जल्द ही पेरिस में Samsung का इस साल का दूसरा Galaxy Unpacked event होने वाला है, जिसमें कंपनी Galaxy Z Fold6, Galaxy Watch7, Galaxy Watch Ultra, और Galaxy Ring जैसे कई प्रोडक्ट्स पेश कर सकती है। इस इवेंट से पहले ही इन प्रोडक्ट्स के लीक की खबरें सामने आने लगी हैं। Galaxy Z Flip 6 की बात करें, तो पहले भी हमनें इसके रेंडर्स और US मार्केट में इसकी कीमत की जानकारी साझा की थी। इस लेख में हम Galaxy Z Flip 6 स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी देंगे। आगे इसके धमाकेदार स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Galaxy Z Flip 6 स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले
इस फ़ोन में 2640 x 1080 (FHD+) रिसोल्यूशन के साथ 6.7 का Dynamic AMOLED 2X मिलने वाला है, जो 120 Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। कवर स्क्रीन के लिए इसमें 720 x 748 रिसोल्यूशन के साथ 3.4 का Super AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 16M कलर डेप्थ के साथ आएगा।
चिपसेट, स्टोरेज और रैम
फ़ोन में Snapdragon 8 Gen 3 for Galaxy चिपसेट दिए जाने की उम्मीद हैं, जो 3.39 GHz, 3.1 GHz, 2.9 GHz, and 2.2 GHz की CPU clock speeds पर परफॉर्म करेगा। इस फ़ोन में 256 GB और 512 GB स्टोरेज वैरिएंट्स को शामिल किया जा सकता है।
ये पढ़े: लॉन्च से पहले Samsung Galaxy Z Fold 6 स्पेसिफिकेशन्स लीक हुए
कैमरा
आगामी Galaxy Z Flip 6 में कैमरा क्वालिटी को अपग्रेड किया जा सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल f/1.8 PDAF प्राइमरी कैमरा, और f/2.2 aperture के साथ 12 मेगापिक्सल कैमरा का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। फ्रंट में वीडियो कालिंग के लिए f/2.2 aperture के साथ 10 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद है। फ़ोन 60fps पर 4K क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्ड, और 120fps पर 1080p क्वालिटी में स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।
कनेक्टिविटी
फ़ोन Dual 5G को सपोर्ट कर सकता है, और इसमें 14 5G bands मिल सकते हैं। अन्य कनेक्टिविटी ऑप्शंस की बात करें, तो इसमें Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.3, और तेज़ी से डेटा ट्रांसफर करने के लिए USB 3.2 Gen 1 जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शंस मिल सकते हैं।
डाइमेंशन्स और वजन
इसके डाइमेंशन्स पुराने मॉडल्स की तुलना में लगभग समान ही हैं। फोल्ड होने पर फ़ोन के डाइमेंशन्स 85.1 x 71.9 x 14.9 mm हो सकते हैं, और जब फ़ोन अनफोल्ड हो तब इसके डाइमेंशन्स 165.1 x 71.9 x 6.9 mm हो सकते हैं। फ़ोन का वजन लगभग 187 g हो सकता है।
बैटरी और चार्जिंग
इस फ़ोन में आपको 4000 mAh की बैटरी मिल सकती है, जो 25W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है। लीक्स के अनुसार LTE मोड पर यदि आप इंटरनेट का उपयोग करते हैं, तो इसमें 19 घंटो तक का बैटरी बैकअप मिलेगा, जबकि Wi-Fi पर 20 घंटो तक का बैटरी बैकअप मिल सकता है।
ये पढ़े: Samsung Galaxy S24 FE Exynos 2400 के साथ Geekbench पर दिखा; जल्द लॉन्च होने की उम्मीद
Galaxy Z Flip 6 कीमत
इस फ़ोन को दो स्टोरेज वैरिएंट्स के साथ मिंट, सिल्वर शैडो, येलो और ब्लू इन चार रंगो में पेश किया जा सकता है, जिनकी कीमत कुछ इस प्रकार हो सकती हैं।
- Galaxy Z Flip6 256 GB: $1,099.99 USD or INR 1,09,999
- Galaxy Z Flip6 512 GB: $1,219.99 USD or INR 1,19,999
Samsung Galaxy Z Flip 6 फीचर्स (Complete list)
Feature | Specification |
---|---|
Main Display | 6.7-inch Dynamic AMOLED 2X, 2640 x 1080 (FHD+), 120Hz |
Cover Display | 3.4-inch Super AMOLED, 720 x 748, 16 million colors |
Processor | Snapdragon 8 Gen 3 for Galaxy, CPU speeds: 3.39 GHz, 3.1 GHz, 2.9 GHz, 2.2 GHz |
RAM | Not specified |
Storage Options | 256GB, 512GB |
Main Camera | 50MP, f/1.8, PDAF |
Ultra-Wide Camera | 12MP, f/2.2 |
Front Camera | 10MP, f/2.2 |
Video Recording | 4K at 60fps, 1080p at 120fps/240fps |
Connectivity | Dual 5G (14 bands), Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.3, USB 3.2 Gen 1 |
Battery | 4000mAh, up to 19 hours (LTE), up to 20 hours (Wi-Fi), 25W charging |
Dimensions (Unfolded) | 165.1 x 71.9 x 6.9 mm |
Dimensions (Folded) | 85.1 x 71.9 x 14.9 mm |
Weight | 187 grams |
Audio and Video | Stereo speaker, 8K video playback at 60fps |
Additional Features | No DeX support |
Color Options | Mint, Silver Shadow, Yellow, Blue |
Pricing | 256GB: $1,099.99 USD (approx INR 1,09,999); 512GB: $1,219.99 USD (approx. INR 1,19,999) |
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।