Galaxy S25 के डिज़ाइन की पहली झलक: क्या ये नए iPhone को दे पाएगा कड़ी टक्कर?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung Galaxy S25 सीरीज़ के लॉन्च में अब बस कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। ऐसे में लॉन्च से लगभग 1 हफ्ते पहले Galaxy S25 की तस्वीरें सामने आयी हैं, जिनमें डिज़ाइन की पहले झलक फैंस देख सकते हैं। इस बार हमारे पास ये कुछ तस्वीरें हैं, जो आपको Galaxy S25 और Galaxy S25+ के डिज़ाइन को दिखा रही हैं और ये दोनों लगभग एक जैसे ही नज़र आ रहे हैं। हालांकि इस बार एक नीले रंग का वैरिएंट भी लॉन्च होता दिख रहा है और ये रंग काफी अलग और प्रीमियम है।

ये पढ़ें: लिफ्ट, बेसमेंट जैसी जगहों में कमज़ोर या बिना नेटवर्क भी कर सकेंगे सभी कॉल – बस ये ख़ास फ़ीचर कर लें ऑन

Galaxy S25 के डिज़ाइन में क्या बदला ?

सबसे पहले तो आप देख सकते हैं कि फ़ोन पूरी तरह से फ्लैट डिज़ाइन के साथ आएगा। इसमें डिस्प्ले भी फ्लैट है, जिसके चारों तरफ बेहद पतले बेज़ेल हैं। इसके अलावा फ्रेम और रियर पैनल भी फ्लैट हैं। हालांकि इसके चारों कोने कर्व्ड हैं, जिसके साथ आपको एक अच्छी ग्रिप मिल सके। इसके अलावा एक बड़ा अंतर ये दिख रहा है कि कैमरा रिंग उसी रंग की नज़र आ रही हैं, जिस रंग का फ़ोन है और ये बदलाव देखने में अच्छा लग रहा है।

दूसरी तस्वीर जो सामने आयी है, वो Galaxy S25 Ultra की है, जो S-Pen के साथ आएगा। इस रेंडर के अनुसार इसमें भी फ्लैट डिज़ाइन है, लेकिन इस बार इसके चारों कोने कर्व्ड हैं, जो कि S24 की तुलना में काफी बड़ा बदलाव है। इसमें भी कैमरा रिंग, रियर पैनल के रंग से मेल खाती दिख रही है। इसके अलावा स्क्रीन पर एक Now Brief लिखा बार है, जो यहां OneUI 7 की झलक पेश कर रहा है। इस पर Galaxy S25 और S25+ के मुकाबले में दो अतिरिक्त कैमरा कटआउट भी हैं।

Samsung Galaxy S25 सीरीज़ स्पेसिफिकेशन (अनुमानित )

चूँकि 2024 से ही हमने AI को काफी तेज़ी से बढ़ते देखा है, तो इस सीरीज़ में भी AI फीचरों का बोलबाला नज़र आएगा। इस बार इस सीरीज़ के तीनों स्मार्टफोनों में ओक्टा कोर Snapdragon 8 Elite चिप आने की खबरें हैं। इसके अलावा सभी में e-SIM सपोर्ट के साथ ड्यूल सिम स्लॉट होंगे। ये तीनों ही Android 15 आधारित One UI 7 पर काम करेंगे।

बेस मॉडल Galaxy S25 में 6.2-इंच की फुल एचडी +, Galaxy S25+ में 6.7-इंच की 1.5K डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले आ सकती हैं और बेस मॉडल में 4,000mAh की बैटरी और S25+ में 4900mAh की बैटरी आने के आसार हैं और लगता है कि इस बार भी सैमसंग अपने बेस मॉडल में 25W वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट ही देगा, वहीँ लीक हुई रिपोर्टों के अनुसार Plus वैरिएंट में 45W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

    इन दोनों स्मार्टफोनों में ट्रिपल रियर कैमरा आएंगे, जिनमें प्राइमरी सेंसर 50MP का हो सकता है, इसके अलावा 12MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और 10MP का टेलीफ़ोटो सेंसर आने के आसार हैं।

