Google Nest Audio रिव्यु

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हाल ही के कुछ सालो में स्मार्ट होम सेगमेंट में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है। सबसे ख़ास इसमें स्मार्ट होम के लिए अगर हब का इस्तेमाल किया जाये तो डिवाइसों को कंट्रोल करना और भी आसान हो जाता है। (Google Nest Audio Review Read in English)

स्मार्ट स्पीकर जैसे Google Nest Audio इस काम के लिए इंडिया में सिर्फ 6,999 रुपए की कीमत में पेश किया गया है। इस डिवाइस की कीमत लास्ट जेन Nest Hub जितनी ही रखी गयी है जिसमे एक बेसिक डिस्प्ले भी दिया गया था। गूगल ने यहाँ ऑडियो क्वालिटी पर भी काफी फोकस किया है जो साफ़ तौर पर Amazon के 4th जेन Echo Speakers को टक्कर देने ने के लिए पेश किये गये है।

अपने इस गूगल नेस्ट ऑडियो के रिव्यु में हम बात करेंगे की क्या यह स्मार्ट स्पीकर आपके स्मार्ट होम कंट्रोल कर लिए एक परफेक्ट डिवाइस साबित होगी या नही?? तो चलिए नज़र डालते है Google Nest Audio के डिटेल्ड रिव्यु पर:

Nest Audio रिव्यु: प्राइस एंड स्पेसिफिकेशन

मॉडल Nest Audio
माप 175mm (H) x 124mm (L) x 78mm (B)
कनेक्टिविटी ड्यूल बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.0
स्पीकर एंड माइक्रोफोन 75mm वूफर, 19mm ट्वीटर
3 माइक्रोफोन
बटन टच कंट्रोल
प्रोसेसर 1.8GHz क्वैड कोर A53
पॉवर 30W, 24V एडाप्टर
प्राइस 6,999 रुपए

Nest Audio रिव्यु: डिजाईन एंड बिल्ड

Google Nest Audio आपको वर्टीकल सिलेंडर शेप डिजाईन में मिलता है जिसपर फैब्रिक कवर मिलता है जो ब्लैक और ग्रे कलर में आता है। हमको डिवाइस का डिजाईन काफी पसंद आया। उसके अलावा यह साइड शेल्फ पर रखे हुए भी काफी अच्छे नज़र आते है। गूगल ने यहाँ पर रीसाइकल्ड मटेरियल का इस्तेमाल किया है जो पर्यावरण के लिए काफी अच्छा है।

इस बार डिवाइस में कोई भी फिजिकल बटन नहीं दिया गया है लेकिन आपको वॉल्यूम कंट्रोल करने के लिए या म्यूजिक को प्ले/पॉज करने के लिए टच कंट्रोल दिए गये है। वैसे तो टच कंट्रोल अच्छा कांसेप्ट है लेकिन इनविजिबल कंट्रोल्स मुझे कुछ ख़ास पसंद नहीं आये।

पीछे की तरफ आपको एक टॉगल स्विच भी दिया है जिसकी मदद से आप माइक्रोफोन को म्यूट कर सकते है।

LED इंडिकेटर भी डिवाइस पर दिखाई देते है और यह सेटअप के समय या स्पीकर से बात करते हुए दिखाई देती है। यहाँ पर आपको कोई ऑडियो जैक नहीं मिलता है तो आप AUX केबल की मदद से साउंड सिस्टम से Nest Audio  को कनेक्ट नहीं कर सकते है।

Nest Audio रिव्यु: सॉफ्टवेयर

Nest Audio को आप गूगल होम एप्लीकेशन की मदद से एंड्राइड और iOS प्लेटफार्म पर कनेक्ट कर सकते है। गूगल होम एप्लीकेशन भी काफी अच्छे से डिजाईन की गयी है जिसकी मदद से आप आसानी से वॉल्यूम को कंट्रोल कर सकते है।

गूगल अस्सिस्टेंट अभी के लिए कहे तो अमेज़न अलेक्सा की तुलना में ज्यादा स्मार्ट कहा जा सकता है क्योकि Alexa की अपेक्षा Google Assistent काफी तेज़ी और सटीकता से इंडियन कॉन्टेक्स्ट को समझता है। यही बात गूगल स्मार्ट स्पीकरों को इंडियन मार्किट के लिए एक अच्छा विकल्प बनाती है।

हमारे रिव्यु के दौरान हमनें Nest Audio से गाने और विडियो प्ले करने के लिए कहा तो काफी सटीकता से और तेज़ी से टास्क को पूरा किया लेकिन अभी भी थोडा सुधार की गुंजाईश है।

