इस तरह Sony LIV का फ्री सब्सक्रिप्शन लेकर देख सकते हैं ऑनलाइन मैच, फिल्में और सीरीज़, इत्यादि

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Sony LIV भी एक एंटरटेनमेंट स्ट्रीमिंग ऐप है, जिस पर आप Sony चैनल के सभी धारावाहिक, कई अच्छी वेब सीरीज़, फिल्में और क्रिकेट मैच भी देख सकते हैं। इस ऐप को लॉकडाउन के दौरान और भी ज़्यादा लोकप्रियता मिली, जब लोग अधिकतर समय घरों के अंदर ही रहने को मजबूर थे और टीवी ही एंटरटेनमेंट या टाइम पास करने का एक ज़रिया बन गयी। अब लोग काफी हद तक Sony LIV ऐप का इस्तेमाल करने लगे हैं, लेकिन आप ये भी जानते ही होंगे कि इस पर प्रीमियम या नया कंटेंट देखने के लिए आपको इसे सब्सक्राइब करना पड़ेगा। लेकिन ऐसे भी कुछ तरीके हैं, जिनसे आप इस ऐप का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में पा सकते हैं। इस लेख में हम आपको यही जानकारी देने की कोशिश कर रहे हैं।

Sony LIV Premium प्लान की कीमत 299 रूपए प्रति महीने, 699 रूपए 6 महीने के लिए और एक साल के लिए 999 रूपए है। इस प्लान में आप Sony LIV के एक्सक्लूसिव ओरिजिनल कंटेंट, नए इंटरनेशनल शो, सोनी चैनल की लाइव फीड, और सभी हिंदी धारावाहिकों के नए एपिसोड देख सकते हैं।

Sony-LIV-subscription-plans

कैसे पाएं Sony LIV के Premium प्लान का फ्री सब्सक्रिप्शन ( How to get Sony LIV subscription for free )

अगर आप Jio Fiber, या Paytm First की सेवाएं खरीद रहे हैं, तो उनके साथ Sony LIV Premium प्लान सब्सक्रिप्शन आपको मुफ्त मिल जायेगा। इसके अलावा आप Flipkart से खरीददारी करते हैं, तो Flipkart Supercoins द्वारा भी इस ऐप का सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं। और भी कई तरीकों से आप इसे फ्री में पा सकते हैं, जिन्हें आप नीचे इसी लेख में देख सकते हैं।

Jio Fiber के साथ पाएं Sony LIV फ्री सब्सक्रिप्शन

Jio Fiber का ब्रॉडबैंड कनेक्शन लेने पर भी ये सेवा आपको मुफ्त में मिल सकती है। Jio Fiber ने 999 रूपए का प्लान खरीदने पर आपको 14 OTT सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलते हैं हैं, जिनमें Sony LIV ऐप भी शामिल हैं। लेकिन इन सभी ऐप्स का लुत्फ़ उठाने के लिए आपको टीवी के साथ सेट-टॉप बॉक्स कनेक्ट करना होगा, जो Jio Fiber के इस प्लान के साथ मुफ्त आता है। इसके बाद 8,499 रूपए तक के सभी प्लानों के साथ आपको 14 OTT चैनलों का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलता है, जिनमें Voot Select, Amazon Prime Video, Hotstar, Sony LIV Premium,  Lionsgate Play, Eros Now, इत्यादि शामिल हैं।

Paytm First के साथ मिलता है Sony LIV फ्री सब्सक्रिप्शन

Paytm First, Paytm की मेम्बरशिप लेने वालों को Paytm First का एक्सेस मिलता है। इस मेम्बरशिप प्लान में मेम्बरों को paytm द्वारा भुगतान करने पर कैशबैक, फ़ूड एप्लीकेशन का उपयोग करने पर अच्छे डिस्काउंट, और Zee5, Voot, Sony LIV जैसे एंटरटेनमेंट ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त मिलता है। लेकिन Paytm पर Paytm First मेम्बरशिप के लिए आपको 899 रूपए का भुगतान करना होगा।

  • Paytm ऐप पर Paytm First सर्च करें और इसे खरीदने के लिए ऑनलाइन तरीकों द्वारा पैसों का भुगतान करें।
  • इसके बाद आपको एक कोड के साथ मैसेज आएगा, जिससे आप Sony LIV ऐप का सब्सक्रिप्शन पा सकते हैं।
  • अब ऐप को खोलकर, View offers सेक्शन में जाएँ और वहाँ ये कोड भरें।
  • इसके बाद avail offer पर क्लिक करें और अब 6 महीने तक आराम से Sony LIV Premium प्लान का लुत्फ़ उठाएं।

