Amazon ने हाल ही में Alexa में मल्टी-लैंग्वेज सपोर्ट को अपडेट किया है और हमने हाल ही में Echo Dot और Echo Plus को रिव्यु के समय यह नोटिस भी किया की हिंदी लैंग्वेज को काफी आसानी से समझ रही थी। रिस्पांस बहुत ज्यादा सही नहीं कहे जा सकते है लेकिन हिंदी में बेहतर एक्सपीरियंस के लिए कुछ कहावते, चुटकुले और कुछ बॉलीवुड मूवी डायलाग का दिया जाना बहुत ही अच्छा कदम है।
अगर आप एक हिंदी स्पीकर है तो Alexa में लैंग्वेज को हिंदी, इंग्लिश या दोनों ही भाषओं में सेट करने पर यह आपके इंग्लिश एक्सेंट्स को भी समझ पाती है। इस नए लैंग्वेज सपोर्ट के साथ Amazon Alexa डिवाइस अब बच्चों और थोडा आधिक उम्र के लोगो के लिए और भी बेहतर नज़र आती है।
तो अगर आपने हाल ही में Echo डिवाइस खरीदी है या आपके पास पहले से ही डिवाइस है और अब आप उनको हिंदी लैंग्वेज सपोर्ट के साथ इस्तेमाल करना चाहते है तो नीचे पूरी प्रक्रिया को पढ़े और डिवाइस पर अप्लाई करे:
यह भी पढ़िए: जाने कैसे बनाये Alexa Blueprints से खुद के पर्सनल Alexa Skills
Alexa की लैंग्वेज हिंदी सेट कैसे करे?
- Alexa App को ओपन करे।
आपके Echo डिवाइस के लिए फ़ोन में दी गयी Alexa एप्प में दी गयी लैंग्वेज सेटिंग्स का इस्तेमाल करना होता है। - अपनी डिवाइस को सेलेक्ट करे।
अब आप नीचे की तरफ दिए गये डिवाइस टैब पर जाएँ और उस डिवाइस को सेलेक्ट करे जिसकी भाषा को आप बदलना चाहते है।
- लैंग्वेज सेटिंग्स पर जाएँ।
अब मेनू ने नीचे जाये और लैंग्वेज ऑप्शन को सेलेक्ट करे। इसके तहत आप हिंदी या हिंदी/इंग्लिश (मल्टी-लैंग्वेज सपोर्ट) को सेलेक्ट करे।
- अपडेट होने के लिए इन्तजार करे।
Echo डिवाइस पर भाषा में बदलाव होने में चंद मिनट का वक़्त लगता है और जैसे ही अपडेट पूरा होता है Alexa आपको सूचित कर देगी।
यह भी पढ़िए: Amazon Echo (3rd जनरेशन) रिव्यु
ऊपर बताये गये प्रोसेस के बाद आप आसानी से Alexa की लैंग्वेज को बदल सकते है। तो अगर आपको हिंदी पंसद है तो यह आपके लिए काफी नया एक्सपीरियंस साबित होगा।