साल 2019 के लिए बेहतरीन PC गेम्स जो आयेंगे आपको काफी पसंद

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हाल के दिनों में गेमिंग इंडस्ट्री में जिस तरह बढ़ोतरी देखी गयी है वह काफी आकर्षक रही है। पिछले कुछ समय में स्मार्टफोन गेमिंग भी अपने चरम पर देखी गयी है लेकिन यह कहना गलत नहीं होगा की स्मार्टफोन गेमिंग की तुलना में PC गेमिंग का एक्सपीरियंस एक अलग ही स्तर का आनंद देता है।आज के PC गेम्स की मुख्य आधार है उनके ग्राफ़िक्स और स्टोरीलाइन।

मल्टी-प्लेयर ऑनलाइन बैटल गेम्स अभी के लिए सबसे लोकप्रिय गेम साबित होते दिखाई देते है और यह लगभग सबसे आकर्षक केटेगरी भी बनी हुई है। साल 2018 में इतनी गेमिंग के बावजूद भी Teltale games नामक गेमिंग स्टूडियोज बंद भी हो गया।

लेकिन इन सब बातों से आगे निकलते हुए हूँ लाये है आपके लिए कुछ शानदार PC गेम्स जो आपको 2019 में जरुर पसंद आयेंगे। तो चलिए शुरू है:

1. Call Of Duty: Black OPs 4

Call of Duty गेम-सीरीज लम्बे समय से गेमिंग के शौक़ीनो के लिए एक लोकप्रिय साबित हुई है। इसका गेम-प्ले इसकी सबसे बड़ी खासियत है। गेम में दिया गया Specialist mode थोडा बनावटी लगता है तथा Campaign मोड का ना होना तथा मैप्स का आकार में छोटा थोडा यूजर को थोडा निराश करेगा लेकिन मल्टी-प्लेयर मोड़, ज़ोंबी और ब्लैकआउट मोड यहाँ पर इस शूटिंग गेम को बहुत ही रोमांचक और आकर्षक बनाती है।

2. Shadow of The Tomb Raider

अगर आपने Lara Croft बनकर Tirinity नामक ग्रुप के बुरे लोगो के लड़ते हुए अलग-अलग जगहों पर जाकर पहेलियों को सुलझाते हुए पुरानी इमारतों को एक्स्प्लोर करना आपको पसंद आता है तो यह गेम आपको काफी पसंद आएगा। यहाँ पर आपको काफी अच्छा और बेहतर एक्सपीरियंस मिलता है।

Shadow of The Tome Raider में दिखाई गयी दुनिया काफी सजीव और अच्छी मालूम होती है। गेम में दिखाई देने वाले जंगल भी काफी सुन्दर लेकिन कभी-कभी बहुत खतरनाक महसूस होता है। बात करे ऑडियो की तो वो भी बहुत शानदार लगती है अगर आप कही गुफा में होते है तो इतनी असली आवाज आती है की आपको लगेगा आप सच में किसी गुफा में ही है।

3. Froza Horizon 4

जिन लोगो को रेसिंग गेम पसंद है तो आप हमेशा ही NFS सीरीज को खेलना पसंद करेंगे लेकिन हम यहाँ लेकर आये है एक एक दम फ्रेश लुक और स्टोरी के साथ आने वाला Froza Horizon 4 रेसिंग गेम जो आपको काफी पसंद आएगा। गेम के ग्राफ़िक भी काफी बेहतर है। Froza Horizon 4 में आपको UK की एक वर्चुअल दुनिया में रेसिंग करने को मिलता है। यहाँ पर आपको रेसिंग करते हुए मौसम में बदलाव होना काफी पसंद आ सकता है।

यहाँ पर कभी-कभी आपको रिव्यु करने के लिए पॉप-अप दिखाई देता है लेकिन यह इसके बाद भी 5 स्टार रेटिंग वाला गेम तो कहा जा सकता है। यहाँ पर आपको गाडियों का बहुत बड़ा कलेक्शन तो मिलता ही है साथ के साथ आपको इवेंट और मिशन के साथ अच्छे रिवॉर्ड भी मिलते है और रेस करते हुए आपको जो ऑडियो आउटपुट मिलता है वह भी काफी आकर्षक साबित होता है।

4. Battlefield 5

Battlefield फ्रैंचाइज़ी ने अपने नए गेम Battlefield 5 को लांच कर दिया है जिसकी काफी आलोचना भी की गयी थी। लेकिन लांच होने के बाद यूजर के रिव्यु के आधार पर यह एक काफी आकर्षक गेम साबित होता दिखाई देता है जिसके साथ यह भी कहा जा रहा है की यहाँ पर दिया गया मल्टी-प्लेयर मोड Battlefield 1 की तुलना में काफी बेहतर है।

