भारत में उपलब्ध बेहतरीन गेमिंग लैपटॉप जिनकी कीमत है 100,000 रुपए से ज्यादा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

स्मार्टफोन इस समय की सबसे बड़ी जरूरत बन गयी है जिस कारण लैपटॉप पर हमारी निर्भरता थोडा कम हो गयी है। आज के समय में लगभग हर काम को आप अपने स्मार्टफोन से कर सकते है लेकिन गेमिंग एक ऐसी चीज है जहाँ पर आप कभी भी स्मार्टफोन और लैपटॉप की तुलना नहीं कर सकते क्योकि जब भी गेमिंग की बात करते है तो आपको चाहिए होती है बड़ी स्क्रीन और दमदार ग्राफ़िक।

इसलिए अगर आप एक गेमिंग लैपटॉप चाहते है और कीमत आपके लिए मायने नहीं रखती है तो हम आपके लिए लेकर आये है कुछ दमदार गेमिंग लैपटॉप जिनकी खूबियाँ आपको हैरान कर देंगी। तो चलिए नज़र डालते है इन गेमिंग लैपटॉप पर:

यह भी पढ़िए: कैसे करे अपने Netflix अकाउंट को फ्री-ट्रायल के बाद बंद

100000 रुपए से ज्यादा कीमत वाले गेमिंग लैपटॉप

1. Alienware 17 R5

Alienware, गेमिंग लैपटॉप का नाम लेते ही सबसे पहले इसी ब्रांड का नाम याद आता है। Alienware 17 सही मायने में बड़ा और बेहतर है। जिसके अलग-अलग वरिएन्त की आपको अलग-अलग कीमत मिलती है। यहाँ पर आपको 16.7-इंच की HWD दी गयी है जिसके साथ आपको 7th जेनरेशन i7 प्रोसेसर के साथ 32GB की बड़ी रैम और 1TB HDD स्टोरेज के अलावा 2TB SSD की सुविधा भी दी गयी है।

यह गेमिंग लैपटॉप विंडो 10 पर रन करता है जिसके साथ आपको बेहतरीन गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए 8GB का ग्राफ़िक कार्ड भी दिया गया है जो इसको गेमिंग के लिए आपकी पहली पसंद बनाता है। लैपटॉप के ऊपर बने हुए एलियन लोगो में भी आपको कस्टम लाइटिंग दी गयी है जिसके साथ किनारों पर आपको USB-C पोर्ट, USB 3.0 पोर्ट और ऑडियो जैक भी दिया गया है।

2. Asus ROG Zephyrus (GX501GI)

Asus ROG का नाम सुनते ही हाल ही में लांच किये गये गेमिंग स्मार्टफोन की याद आती है लेकिन यहाँ बात हो रही है Asus द्वारा पेश किये बेहतरीन गेमिंग लैपटॉप में से एक Asus ROG Zenphyrus Edition की। इस गेमिंग डिवाइस में आपको 15.6-इंच की FHD LED बैकलिट IPS एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले दी गयी है। प्रोसेसर के रूप में यहाँ 8th जेनरेशन Inter Core i7 प्रोसेसर के साथ 24GB की DDR4 रैम और 1TB SSD स्टोरेज दी गयी है।

यह लैपटॉप विंडो 10 होम पर रन करता है जिसके साथ बेहतरीन गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए 8GB का ग्राफ़िक कार्ड दिया गया है जो इसको एक बेहतरीन गेमिंग डिवाइस बनाता है। लैपटॉप के साथ आपको 5 USB 3.0 पोर्ट्स के अलावा मल्टी-कार्ड रीडर, और Ethernet की सुविधा दी गयी है।

3. Acer Predator Triton 700

Acer ने हाल ही में अपनी गेमिंग रेंज को इंडिया में पेश किया था जिसका उद्देश्य इंडिया में गेमिंग लैपटॉप को प्रोमोट करना था। तो इस सूची में अब नंबर आता है Acer Predator Triton 700 का। Acer द्वारा पेश किये गये इस लैपटॉप में आपको 15.6-इंच की FHD LED बैकलिट् डिस्प्ले दी गयी है। प्रोसेसर के रूप में यहाँ पर 7th जेनरेशन intel Core i7 दिया गया है जिसके साथ मिलती है 16GB DDR4 रैम और 1TB HDD स्टोरेज दी गयी है।

पिछले दोनों लैपटॉप की तरह यह डिवाइस भी विंडो 10 होम पर करता है जिसके साथ आपको 8GB ग्राफ़िक कार्ड भी दिया गया है जो आपके गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाता है। इसके अलावा आपको यहाँ पर 3 USB 3.0 पोर्ट्स के अलावा Ethernet, Dolby Audio Premium Sound Enhancement भी दिया गया है।

