एंट्री लेवल स्मार्टफोन सेगमेंट में आप डिवाइस खरीदने से पहले आप परफॉरमेंस और फीचर को ध्यान में रखते हुए डिवाइसों की तुलना करते है। एंट्री लेवल डिवाइस ज्यादातर यूजर के लिए उनकी पहली डिवाइस होती है जिसमे वो एक संतोषजनक परफॉरमेंस के साथ किफायती कीमत चाहते है। इसी को ध्यान में रखते हुए Tenor (10.or) ने अमेज़न के साथ मिलकर अपने Tenor D के अपग्रेड वर्जन Tenor D2 को इंडिया में लांच किया है।(Read in English)
कीमत और स्पेसिफिकेशन के आधार पर Tenor D2 को सीधे तौर पर Xiaomi के Redmi 5A, Samsung Galaxy J4 जैसे स्मार्टफोनों से कड़ी टक्कर मिलेगी। क्या Tenor 10.or D2 एक अच्छा विकल्प साबित होगी?, क्या यह शाओमी को इस सेगमेंट में टक्कर दे पायेगी? इन्ही सवालों का जवाब पता करते है Tenor (10.or) D2 के विस्तृत रिव्यु में:
Tenor 10.or D2 की स्पेसिफिकेशन
मॉडल | Nokia 6.1 Plus |
डिस्प्ले | 5.45-इंच HD+ IPS LCD (1440×720 पिक्सेल्स) 18:9 रेश्यो |
प्रोसेसर | ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट |
रैम | 2GB/3GB |
इंटरनल स्टोरेज | 16GB/32GB |
सॉफ्टवेयर | एंड्राइड 8.1 ओरियो (स्टॉक एंड्राइड) |
प्राइमरी कैमरा | 13MP, LED फ़्लैश |
सेकेंडरी कैमरा | 8MP, LED फ़्लैश |
माप | 147.7 x 70.5 x 8.6mm; वजन: 144g |
बैटरी | 3200mAh |
अन्य | ड्यूल सिम, 4G VoLTE, ब्लूटूथ, Wi-Fi,GPS, 3.5mm ऑडियो जैक |
कीमत | 6,999 रुपए/ 7,999 रुपए |
यह भी पढ़िए: Nokia 6.1 Plus रिव्यु हिंदी में : क्या साबित होगा A2 से बेहतर?
Box में क्या मिलता है?
- Tenor 10.or D2 हैंडसेट
- 5V-1A पॉवर एडाप्टर
- सिम एजेक्टेर पिन
- इंस्ट्रक्शन मैन्युअल
Tenor 10.or D2 रिव्यु : डिजाईन और डिस्प्ले
Tenor की यह डिवाइस प्लास्टिक से बनी हुई है जिसका डिजाईन एंट्री लेवल स्मार्टफोनों के हिसाब से उम्मीद जैसा ही है। डिवाइस के पीछे की तरफ आपको मैट फिनिश वाला बैक-पैनल दिया गया है जिसपर Tenor की ब्रांडिंग देखने को मिलती है।
सामने की तरफ आपको 5.45-इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गयी है जिसक आस्पेक्ट रेश्यो 18:9 ररखा गया है जो इस कीमत के हिसाब से सही भी लगती है। डिस्प्ले क्वालिटी यहाँ पर अन्य एंट्री लेवल फोन के ही समान दी गयी है जो गेमिंग और HD क्वालिटी विडियो कंटेंट के लिए पर्याप्त नहीं है।
Tenor D2 रिव्यु : परफॉरमेंस और सॉफ्टवेयर
अगर हम प्रदर्शन की बात करे तो Tenor की इस नयी डिवाइस में आपको मिलता है स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर जिसके साथ 2GB/3GB रैम एवं 16GB/32GB स्टोरेज का विकल्प भी दिया गया है। यहाँ पर आपको डेडिकेटेड SD कार्ड स्लॉट भी दिया गया है जो 128GB तक के कार्ड को सपोर्ट करता है। कीमत के हिसाब से यहाँ पर डेडिकेटेड कार्ड स्लॉट दिया जाना काफी अच्छा कदम है जो निजी रूप से मुझे पसंद आया।
गेमिंग के लिए फोन के बारे में कहने के लिए कुछ नहीं है क्योकि चिपसेट को देखते हुए यह सामान्य गेमिंग तक ही सीमित रहेगा जो इस कीमत की डिवाइसों से उम्मीद की जाती है।
Tenor D2 रिव्यु : कैमरा और बैटरी
Tenor D2 में पीछे की तरफ आपको 13MP का कैमरा सेंसर दिया गया है जिसके बराबर में आपको सिंगल टोन LED फ़्लैश भी दी गयी है। प्राइस सेगमेंट को देखते हुए हमको शुरूआती टेस्ट में कुछ संतोषजनक इमेज आउटपुट प्राप्त हुए है लेकिन कैमरा के बारे में अंतिम निष्कर्ष हम कुछ और टेस्ट करने के बाद ही दे सकते है। कीमत को ध्यान में रखते हुए कैमरा परफॉरमेंस से हमको कुछ खास उम्मीद नहीं है।
डिवाइस में आपको 3200mAh की बैटरी दी गयी है जो सामान्य दैनिक इस्तेमाल करने पर लगभग 1 दिन का बैटरी बैकअप देने में सक्षम है। यहाँ डिवाइस की चार्जिंग को लेकर हम काफी खुश है क्योकि कीमत के हिसाब से चार्जिंग स्पीड हमारी उम्मीद से कही ज्यादा तेज़ प्राप्त होती है।
Tenor D2 क्विक रिव्यु : किफायती कीमत में बेहतर प्रदर्शन?
Tenor ने यहाँ पर पहले से मार्किट में उपलब्ध Tenor D में कुछ अपग्रेड करने के साथ Tenor D2 को लांच किया है लेकिन Tenor D में दिए फिंगरप्रिंट सेंसर को Tenor D2 में शामिल ना करना काफी हैरान करने वाला कदम है क्योकि डिवाइस को कीमत में बढ़ोतरी के साथ पेश किया गया है। कुल मिलकर अगर Tenor D2 के बारे में निष्कर्ष देने हो तो मैं यही कहूँगा की इस प्राइस सेगमेंट में वैसे भी कुछ ज्यादा आकर्षक फीचर की उम्मीद नहीं सकते है लेकिन अंतिम फैसला हम कुछ और कैमरा और परफॉरमेंस टेस्ट के बाद ही दे सकते है इसलिए जल्द ही हम डिवाइस के विस्तृत रिव्यु के साथ लेख को अपडेट करेंगे तब तक बने रहिये हमारे साथ!!!
खूबियाँ
- एंड्राइड 8.1 ओरियो
- डेडिकेटेड SD-कार्ड स्लॉट
- कॉम्पैक्ट और हल्का
कमियाँ
- एवरेज चिपसेट
- कैमरा