फिनलैंड की मशहूर कंपनी HMD ग्लोबल ने भारत में अपने एंट्री लेवल स्मार्टफोन Nokia 2 को लॉन्च किया है। इस लॉन्च के साथ, Nokia 2 स्मार्टफोन Nokia 3 के साथ सबसे सस्ते नोकिया ब्रांडेड फोन्स की सूची में शामिल हो गया है। (Read in English)
Nokia 2 की प्रमुख विशेषताएं
Nokia 2 एक बजट स्मार्टफोन है जिसमें 1280 x 720 पिक्सल रिजोल्यूशन वाली 5 इंच की 720p HD IPLTS डिस्प्ले दी गयी है। डिस्प्ले के ऊपर पर गोरिल्ला ग्लास 3 के साथ 6000-ग्रेड एल्यूमीनियम और पीछे की तरफ पॉली कार्बोनेट का आवरण दिया गया है।
अच्छे बैटरी बैकअप की गारंटी के लिए Nokia ने फोन में 4100 mAh की बैटरी पेश की है। फोन 1.3 गीगाहर्ट्ज स्नैपड्रैगन 212 चिपसेट पर चलता है जिसे नोकिया एक ‘powerful और power efficient’ मोबाइल प्रोसेसर मानता है। फोटोग्राफी के लिए, यह 8MP रियर कैमरे और सेल्फी के लिए 5MP फ्रंट कैमरे के साथ आता है।
सभी अन्य HMD ग्लोबल स्मार्टफोन्स की तरह, Nokia 2 भी स्टॉक एंड्रॉइड 7.1.1 नोगट पर चलता है। फोन बहुभाषी सहायता के साथ Google Assistant के साथ आता है; Nokia 2 के साथ कम्पनी एंड्रॉइड Oreo अपग्रेड का वचन भी दे रही है।
Nokia 2 का भारत में मूल्य और उपलब्धता
Nokia 2 नवंबर के मध्य में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा; फोन की कीमत 99 यूरो है जिसका मतलब भारत में Nokia 2 की कीमत 7499 रुपये होगी। यह तीन रंगों में उपलब्ध होगा।
Nokia 2 के स्पेसिफिकेशन्स
Model | Nokia 2 |
Display | 5-Inch, IPLTS LCD full HD display |
Processor | Snapdragon 212 processor; Adreno 304 GPU |
RAM | 1GB |
Internal Storage | 8GB (microSD card supported) |
Software | Android 7.1.1 |
Primary Camera8 | MP sensor, dual-tone LED Flash, PDAF |
Secondary Camera | 5MP Front-Facing Camera |
Battery | 4100 mAh, fast charging |
Others | Dual SIM dedicated slot, 4G VoLTE, WIFI, MicoUSB |
Availability | Mid November |
Price | Rs. 7,499 |
यह भी पढ़ें: TV Services के साथ 30 शहरों में अगले वर्ष लांच होगी JioFiber ब्रॉडबैंड सेवा