चीन और फिर भारत में Vivo V40 सीरीज़ के लॉन्च के बाद, हम ये स्पष्ट तौर पर कह सकते हैं कि कंपनी ने Vivo V50 सीरीज़ पर काम शुरू कर दिया है। कंपनी अपनी नयी V-सीरीज़ के फोनों – Vivo V50 और Vivo V50e पर लगातार टेस्टिंग कर रही है।
25 सितम्बर को ही लॉन्च हुए Vivo V40e के बाद हमने हाल ही में ये स्पॉट किया कि दो नए Vivo V50 मॉडल हमारे IMEI डेटाबेस पर आये हैं। कहा जा सकता है कि Vivo फिलहाल इंटरनली ही इन V50 सीरीज़ के फोनों का परीक्षण कर रही हो, लेकिन इतना तो पक्का है कि इस सीरीज़ में ये दो नाम कन्फर्म हो चुके हैं।
ये पढ़ें: NVIDIA GeForce RTX 4090 के साथ आने वाले लैपटॉप
Vivo V50 सीरीज़
Vivo V40 कुल मिलाकर Vivo V30 जैसा ही है। लेकिन अब देखना ये है कि हाल ही में स्पॉट हुए Vivo V50 में कंपनी क्या ऑफर कटी है ?अंदेशा ये है कि Vivo V50 में कुछ फ़ीचर Vivo V40 जैसे ही होंगे। हालांकि इन्हें लेकर कोई पुख्ता जानकारी अभी नहीं आयी है।
फिलहाल हम यही बता सकते हैं कि इन दोनों फोनों के नेटवर्क टेस्ट किये जा रहे हैं और ये इसीलिए ताकि आगे चलकर ये स्मार्टफोन बिना किसी समस्या के स्मूथ चल सकें। इसीलिए कंपनी अपने ग्राहकों को इन आने वाले फ़ोनों के साथ अच्छा अनुभव दे सके, इसीलिए लगातार इनकी टेस्टिंग जारी है।


Vivo V50 को IMEI डेटाबेस पर मॉडल नंबर V2427 के साथ और Vivo V50e को मॉडल नंबर V2428 के साथ देखा गया है। Vivo V30e की तुलना में Vivo V40e में कई अच्छे अपग्रेड आ सकते हैं, जो प्रोसेसर और फ़ास्ट चार्जिंग से सम्बंधित होंगे।
हालांकि हमें Vivo V50e के सभी फ़ीचर मालूम नहीं है, लेकिन इतना तय है कि Vivo V40e के मुकाबले में ये डिवाइस बेहतर कैमरा, और तेज़ चार्जिंग स्पीड और बेहतर प्रोसेसर के साथ आ सकता है। हालांकि अभी इसकी लॉन्च डेट की कोई जानकारी नहीं है, लेकिन Vivo V30 फरवरी 2024 में आयी और इसके कुछ ही महीनों बाद जून में Vivo V40 सीरीज़ बाज़ार में लॉन्च हुई। इन्हें देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि Vivo V50 भी फरवरी 2025 में विश्व स्तर पर लॉन्च हो सकती है। वहीँ इसका Vivo V30e वर्ज़न मई और Vivo V40e वर्ज़न सितमबर में आया। इनमें चार महीने काभी जनवरी 2025 में आ जायेगा। हालांकि अभी इनके आने का कोई निश्चित समय हम आपको नहीं बता सकते हैं।
ये पढ़ें : Mediatek Dimensity 7300 के साथ आने वाले मोबाइल फ़ोन
ये कुछ अंदाज़े हैं, जो हमने इनके प्रीडिसेंसरों के लॉन्च को देखते हुए जताये हैं। हालांकि अपनी योजना के अनुसार कंपनी, आने वाली V50 सीरीज़ के लॉन्च के समय को थोड़ा बदल भी सकती है। इससे सम्बंधित आगे जो भी डेवलपमेंट होती रहेगी, हम आपको अपडेट ज़रूर करेंगे।
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।



