यहाँ पर आपको इस बार कुछ फीमेल करैक्टर भी शामिल किये गये है जो काफी आकर्षक कदम है लेकिन उनके बारे में कोई खास जानकारी नहीं दी गयी है इसलिए यहाँ थोडा और जानकारी देना यूजर को उनसे जोड़ने में और ज्यादा सहायक साबित होता।

5. Assassin Creed Odyssey

Assassin’s Creed Odyssey एक TPP गेम है जहाँ पर आप अपने पसंदीदा मेल करैक्टर Alexios या महिला करैक्टर Kassandra के रूप में Athens और Sparta की ऐतिहासिक दुनिया में एडवेंचर वाली आकर्षक यात्रा कर सकते। आपको यहाँ पर दिए गये अपने करैक्टर के टेक्सचर काफी पसंद आयेंगे तथा साथ में स्टोरी के अनुरूप जो एक्स्ट्रा करैक्टर मिलते है वो भी काफी पसंद आयेंगे क्योकि ग्राफ़िक क्वालिटी काफी अच्छी है तो आपको सब कुछ एक दम असली नज़र आता है।

गेम के अंदर जो लड़ाई होती है जो भी काफी खतरनाक होते हुए भी आपको पसंद आएँगी। आपके द्वारा गेम में लिए गये फैसले और कदम आपको एक अलग ही स्टोरी की तरफ ले जाते है। जितने भी यूजर गेम को खेते है वो यही कहते है की गेम थोडा लम्बा है लेकिन काफी आकर्षक साबित होता है।

6. Far Cry 5

Far Cry की यह नयी कड़ी आपको इसके पारम्परिक हिंसा वाले वातावरण में ले जाएगी जहाँ आपको लोगो, जानवरों यहाँ पर की सुपर-नेचुरल या साइंटिफिक एलेमेंट्स से लड़ते हुए संघर्ष करते हुए आखिर तक जिंदा रहना होता है। यहाँ पर आपको यूनाइटेड स्टेट्स के एक काल्पनिक एरिया Montana होप कंट्री दिखाया गया है जहाँ पर आपको प्रमुख विल्लन Joseph Seed से लड़ाई में जीतना होता है।

गेम की पूरी कहानी Eden Gate प्रोजेक्ट के ही चारो-तरफ घुमती रहती है। जंगल का एक अच्छा बैकग्राउंड, धमाकों की आवाज, चोरी-छुपे चलने पर होने वाली आवाजें यह सभी बहुत ही असली नजर आती है जो इसको एक अलग और आकर्षक अनुबह्व देने वाला गेम बनाती है।

7. Hitman 2

Hitman गेम सीरीज काफी समय से काफी लोकप्रिय बनी हुई है। यहाँ पर एक रहस्यमयी ‘शैडो क्लाइंट” को ढूंढते है जिसके चलते आपको उसकी मिलिट्री फाॅर्स से भी लड़ाई करनी पड़ती है। अन्य गेम की तरह यहाँ पर आपको कोई काल्पनिक या भविष्य की दुनिया देखने को नहीं मिलती है बल्कि आप असली दुनिया की लोकप्रिय शहरो में एक छुप कर काम करने वाले एजेंट का अवतार बन कर काम करते है। इसके अलावा गेम के ग्राफ़िक्स और आकर्षक मैप्स भी यहाँ पर इसकी एक बड़ी खासियत साबित होती है।

8. Subnautica

इस गेम में आपको पानी के नीचे की दुनिया को जानने और समझने का मौका मिलता है। Subnautica की पूरी कहानी पानी के अंदर की एक बहुत ही सुंदर दुनिया में घटती है जहाँ आपको आकर्षक गेम-प्ले के अलावा एक अच्छा स्टोरी-प्लाट भी देखने को मिलता है।

पानी के अंदर की दुनिया और बेहतरीन साउंड क्वालिटी आपको एक अलग ही दुनिया का एहसास करवाती है लेकिन यहाँ पर यह भी ध्यान देना होता है की आपको शैतानों से दूर भी रहना है क्योकि यहाँ मुख्य उद्देश्य जिंदा बने रहना है।

9. Celeste

एक शब्द में कहूँ तो पिछली पीढ़ी के यूजर जिनको पहली बार कोपुटर गेमिंग का असली मतलब समझ आया था उनके लिए यह गेम उनके बचपन को याद करने का एक आकर्षक तरीका है। आप ग्राफ़िक्स पर मत जाये यह एक लो-डिटेल्स वाला लेकिन एक अच्छी स्टोरी और बेहतर साउंड-ट्रैक के साथ गेम का एक्सपीरियंस काफी अलग हो जाता है। अभी तक इस गेम को इसके अच्छे गेम-प्ले की वजह से काफी सराहा गया है क्योकि सिर्फ ग्राफ़िक्स के बिंदु पर आप किसी गेम को अच्छा या बुरा नहीं कह सकते है।

