हुवावे टर्मिनल के स्मार्टफोन ब्रांड हॉनर ने अपने स्मार्टफोन Honor 8 Pro को भारत में लॉन्च कर दिया है। 6GB रैम वाला यह स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 7.0 नूगा आधारित वावेकी ईएमयूआई 5.1 OS के साथ काम करता है; अपने लांच के साथ ही Honor 8 Pro ने हालिया लांच हुए OnePlus 5 के सामने कड़ी चुनौती खड़ी कर दी है, जो कि भारतीय बाज़ारों में अपनी तेजी से लोकप्रियता हासिल कर रहा है। तो चलिए इन दोनों फोनों के बीच तुलना करते हैं और जानते हैं कौन सा फोन बेहतर है और क्यों? (Read in English)
Honor 8 pro और OnePlus 5 के स्पेसिफिकेशन्स में अंतर
Model | Huawei Honor 8 Pro | OnePlus 5 |
Display | 5.7-Inch, qHD, LTPS LCD | 5.5-Inch, AMOLED Display, Full HD,supports DCI-P3 Color gamut |
Processor | 2.4GHz Octa-Core Kirin 960 Processor | 2.45GHz octa-core Snapdragon 835, Adreno 540 GPU |
RAM | 6GB | 6GB/ 8GB |
Internal Storage | 128GB, expandable up to 256GB | 64GB/128GB (UFS 2.1) |
Software | Android Nougat-based EMUI 5.1 | Android 7.1.1. Nougat-based Oxygen OS |
Primary Camera | 12MP (RGB) + 12MP (telephoto) rear camera, f/2.2 aperture, laser autofocus, dual-LED flash, 4K video recording | 16MP (f/1.7) + 20MP (f/2.6), 2X Zoom, EIS |
Secondary Camera | 8MP selfie camera, f/2.0 aperture, 1080p video recording | 16MP with f/2.0 aperture |
Dimensions and Weight | 157 x 77.5 x 7mm and 184Grams | 154.2 x 74.1 x 7.3mm and 153Grams |
Battery | 4,000mAh | 3300mAh with fast charging |
Others | 4G VoLTE, dual-band WiFi, Bluetooth 4.2, GPS, 3.5mm audio jack, Fingerprint sensor, NFC, USB Type-C, Infrared, GLONASS, fast charging | 4G VoLTE, dual-band WiFi, NFC, Bluetooth 5.0, Fingerprint sensor, 3.5 mm audio jack, NFC, USB Type-C, Dash charging |
Price | Rs. 29,999 (expected) | Rs. 32,999/ Rs. 37,999 |
यह भी पढ़ें: जुलाई में लॉन्च हो सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन्स
डिज़ाइन व डिस्प्ले
दोनों ही स्मार्टफ़ोन पीछे की तरफ मैटल बॉडी के साथ आते हैं। वनप्लस 5 की मोटाई 7.2 मिमी है वहीं ऑनर 8 प्रो सिर्फ 6.9 मिमी मोटाई वाला स्मार्टफोन है, जो कि इस समय बाज़ार का सबसे स्लिम स्मार्टफोन होने का दावा पेश कर सकता है।
दोनों ही फोनों में पीछे ऊपर बायीं तरफ ड्यूल कैमरा यूनिट और फ़्लैश दिया गया है। दोनों में अंतर यह है कि Honor 8 Pro के बैक पैनल पर बीच में एक फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। जबकि OnePlus 5 में यह फिंगरप्रिंट सेंसर होम बटन के साथ दिया गया है।
सामने की ओर OnePlus 5 को गोरिल्ला ग्लास 5 की सुरक्षा प्राप्त है जबकि ऑनर 8 प्रो में गोरिल्ला ग्लास 3 दिया गया है। इसके डिस्प्ले की बात करें तो ऑनर 8 प्रो वनप्लस 5 को बहुत पीछे छोड़ देता है ऑनर 8 प्रो में जहां 5.7-इंच की 2K (1,440 x 2,560 पिक्सल) रेसोलुशन वाली डिस्प्ले,मौजूद है वहीं OnePlus 5 में 5.5 इंच की फुल HD AMOLED डिस्प्ले दी गयी है जो ऑनर प्रो के मुकाबले काफी पीछे है।
सॉफ्टवेयर और प्रदर्शन
ऑनर 8 प्रो एंड्रॉयड 7.0 नोगॉट पर आधारित हुवावे की EMUI 5.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, जबकि वनप्लस 5 नवीनतम एंड्रॉइड 7.1.1 नोगॉट पर आधारित ऑक्सीजन OS के साथ संचालित होता है। इन फोनों के प्रोसेसर की बात करें तो Honor 8 Pro अपने ही बनाये HiSIlicon Kirin 960 प्रोसेसर से लैस है, वहीं OnePlus 5 भी नवीनतम स्नैपड्रगन 835 प्रोसेसर के साथ आता है।
ये दोनों ही ओक्टा-कोर वाले प्रोसेसर 2.4 GHz क्लॉक स्पीड से लैस हैं, जो कि 6GB रैम के साथ बेहतरीन परफॉरमेंस प्रदान करते हैं, वहीं वनप्लस 5 का 8GB वेरिएंट विशेष अनुभव प्रदान करता है।
स्टोरेज की बात करें तो ऑनर 8 प्रो 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है, जिसे माइक्रो SD कार्ड के जरिये 128GB और बढ़ाया जा सकता है। जबकि वनप्लस 64GB और 128GB के दो स्टोरेज विकल्पों के साथ आता है जिसमें कोई भी एक्सटर्नल कार्ड सपोर्ट मौजूद नहीं हैं।
कैमरा और बैटरी
दोनों फोनों के कैमरे अपने आप में विशेष हैं, ऑनर 8 प्रो की बात करें तो इसकी मुख्य कैमरा यूनिट में RGB और मोनोक्रोम सेंसर वाले 12MP+12MP के दो कैमरे दिए गए हैं, जो रात के समय भी अच्छी और शार्प फोटोज क्लिक कर सकते हैं।
वहीं वनप्लस 5 में 16MP+20MP के दो मुख्य कैमरा मौजूद हैं जिनमें Apple iPhone 7 Plus की तर्ज पर एक टेलीफ़ोटो लेंस दिया गया है, साथ ही यह फोन 2x ज़ूम के साथ साफ़ फोटो लेने में सक्षम है। सेल्फी कैमरे को देखें तो ऑनर 8 प्रो में 8MP का कैमरा दिया गया है वहीं वनप्लस 5 में 16MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है।
यदि हम बैटरी पर बात करते हैं, तो ऑनर 8 प्रो 3900mAh की बैटरी के साथ आता है। वहीं वनप्लस 5 में 3300mAh की बैटरी दी गयी है, जो कि ऑनर स्मार्टफोन से कम है। हाँ वनप्लस 5 में डैश चार्जिंग जरूर एक अच्छी बात हो सकती है मगर ऑनर के स्मार्टफोन में भी फास्ट चार्जिंग की सुविधा दी गयी है।
अंतिम निर्णय
दोनों ही फोन अपने आप में बेहतरीन हैं, और एक दूसरे को कड़ी टक्कर देने वाले हैं। अगर आपके लिए सेल्फी ही प्रमुख आवश्यकता है, तो आप वनप्लस 5 के सेल्फी कैमरा पर भरोसा कर सकते हैं। मगर यदि आप बड़ी और बेहतरीन डिस्प्ले की तलाश में हैं तो ऑनर 8 प्रो की 2K रेसोलुशन वाली बड़ी डिस्प्ले एक शानदार विकल्प है।