अगर आप भी उनमें से हैं, जो अपने पुराने Android फ़ोन को नए iPhone से बदलना चाहते हैं, तो यही सबसे सही समय है। Flipkart Big Billion Days sale और Amazon Great Indian Festival Sale 22 और 23 सितम्बर से शुरू हो रही हैं और इनमें बेस्ट डील्स की कीमतें भी सामने आ गयी हैं। आने वाले त्योहारों के मौसम से ठीक पहले इस सेल में iPhone 13 Pro, iPhone 13, iPhone 12 और iPhone 11 काफी अच्छे डिस्काउंट के साथ उपलब्ध हैं।
यहां आप जान सकते हैं कि Flipkart और Amazon की आने वाली सेल में best iPhone डील्स कौन सी हैं।
Flipkart Big Billion Days सेल में बेस्ट iPhone ऑफर
Flipkart Big Billion Days sale 2022 के साथ आपको भी मौका मिल रहा है कि आप iPhones खरीद सकें और भी भारी छूट व ऑफरों के साथ। इस सेल में iPhone 13 आपको मात्र 49,990 रूपए में मिल सकता है, जबकि अभी उसकी कीमत 69,900 रूपए है। ये 128GB मॉडल की कीमत है। वहीँ iPhone 14 की कीमत 79,900 है। और आपको बता दें कि iPhone 13 और 14 में कुछ ख़ास अंतर नहीं है। इस बार तो कंपनी ने बेस मॉडल में चिपसेट भी पुराना A15 Bionic ही दिया है, जो कि iPhone 13 में भी है। तो आप मान सकते हैं कि iPhone 14 का अनुभव आपको iPhone 13 में 40,000 रूपए कम में मिल सकता है।
इसके अलावा Flipkart पर ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्डों के साथ भी आप अन्य 10% की छूट के हकदार होंगे। Flipkart पर सेल के दौरान iPhone पर बेस्ट ऑफर ये हैं –
iPhone मॉडल | रेगुलर कीमत | सेल के दौरान कीमत |
Apple iPhone 13 (128GB) | ₹69,900 | ₹49,990 |
Apple iPhone 11 (64GB) | ₹43,900 | ₹29,990 |
Apple iPhone 12 Mini (64GB) | ₹55,369 | ₹39,990 |
Apple iPhone 13 Pro (128GB) | ₹1,19,900 | ₹89,900 |
Apple iPhone 13 Pro Max (128GB) | ₹1,29,900 | ₹99,900 |
Amazon Great Indian Sale में बेस्ट iPhone ऑफर
Amazon Great Indian Sale में कीमतें पूरी तरह तो सामने नहीं आयी हैं, लेकिन यहां Apple iPhone 12 की कीमत को टीज़ किया गया है। टीज़र के अनुसार इस सेल में iPhone 12 की कीमत 40,000 रूपए से नीचे होगी। यानि आसार हैं कि इस स्मार्टफोन को आप Great Indian Festival sale में मात्र 39,990 रूपए में खरीद सकते हैं। जबकि इस iPhone 12 – 64GB मॉडल की वास्तविक कीमत 59,990 रूपए है। Amazon के अनुसार, इस सेल में iPhone 12 की कीमत, अब तक सबसे कम है।
हालांकि इसके अलावा भी Amazon Great Indian Festival sale में iPhones पर ऑफर उपलब्ध होंगे, लेकिन फिलहाल कंपनी ने अभी जानकारी नहीं दी है। इनके आते ही, हम यहां आपको अपडेट ज़रूर करेंगे।