Google Graveyard, एक ऐसी वेबसाइट है जो गूगल द्वारा समाप्त की गयी सर्विस को ट्रैक करता है। इसी के अनुसार यह टेक कंपनी पिछले सालों में लगभग 100 से ज्यादा एप्प, सर्विस और हार्डवेयर लाइनअप को बंद कर चुकी है और इस क्रम में अगला नंबर है Google Play Music का।
सर्विस को बंद करने की प्रोसेस पर गूगल ने कहा है की हमने पिछले साल YouTube Music के लांच के साथ ही इसको Google Play Music के विकल्प के रूप में पेश किया था और उसी प्रोसेस के पेश्ले कदम के चलते हमने अप Artist Hub को बंद करने का फैसला लिया है।
यह भी पढ़िए: संगीत सुनने के लिए बेस्ट म्यूजिक स्ट्रीमिंग एप्लीकेशन
अगर आप सोच रहे है की Artist Hub क्या चीज तो यह एक फीचर था जिसके द्वारा थोडा छोटे इंडी-म्यूजिक सिंगर प्ले स्टोर पर अपनी उपिस्थिति दर्ज करवाकर अपने गानों को अपलोड/ बेच सकते है। Artist Hub उनका गूगल के साथ एक डायरेक्ट लिंक की तरह काम करता था जिसमे वो अपने स्टेटिस्टिक्स को मोनिटर भी कर सकते थे।
अगर आप इंडी सर्किल से सम्बन्ध रखते है तो चिंता की बात नहीं है आप अभी भी अपने कंटेंट को प्ले स्टोर पर उपलब्ध करवा सकते है और Play Music पर स्ट्रीम करवा सकते है। यहाँ पर आपको सिर्फ को बदलाव देखने को मिलता है की अब आपको अब थर्ड पार्टी एप्लीकेशन का इस्तेमाल करने की जरुरत होगी।
यह भी पढ़िए: Spotify के बाद YouTube Music और YouTube Premium भी हुए इंडिया में लांच
आगे बढ़ते हुए इस महीने के अंत में Google Play Artist Hub में अपलोड किये गये गाने और एल्बम अब प्ले म्यूजिक या प्ले स्टोर सर्विस पर उपलब्ध नहीं होंगे।
इसके बाद बिह आप अपने म्यूजिक को अभी भी डाउनलोड या खरीदने के लिए गूगल के अन्य ‘Youtube Partners जैसे AWAL, Believe, CS Baby, Distrokid, और TuneCore के माध्यम से री-पब्लिश कर सकते है।