिए कंटेंट क्रिएटर और गेमिंग के लिए ये एक अच्छा ऑप्शन साबित होता है।

Related Articles

ImageiQOO Z7 5G vs Poco X5 5G: 20,000 रूपए में कौन सा स्मार्टफोन बेहतर ?

मार्च के महीने में ही भारतीय बाज़ार में दो नए बजट 5G स्मार्टफोन लॉन्च हुए। इनमें iQOO Z7 5G और Poco X5 5G के नाम शामिल हैं। दोनों की शुरूआती कीमत 20,000 रूपए से कम ही है और दोनों में दो स्टोरेज वैरिएंट पेश किये हैं। आइये जानते हैं कि इनमें से इस बजट में …

ImageAsus ROG Strix Scar 15 (G532LWS) रिव्यु

गेमिंग लैपटॉप दिन-ब-दिन काफी अपग्रेड होते जा रहे है। आज के समय में लेटेस्ट लांच मॉडल सिर्फ बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस ही नहीं बल्कि आपको पोर्टेबिलिटी भी देते है। यही चीज आपको Asus Scar 15 लैपटॉप में देखने को मिलती है। यह लैपटॉप आपको 10th जेन इंटेल कोर i9 प्रोसेसर, Nvidia Geforce RTX 2070 और 32GB …

ImageAsus Rog Strix Scar II GL504V रिव्यु: Nvidia RTX 2060 के साथ दमदार गेमिंग

Republic of Gamer यानि की ROG सीरीज के इस लेटेस्ट Rog Strix II GL504V के साथ Asus ने पूरा ध्यान मैक्सिमम परफॉरमेंस को यूजर तक एक सही कीमत तक देने का प्रयास किया है। (Read In English) RoG Strix Scar II एक अच्छा दिखाने वाला गेमिंग लैपटॉप है जिसके डिस्प्ले के चारों तरफ आपको काफी …

ImageOLED टच डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च हुआ HP Envy x360 15 लैपटॉप

HP Envy x360 15 (2023) लैपटॉप, सोमवार को भारत में लॉन्च हो गया है। कंपनी के इस लेटेस्ट लैपटॉप का उद्देश्य उन यूज़र्स को लाभान्वित करना है, जो क्रिएटिव फील्ड में काम कर रहे हैं, जैसे कंटेंट क्रिएटर या फोटोग्राफ़ी आदि। इस लेटेस्ट लैपटॉप में 360-डिग्री hinge के साथ 15.6-इंच की OLED टच डिस्प्ले है। …

Image13-इंच HP Spectre x360 (2019) रिव्यु (समीक्षा): प्रीमियम कीमत में स्टाइलिश डिजाईन

HP ब्रांड नेम हमेशा से ही लैपटॉप के सेगमेंट में बेस्ट ब्रांड में से एक है और अपने Spectre लाइन-अप के साथ परफॉरमेंस के मामले में भी काफी आगे दिखाई देता है और यही कारण है की HP Specter लैपटॉपों के साथ बेस्ट 2-इन-1 लैपटॉपों में से एक साबित होता है। पिछले कुछ महीनों पहले …

Discuss

Be the first to leave a comment.