Home न्यूज़ क्या ? BGMI Google Play Store पर जनवरी 2023 में वापस आ...

क्या ? BGMI Google Play Store पर जनवरी 2023 में वापस आ रहा है ?

0

भारत में मोबाइल गेमिंग के दीवानों की तादाद बहुत ज़्यादा है और उनमें BGMI का गेम बहुत पॉपुलर भी है। लेकिन अचानक इसी साल में कुछ महीनों पहले सरकार ने BGMI (Battlegrounds Mobile India) को भारत में बैन कर दिया। हालांकि Krafton ने अपने प्लेयर्स को ये वादा किया था कि वो भारत में इस गेम को वापस लाने पर काम कर रहे हैं, लेकिन इसके बाद इससे सम्बंधित कोई खबर नहीं आयी। लेकिन अब आपको ये जानकर काफी ख़ुशी होगी कि ये गेम Google Play Store पर जनवरी 2023 में ही वापसी कर सकता है।

ये पढ़ें: भारत में BGMI बैन: ये हैं इसके बेस्ट 5 ऑल्टरनेटिव जो आप खेल सकते हैं

जनवरी में Play Store पर उपलब्ध होगा BGMI

BGMI के कंटेंट क्रिएटर Pratik “Alpha Clasher” Jogiya और Sohail “Hector” Shaikh का ये दावा है कि “BGMI (Battlegrounds Mobile India) जल्दी ही भारत में वापसी करने वाला है। “बताया जा रहा है कि Google के Play Store से गेमर्स इसे 15 जनवरी 2023 से डाउनलोड करके खेल पाएंगे।

AFKGaming की रिपोर्ट के अनुसार BGMI भारत में Android स्मार्टफोनों पर वापसी कर सकता है। इनके कंटेंट क्रिएटरों द्वारा खुद इस बात की पुष्टि की गयी है। Alpha Clasher की लाइवस्ट्रीम में एक खिलाड़ी ने भाग लिया और BGMI के दोबारा भारत में लॉन्च होने की जानकारी होने का दावा भी किया है।

इस खिलाड़ी का कहना है कि “मैंने Google में काम किया है और आपको ये जानकर ख़ुशी होगी कि BGMI भारत में Google Play Store पर 15 जनवरी 2023 से उपलब्ध होगा। लेकिन ये तारीख़ अभी कन्फर्म नहीं है। ” 

कंटेंट क्रिएटर Alpha की लाइवस्ट्रीम से ये खबर आने के कुछ ही समय बाद, Sohail “Hector” Shaikh ने भी इस खबर पर अपनी मोहर लगाई कि ये लोकप्रिय मोबाइल गेम भारत में अगले महीने वापसी कर रहा है। इनके अनुसार, ये ख़बर इन्हें पक्के तौर पर नहीं पता और इन्होंने किसी से सुना है, जो Google कम्युनिटी में किसी महत्वपूर्ण पद पर शामिल हैं।

अब किसने कहा, कब कहा ये तो जाने दीजिये, लेकिन ख़बर यही है कि BGMI को अब आप जल्दी ही अपने स्मार्टफोनों पर खेल पाएंगे। हालांकि गेमिंग कंपनी Krafton और Google ने अभी इस ख़बर पर मोहर नहीं लगाई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version