10. Playerunknown’s Battlegrounds (PUBG)

यह गेम हर सूची में सबसे ऊपर अपना स्थान बनाता है लेकिन यहाँ पर हम बात कर रहे है PC गेम्स है इसलिए यह गेम थोडा नीचे रहता है। अगर आपको बैटल रॉयल गेम चाहिए जो आपको लगभग पुरे दिन भी बोर ना होने दे तो आप आसानी से यह गेम खेल सकते है। यहाँ पर लगभग 100 प्लेयर एक आइलैंड पर उतरते है और एक दुसरे से लड़कर अंत तक जिंदा रहने की कोशिश करते है। पिछले साल इस गेम को ‘Game of the Year 2018’ का आवर्ड भी दिया गया था।

साल 2019 के लिए कुछ बेहतरीन PC गेम्स

साल 2019 में PC गेमिंग को लेकर काफी कुछ नया देखने को मिलेगा। कुछ नए PC गेम जैसे Resident Evil 2, Devil May Cry 5, Tom Clancy’s The Division 2 और Rage 2 भी लांच किये जायेंगे। जैसे ही ये गेम लांच किये जायेंगे तो हम इसको भी सूची में अपडेट करेंगे तब तक बने रहिये हमारे साथ!!!

Related Articles

Imageमात्र ₹10,999 की शुरूआती कीमत पर लॉन्च हुए Realme Narzo 70 और Narzo 70x 5G

Realme ने आज भारत में Narzo 70 सीरीज़ के दो नए सदस्यों को पेश किया। मार्च 2024 में Narzo 70 Pro 5G को लॉन्च करने के बाद, कंपनी ने आज Realme Narzo 70X 5G और Realme Narzo 70 5G को बाज़ार में उतारा है। इनमें सबसे सस्ता मॉडल Narzo 70x है, जो MediaTek Dimensity 6100+ …

Image10 बेहतरीन Strategy गेम जो 2018 में बने सभी की पसंद

गेमिंग आज के समय में लगभग सभी उम्र के यूजर के लिए सबसे अच्छा टाइम-पास साबित होती है। जहाँ कुछ यूजर सिर्फ कार-रेसिंग खेलना पसंद करतेहै वही कुछ यूजर को अपनी डिवाइस को एक गेमिंग डिवाइस की तरह भी इस्तेमाल करते है। पिछले कुछ सालो में मोबाइल गेमिंग में काफी बदलाव देखने को मिला …

Imageकरना चाहते है अपने PC पर एंड्राइड एप्लीकेशन का इस्तेमाल तो ये 11 एमुलेटर आयेंगे आपको काफी पसंद

एमुलेटर हमेशा से ही एंड्राइड एप्लीकेशनों को PC पर इस्तेमाल करने का सबसे बेहतरीन विकाप साबित होता है। एमुलेटर आज के समय में और भी लोकप्रिय साबित होते है जिसका ताज़ा उदाहरण है PUBG के निर्माता द्वारा गेम खेलने के लिए विशेष रूप से पेश किया है Game Buddy एमुलेटर। एंड्राइड एमुलेटर यूजर को किसी …

Image9 Best Smart Rings in India जो आपको 2024 में खरीदना चाहिए

पहले स्मार्टफोन, फिर स्मार्टवॉचेस, और अब स्मार्टरिंग्स का ट्रेंड आने वाला है। इन स्मार्टरिंग्स में स्लीप ट्रैक, फिटनेस ट्रैक और ब्लूटूथ के अलावा कॉलिंग, कैमरा, UPI पेमेंट सुविधा जैसे बहुत सारे फीचर मिलने वाले है। यह स्मार्टरिंग्स दिखने में काफी दिलचस्प, पहनने में कम्फर्टेबल, और बहुत सारे फीचर्स के आपके व्यक्तित्व को एक अलग रूप …

ImageNetflix पर उपलब्ध 75 बेहतरीन शो जो आपको काफी पसंद आयेंगे

Netflix में आपको एक से बेहतर एक शो देखने को मिलते है जिनको आप कभी भी स्ट्रीम कर सकते है। अगर आप चाहते है की सिर्फ 2 घंटे के लिए नहीं बल्कि एक लम्बे समय के लिए आपको कोई शो देखने को मिले तो Netflix में ऐसे ही कुछ बेहतरीन शो है जो आपको कुछ …

Discuss

Be the first to leave a comment.