चीनी स्मार्टफोन निर्माता कम्पनी Gionee ने अपने नए स्मार्टफोन Gionee X1s को भारत में लांच किया है। यह फोन पिछले महीने लांच हुए Gionee X1 का अपग्रेड संस्करण है। इस नई पेशकश की प्रमुख विशेषताओं में वीडियो कॉलिंग और 4,000 mAh बैटरी के साथ 16MP फोटो कैमरा शामिल है। (Read in English)
Gionee X1s की विशेषताएं
Gionee X1s मैटल डिज़ाइन वाला फोन है। सामने से, यह किसी भी अन्य नियमित स्मार्टफोन की तरह दिखता है वहीं पीछे की तरफ, एक कैमरा मॉड्यूल के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर, Gionee ब्रांडिंग और लाउडस्पीकर दिया गया है।
Gionee X1s, 5.2 इंच की HD डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन दी गयी है। फोन में 1.5GHz MediaTek MTK6737 चिपसेट मौजूद है जो कि 3GB रैम और 32GB की इंटरनल मेमोरी के समर्थित है। यह एक माइक्रो SD कार्ड स्लॉट के साथ आता है जिससे फोन मेमोरी को 256GB तक बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी की बात करें में, Gionee X1s में एक 16MP सेल्फी कैमरा है जिसमें सॉफ्ट ग्लो फ्लैश दिया गया है। पीछे की तरफ, एक 13MP कैमरा मौजूद है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 7.0 नोगॉट पर चलता है, जिसमें Amigo 4.0 UI दी गयी है।
भारत में Gionee X1s मूल्य और उपलब्धता विवरण
Gionee ने पुष्टि की है कि भारत में Gionee X1s की कीमत 12,999 होगी, और यह 21 सितंबर से खरीद के लिए उपलब्ध होगा।
Gionee India के Business Intelligence and Planning निदेशक- आलोक श्रीवास्तव ने लॉन्चिंग समारोह में कहा “Gionee X1s के लॉन्च के साथ हम अपने उपभोक्ताओं को उन्नत सेलफ़ोन के साथ-साथ अच्छी बैटरी क्षमताओं को पेश करने का लक्ष्य रखते हैं। हमें X1 के लिए एक अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और एक्स श्रृंखला के साथ हमारा लक्ष्य युवा उपभोक्ताओं के साथ एक मजबूत कनेक्ट स्थापित करना है। Gionee X1s उपभोक्ताओं को प्रीमियम फोटोग्राफी और उन्नत फीचर्स प्रदान करता है जो कि इस कीमत सेगमेंट में अन्य फोनों से बेहतर सिद्ध होगा। हमें भरोसा है कि हमारे उपयोगकर्ता इस नए, स्टाइलिश और बेहतरीन डिवाइस को पसंद करेंगे। “
Gionee X1S के स्पेसिफिकेशन्स
Model | Gionee X1s |
Display | 5.2-inch, HD Display |
Processor | MT6737 quad-core processor |
RAM | 3GB |
Internal Storage | 32GB expandable up to 256GB |
Software | Android Nougat 7.0 with Amigo 4.0 UI |
Primary Camera | 13MP HD camera, LED Flash |
Secondary Camera | 16MP HD camera |
Dimensions | 144.3×72.2×8.8 |
Battery | 4,000mAh |
Others | 2G/3G/4G VoLTE, Bluetooth and Wi-Fi support, Fingerprint scanner |
Price |
Rs. 12,999 |