OPPO ने अपनी नयी Find X8 सीरीज़ को धीरे धीरे विश्व भर में पेश किया। अक्टूबर 2024 में चीन में लॉन्च करने के बाद कंपनी ने इस सीरीज़ के Find X8 और Find X8 Pro को नवंबर में भारतीय बाज़ार में उतारा, लेकिन Find X8 Ultra को पर अब भी प्रश्न बना हुआ है, कि कंपनी उस फ़ोन को भारत में लाएगी या नहीं।
शुरुआत में OPPO के यूके डिवीज़न ने इशारा दिया कि Oppo Find X8 Ultra को विश्व भर में लॉन्च नहीं किया जायेगा। हालांकि अब लग रहा है कि कंपनी फिर एक बार अपने इस फैसले पर विचार कर रही है। अब जो नई डेवलपमेंट सामने आ रही हैं, उनके बाद हम ये पक्के तौर पर कह सकते हैं कि OPPO अब इस सीरीज़ के हाई एन्ड मॉडल Find X8 Ultra को विश्व स्तर पर लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।
ये पढ़ें: realme 14 Pro सीरीज कोल्ड सेंसिटिव कलर चेंजिंग डिजाइन के साथ लॉन्च होगी,देखें तस्वीरें
कंपनी के निर्णय में ये बदलाव, विश्व भर में Oppo Find X8 और Find X8 Pro की सफलता देखने के बाद आया है। इन दोनों स्मार्टफोनों को ग्राहकों से जो रेस्पॉन्स मिला और दोनों की बिक्री के जो आंकड़े सामने आये हैं, उन्होंने कंपनी को Find X8 Ultra को लेकर जो योजना बनायी थी, उसे बदलने पर मज़बूर कर दिया है। .फिलहाल कंपनी ग्लोबल मार्किट में Find X8 Ultra के टेस्ट कर रही है और साथ ही इसके नए फोल्डेबल फ़ोन Oppo Find N5 के भी टेस्ट जारी हैं।
हालांकि Ultra मॉडल की लॉन्च की तारीख़ सामने नहीं आयी है, लेकिन 2025 के पहले क्वार्टर (पहले तीन महीने) में ये फ़ोन चीन विश्व के अन्य बाज़ारों में भी दस्तक दे सकता है।
OPPO Find X8 Ultra स्पेसिफिकेशन (अनुमानित)
OPPO Find X8 Ultra में 6.8-इंच क्वाड कर्व्ड OLED डिस्प्ले, 2K रेज़ॉल्यूशन, और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकती है। फ़ोन में दमदार परफॉरमेंस के लिए अंदर Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिप होगा, जिसके साथ 16GB की रैम और 1TB की स्टोरेज आ सकती है।

कैमरा की बात करें तो, Oppo Find X8 Ultra में 1-इंच का 50MP Sony LYT-900 सेंसर आने के आसार हैं, जिसके साथ 50MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर, 50MP Sony IMX906 3X पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो कैमरा और 50MP Sony IMX882 6X पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो कैमरा भी इसका हिस्सा हो सकते हैं। वहीँ सेल्फी के लिए इसमें एक 32MP का कैमरा आगे की तरफ मिलेगा।
इसके अलावा ये फ़ोन नवीनतम ColorOS 15 के साथ आ सकता है और साथ ही इसमें अलर्ट स्लाइडर, अल्ट्रा सॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर और 80W वायर्ड व 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ इसमें 6,000mAh बैटरी भी मिल सकते हैं।
ये पढ़ें: एक्सक्लूसिव: OnePlus Watch 3 में रोटेटिंग क्राउन के साथ मिलेंगे मेजर अपग्रेड
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।