Google ने अपने Google Pixel 5 और Pixel 4a 5G को लांच कर दिया है लेकिन दोनों ही डिवाइस इंडिया में लांच नहीं की जायेंगी। पर रेगुलर Pixel 4a के इंडिया लांच का खुलासा कर दिया गया है। ट्विटर ने गूगल ने खुद इस बात की पुष्ठी की है की Pixel 4a 17 अक्टूबर को लांच किया जायेगा।
ट्वीट में आप Flipkart भी देख सकते है यानि की Pixel 4a फ्लिप्कार्ट एक्सक्लूसिव प्रोडक्ट के तौर पर पेश किया जायेगा।
फ्लिप्कार्ट ने भी डिवाइस को अपने डेडिकेटेड पेज के जरिये टीज़ करना शुरू कर दिया है जिसमे फोन के फीचर भी देखने को मिल जाते है। गूगल फोन में आपको हमेशा की तरफ टॉप कैमरा क्वालिटी, बेस्ट एंड्राइड स्टॉक एक्सपीरियंस मिलता है।
Google Pixel 4a के फीचर
फोन का डिजाईन काफी हद तक पहले जैसा ही नज़र आता है। डिवाइस प्लास्टिक से बनी हुई है जिसका वजन सिर्फ 143 ग्राम है। सामने की तरफ आपको 5.81-इंच की FHD+ OLED डिस्प्ले देखने को मिलती है। पंच होल में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। पीछे की तरफ 12MP का रियर सेंसर 4K विडियो रिकॉर्डिंग के साथ आता है।
पिक्सेल फ़ोनों का कैमरा परफॉरमेंस काफी बेहतरीन होता है। अल्गोरिथम के चलते यहाँ आपको लाइव HDR+, एस्ट्रो फोटोग्राफी, नाईटसाईट, पोर्ट्रेट मोड जैसे आकर्षक फीचर भी दिए गये है। सॉफ्टवेयर के तौर पर यहाँ एंड्राइड 11 दिया गया है। साथ ही 3 साल का एंड्राइड सॉफ्टवेयर अपडेट का विश्वास भी यहाँ दिया गया है।
फोन को स्नैपड्रैगन 730G चिपसेट के साथ पेश किया गया है जो आपको 6GB रैम और 128GB स्टोरेज का ऑप्शन भी मिलता है। पॉवर के लिए फोन 3140mAh की बैटरी 18W चार्जर के साथ आती है।
Google Pixel 4a 5G vs Pixel 4a vs Pixel 5: स्पेसिफिकेशन
मॉडल | Pixel 4a 5G | Pixel 4a | Pixel 5 |
डिस्प्ले | 6.2 इंच OLED, FHD+, 60Hz, गोरिल्ला ग्लास 3, HDR | 5.81 इंच OLED, FHD+, 60Hz, गोरिल्ला ग्लास 3, HDR | 6.0 इंच OLED, FHD+, 60Hz, गोरिल्ला ग्लास 3, HDR |
सॉफ्टवेयर | एंड्राइड 11 | एंड्राइड 11 | एंड्राइड 11 |
प्रोसेसर | स्नैपड्रैगन 765G | स्नैपड्रैगन 730G | स्नैपड्रैगन 765G |
मेमोरी | 6+128GB | 6+128GB | 8+128GB |
रियर कैमरा | 12.2MP + 16MP | 12.2MP | 12.2MP + 16MP |
फ्रंट कैमरा | 8MP | 8MP | 8MP |
बैटरी | 3800mAH, 18W चार्जर | 3140mAh, 18W चार्जर | 4080mAh, 18W चार्जर, वायरलेस चार्जिंग |
अन्य | 3.5mm जैक, USB-C 3.1, फिंगरप्रिंट सेंसर reader, 5G, WiFi, ब्लूटूथ 5.0 | 3.5mm जैक, USB-C 3.1, फिंगरप्रिंट सेंसर, WiFi, ब्लूटूथ 5.0 | USB-C 3.1, फिंगरप्रिंट सेंसर, 5G, WiFi, ब्लूटूथ 5.0 |