    वहीँ Galaxy S25 Ultra में एक बड़ी 6.9-इंच की 2K डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले आ सकती है। इस फ़ोन में 1TB तक की स्टोरेज आने की खबरें हैं और इसकी बैटरी भी थोड़ी बड़ी 5,000mAh की हो सकती है। हालांकि फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट इसमें भी 45W का ही होगा। कैमरा की बात करें तो, अभी तक सामने आयी खबरों के अनुसार इस फ़ोन में 200 MP का कैमरा, 50 MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर, 50MP टेलीफ़ोटो लेंस और 10MP का एक अन्य टेलीफ़ोटो लेंस होंगे। इसमें अल्ट्रा वाइड के अलावा सभी कैमरों में OIS सपोर्ट मिल सकता है।

    अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

    Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
    Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

    Related Articles

    ImageiQOO 15 लॉन्च: डिस्प्ले, बैटरी और कैमरा में बड़ा बदलाव

    iQOO ने भारतीय मार्केट में अपना नया फ्लैगशिप iQOO 15 लॉन्च कर दिया है। यह लॉन्च इस बात का संकेत है कि ब्रांड इस साल सिर्फ गेमिंग फोन की इमेज पर नहीं, बल्कि एक प्रीमियम ऑल-राउंड स्मार्टफोन एक्सपीरियंस पर भी फोकस कर रहा है। डिज़ाइन, डिस्प्ले और कैमरा, तीनों जगह iQOO ने इस बार बड़े …

    ImageGalaxy S26 की चर्चा के बीच धड़ाम से गिरी Samsung Galaxy S25 की कीमत, अब इतने में मिलेगा प्रीमियम फोन

    Samsung Galaxy S26 को लेकर इंटरनेट पर ज़बरदस्त हलचल मची हुई है। इसी चर्चा के बीच कंपनी ने अपने पिछले साल के फ्लैगशिप Samsung Galaxy S25 की कीमत में बड़ी कटौती कर दी है। यानि अगर आप लंबे समय से Samsung का कोई प्रीमियम फोन खरीदना चाहते थे, तो यह मौका हाथ से नहीं जाने …

    ImageOnePlus 15 Display को लेकर खुला बड़ा राज, क्या सच में दुनिया की सबसे तेज़ स्क्रीन होगी?

    OnePlus ने अपने अगले फ्लैगशिप OnePlus 15 की झलक दिखा दी है। इसके रियर पैनल के डिज़ाइन लीक होने के बाद, कंपनी ने अब ये भी कन्फर्म किया है कि इसमें नया third-generation BOE Flexible OLED Display (तीसरी जनरेशन का BOE डिस्प्ले) मिलेगा, जो 14 अक्टूबर को चीन में पेश होगा। साथ ही, फोन में …

    Imageक्या ये होगा सबसे स्लिम और अनोखा फोल्डेबल फोन? Apple iPhone Fold 2026 के फीचर्स पढ़कर आप भी रह जाएंगे हैरान

    Apple 2026 में अपना पहला foldable iPhone लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। ब्लूमबर्ग के जाने-माने जर्नलिस्ट Mark Gurman की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी इस प्रोजेक्ट को V68 नाम से टेस्ट कर रही है। बताया जा रहा है कि ये Apple iPhone Fold बुक-स्टाइल फोल्डिंग डिज़ाइन के साथ आएगा, जो Samsung Galaxy Z Fold …

    Imagevivo X300 Series: ऐसा कैमरा और चिपसेट जो iPhone को टक्कर देगा

    vivo ने चीन में अपनी नई vivo X300 series पेश की है, जिसमें दो मॉडल शामिल हैं – vivo X300 और vivo X300 Pro। ये कंपनी के पहले स्मार्टफोन हैं जो MediaTek Dimensity 9500 (3nm) चिपसेट के साथ आये हैं। दोनों ही मॉडल ZEISS कैमरा सिस्टम, बेहतर वीडियो क्षमताओं और नए डिज़ाइन के साथ पेश …

    Discuss

    Be the first to leave a comment.