Google इस समय का सबसे प्रचलित इंटरनेट सर्च ब्राउज़र है। अक्सर हम किसी भी सवाल के जवाब में लोगों को कहते हुए सुनते हैं कि “Google करो”। और इसका कारण ये हैं कि Google पर सभी प्रकार के सर्च का परिणाम मिलता है। आपको गूगल पर सभी प्रकार की सर्च करने पर उससे सम्बंधित विभिन्न प्रकार के परिणाम नज़र आएंगे। पिछले कुछ सालों में Google ने अपने फीचरों में कुछ भाषाओं को भी जोड़ा है, जो कि भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर से हैं। Google में आपको हिंदी, मराठी, तमिल, गुजराती, और भी कई भाषाओं का सपोर्ट मिलता है। लेकिन कुछ लोगों को इसमें अपने अनुसार भाषा सेट करने में थोड़ी समस्या आती है, तो आप इस लेख में जान सकते हैं कि Google सर्च में सेटिंग्स में जाकर भाषा कैसे बदलें। हम इसमें भारतीय भाषाओं की बात करते हैं।
Google सेटिंग्स में उपलब्ध भारतीय भाषाएं
Google में उपलब्ध भारतीय भषाओं की सूची, मात्र भाषा हिंदी से शुरू होती है और इसमें उड़िया, बांग्ला, मराठी, भोजपुरी, इत्यादि भाषाएं भी जुड़ती हैं, जिनकी सूची आप नीचे देख सकते हैं।
- हिंदी
- आसामी
- बांग्
- उड़िय
- गुजरातीा
- भोजपुरी
- तमिल
- कन्नड़
- मलयालम
- तेलुगु
- पंजाबी
- मराठी
डेस्कटॉप पर Google की भाषा कैसे बदलें
Google में आप वेब ब्राउज़र में कुछ आसान स्टेप्स के साथ भाषा को बदल सकते हैं।
- वेब ब्राउज़र खोलें।
- उसमें यूज़र के नाम और पासवर्ड के साथ लॉग-इन करें।
- स्क्रीन के बायीं तरफ पर्सनल इन्फो पर क्लिक करें।
- यहां स्क्रॉल करके ‘जनरल प्रेफरेंस’ पर जाएँ।
- यहां ड्रॉप-डाउन मेनू में अपने पसंद की भाषा चुनें।
एंड्राइड फ़ोन पर भाषा कैसे बदलें
आप मोबाइल पर भी गूगल ऐप में जाकर भाषा को बदल सकते हैं। साथ ही क्रोम ब्राउज़र द्वारा भी ये किया जा सकता है।
How to change language on Google using app on Android phone
- फ़ोन की सेटिंग्स में जाएँ।
- नीचे स्क्रॉल करने पर Google पर क्लिक करें।
- इसके बाद “Manage your Google Account” पर क्लिक करें।
- इसके बाद पर्सनल इन्फो पर क्लिक करें।
- जनरल प्रेफरेंस पर क्लिक करें।
- यहां आप भाषा पर क्लिक करें और एडिट बटन पर टैप करें।
- यहां अपने अनुसार भाषा को चुनें।