अगर आपके पास हर रूम में अलग अलग स्पीकर है तो आप सभी में एक साथ म्यूजिक को ब्रोडकास्ट कर सकते है।

Google Nest Audio रिव्यु: वर्डिक्ट

स्मार्ट स्पीकर आज के समय में काफी यूजरों को पसंद आ रहे है। एक स्मार्ट होम के लिए यह स्मार्ट स्पीकर स्मार्ट हब की तरह काम करता है। यह आपके डेस्क या शेल्फ पर आराम से रखा रहता है जो टीवी ऑन करने में, लाइट ऑन करने या अपने पसंद के गानें को सुनने में आपकी मदद करता है।

शाओमी का Mi Smart Speaker की कीमत थोडा कम है और यह भी स्मार्ट होम डिवाइसों को कंट्रोल करने का काम भली भांति करता है। Nest Audio की ऑडियो क्वालिटी काफी बेहतर है और यह टास्क को जल्दी और सटीकता से पूरा करता है।

खूबियाँ

  • आकर्षक डिजाईन
  • बेहतर ऑडियो क्वालिटी
  • बिल्ट इन क्रोम कास्ट
  • बेहतर माइक्रोफोन

कमियाँ

  • 3.5mm ऑडियो जैक ना होना
  • टच कंट्रोल्स

Related Articles

ImageMoto G64 5G भारत में लॉन्च; 15,000 के बजट में Redmi, Realme फोनों का तगड़ा दावेदार

15,000 के बजट में 5G स्मार्टफोनों की कतार में Motorola ने एक नया स्मार्टफोन जोड़ दिया है। कम्पनी ने आज ही भारतीय में नया Moto G64 5G लॉन्च किया है। ये 5G स्मार्टफोन MediaTek के Dimensity 7025 प्रोसेसर के साथ आया है। इसके अलावा फ़ोन में फुल एचडी+ LCD डिस्प्ले है और ये 6000mAh की …

ImageXiaomi Mi Smart Speaker रिव्यु

Xiaomi Mi Smart Speaker को कंपनी ने इंडियन मार्किट में Amazon Great Indian Festival 2020 और Flipkart Big Billion Days Sale 2020 के समय लांच किया है। भारतीय बाजारों में स्मार्ट स्पीकर के लिए आपको सिर्फ Google और Amazon के क्रमश: Nest Audio और Echo प्रोडक्ट्स ही देखने को मिलते है। (Xiaomi Mi Smart Speaker …

ImageGoogle Nest Hub रिव्यु: 10,000 रुपए में बेस्ट स्मार्ट डिस्प्ले?

आने वाले कुछ सालो में ऑनलाइन सर्च करना एक काफी आम बात हो जाएगी और इसके लिए डिजिटल अस्सिस्टेंट सबसे ज्यादा जरूरी और असरदार साबित होंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए गूगल अपने अस्सिस्टेंट को दिन-प्रतिदिन अपडेट और अपग्रेड कर रही है। (Google Nest Hub Review Read in English) हम जानते है की गूगल …

ImageSamsung Galaxy S24 रिव्यु: कॉम्पैक्ट प्रीमियम फ़ोन

छोटे स्मार्टफोनों को पसंद करने वाले लोग अब भी काफी हैं, लेकिन बदलते चलन के साथ बाज़ार में फिलहाल स्टैण्डर्ड साइज़ 6.7-इंच है। ऐसे में बाज़ार में जो मिलता है, उन्हें लेना पड़ता है। फिलहाल Samsung, Apple, और Google, यही तीन कम्पनियां हैं, जो छोटे और प्रीमियम स्मार्टफोन लेकर आती हैं और इन सभी में …

ImageGoogle Pixel 4a और Google Nest Audio हुए इंडिया में लांच, Big Billion Day Sale में होगी बिक्री शुरू

Google ने आज इंडिया में अपने Pixel 4a को सिर्फ 31,999 रुपए की कीमत में पेश कर दिया है। डिवाइस की सेल 16 अक्टूबर से फ्लिप्कार्ट Big Billion Dat Sale तहत शुरू की जाएगी। फोन में आपको स्नैपड्रैगन 730G चिपसेट के साथ OLED डिस्प्ले, एंड्राइड 11 और आकर्षक कैमरा क्वालिटी मिलती है तो चलिए नजर …

Discuss

Be the first to leave a comment.