Flipkart SuperCoins द्वारा पाएं Sony LIV Premium सब्सक्रिप्शन

जो लोग Flipkart से खरीददारी करते हैं, उनके अकाउंट में Flipkart SuperCoins अक्सर जमा होते हैं, और इन्हीं के साथ आप Sony LIV का प्रीमियम प्लान पा सकते हैं। याद रहे कि एक Supercoin की कीमत 1 रूपए है और Sony LIV Premium प्लान का एक महीने का प्लान 299 रूपए और 6 महीने का प्लान 699 रूपए का है।

Flipkart Supercoins द्वारा Sony LIV सब्सक्रिप्शन
  • Flipkart ऐप आपके फ़ोन पर तो होगा ही।
  • ऐप पर नीचे नेविगेशन बार में से ‘SuperCoin’ सेलेक्ट करें।
  • थोड़ा सा नीचे स्क्रॉल करते ही आपको Sony LIV का विकल्प दिखेगा।
  • यहां इसके 6 महीने या 1 महीने का सब्सक्रिप्शन खरीदने का विकल्प होगा और Supercoins के साथ आप इसे खरीद सकते हैं।
  • इसके बाद आपको एक 6 अंकों का कोड मिलेगा।
  • Sony LIV ऐप को खोलकर आप ये कोड View offer में एंटर करें।

Google Pay & PayTM द्वारा Sony LIV फ्री सब्सक्रिप्शन

इन सबके अलावा अगर आप google pay और Paytm ऐप का इस्तेमाल करते हैं। तो इनके द्वारा पेमेंट करने पर भी आपको कूपन रिवॉर्ड के ज़रिये Sony LIV ऐप का सब्सक्रिप्शन मिल सकता है। लेकिन ऐसा शत-प्रतिशत हो, इसकी कोई गारंटी नहीं है।

तो, यही कुछ तरीके हैं, जिनसे आप लोकप्रिय ऐप Sony LIV का फ्री सब्सक्रिप्शन पा सकते हैं और काफी सारे अच्छे कंटेंट का लुत्फ़ उठा सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSilai Machine Yojana: कैसे मिलेंगे सिलाई मशीन खरीदने के लिए सरकार से 15,000 रुपए

भारत सरकार द्वारा देश के गरीब लोगों को आर्थिक रूप से मज़बूत बनाने के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी तरह देश की वो औरतें, जो आर्थिक रूप से कमज़ोर हैं, या जिनके घर में आय के साधन नहीं हैं, उनके लिए है पीएम सिलाई मशीन योजना। ये योजना सरकार द्वारा …

Imageभारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट मैच सीरीज़ 2021: India vs England टेस्ट मैच ऑनलाइन मुफ्त में कैसे देखें

भारत बनाम इंग्लैंड (India vs England) की दूसरी टेस्ट सीरीज़ 2021 आज से शुरू हो चुकी है। ये इस सीरीज़ का दूसरा टेस्ट मैच है। आपको बता दें कि इस सीरीज़ का पहला मैच खेल के पांचवें दिन बरसात के चलते रोकना पड़ा और उसे ड्रॉ (draw) घोषित कर दिया गया। इस मैच में भारत …

Imageफ्री में कैसे देखें IPL 2023 क्रिकेट मैच (Free Mein IPL 2023 match kaise

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 यानि IPL 2023 क्रिकेट मैच का बिगुल बज चुका है। IPL मैच 31 मार्च 2023 से शुरू हो चुके हैं और ये मई 2023 में ख़त्म होंगे। इंडियन प्रीमियर लीग का दीवानापन भारतीय फैंस पर इस बार और ज़्यादा है, क्योंकि इस बार 2 साल के बाद ये मैच भारत में …

ImageIPL 2024 टिकट: इस तरह ऑनलाइन खरीद सकते हैं IPL 2024 की टिकटें

22 मार्च, 2024 से IPL का नया सीज़न शुरू हो रहा है। ये IPL 2024 का 17वां सीज़न है, जिसके लिए भारत में मौजूद क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (आईपीएल 2024) के सभी मैचों और शुरू होने की तारीख़ BCCI द्वारा सामने आ चुकी है। इसका पहला मैच …

ImageOppo Reno 10 सीरीज़ आज भारत में होगी लॉन्च – इस तरह देख सकते हैं ऑनलाइन

Oppo Reno 10 सीरीज़ आज भारत में लॉन्च होने जा रही है। इस सीरीज़ में तीन स्मार्टफोन सामने आएंगे, जिनमें Oppo Reno 10, Reno 10 Pro और Oppo Reno 10 Pro+ शामिल हैं। इस सीरीज़ का लॉन्च दोपहर 12 बजे शुरू होगा और आप इसे Oppo के ऑफिशियल YouTube चैनल पर लाइव देख सकते हैं। …

Discuss

1 Comment
User
Sujit kumar
Anonymous
1 year ago

Maddm sir

1
Reply

Related Products