4. DELL Alienware 15 (Z569953HIN9)

यहाँ पर आपको Alienware सीरीज का एक और लैपटॉप Alienware 15 अपनी जगह बनाता है। यहाँ पर आपको 15.6 -इंच की FHD डिस्प्ले दी गयी है। प्रोसेसर के रूप में 6th जेनरेशन Intel Core i7 प्रोसेसर दिया गया है जिसके साथ आपको 16GB रैम और 1TB HDD तथा 512GB SSD स्टोरेज दी गयी है।

यह लैपटॉप विंडो 10 पर रन करता है जिसके साथ आपको बेहतर गेमिंग के लिए 8GB का ग्राफ़िक कार्ड भी दिया गया है। इसके साथ आपको दायीं तरफ 3 USB 3.0 पोर्ट, Creative Sound Core 3D-EX Audio, के अलावा AlienFX लाइटिंग कंट्रोल्स वाला की-बोर्ड दिया गया है।

5. HP OMEN 17 (AN009TX)

इस सूची का अगला गेमिंग लैपटॉप है HP OMEN 17 (AN009TX) जो इस कीमत में काफी बेहतर स्पेसिफिकेशन के साथ पेश किया गया है। इसके आपको 17.3-इंच की FHD एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले दी जाती है जो 300nits तक की ब्राइटनेस प्रदान करती है। प्रोसेसर के रूप में यहाँ पर 7th जेनरेशन Intel Core i7 दिया गया है जिसके साथ 16GB DDR4 रैम और 1TB HDD + 256GB SSD स्टोरेज की सुविधा दी गयी है।

यह डिवाइस विंडो 10 पर रन करती है जिसके साथ बेहतरीन गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए 8GB GDDR5 ग्राफ़िक कार्ड भी दिया गया है। पोर्ट की बात करे तो यहाँ पर 5 USB 3.0, 1 HDMI पोर्ट तथा 3-इन-1 कार्ड रीडर भी दिया गया है। यहाँ पर मल्टी जेस्चर टचपैड भी दिया गया है।

6. Asus Strix ROG GL553VD

गेमिंग लैपटॉप की बात करे तो Asus का ही एक और लैपटॉप इस सूची में अपनी जगह बनाता है। Asus Strix GL753 ROG लैपटॉप में आपको 17.3-इंच की FHD डिस्प्ले दी गयी है। प्रोसेसर के रूप में यहाँ 7th जेनरेशन Intel Core i7 के साथ 16GB रैम और 1TB HDD या 256GB SSD स्टोरेज की सुविधा दी गयी है।

 

यह डिवाइस विंडो 10 पर रन करती है जिसमे आपको 4GB का NVIDIA® GeForce®  GTX™ 1050 ग्राफ़िक कार्ड दिया गया है। लैपटॉप में आपको USB टाइप-C पोर्ट के साथ USB 3.0 पोर्ट और HDMI पोर्ट भी दिए गये है।

7. MSI GS65 Stealth Thin

लोकप्रिय मदरबोर्ड निर्माता MSI गेमिंग लैपटॉप के क्षेत्र में अपनी उपस्थिथि दर्ज करवाता है। MSI GS65 8RF-056IN में आपको 15.6-इंच की FHD (141ppi) डिस्प्ले दी गयी है। प्रोसेसर के रूप में 8th जेनरेशन Intet Core i7 के साथ-साथ 16GB DDR4 रैम और 512GB SSD स्टोरेज दी गयी है।

डिवाइस में आपको विंडो 10 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ 8GB का ग्राफ़िक कार्ड भी दिया गया है। यहाँ पर डिवाइस में आपको कोई USB पोर्ट नहीं दिया गया है जो थोडा निराश करता है। इसके अलावा आपको 1 HDMI पोर्ट के अलावा Ethernet की सुविधा भी दी गयी है।

100000 रुपए से अधिक की कीमत के गेमिंग लैपटॉप

उपरोक्त बताये गये सभी लैपटॉप आपको ऑनलाइन मार्किट में आसानी से मिल जायेंगे लेकिन ऑफलाइन मार्किट के बारे में कुछ निश्चित तौर पर नहीं कहा जा सकता है। इन् सभी डिवाइसों की कीमत में आपको काफी अंतर देखने को मीलेगा लेकिन स्पेसिफिकेशन काफी हद तक समान ही मिलेंगे लेकिन पोर्ट की संख्या, रैम, इंटरनल स्टोरेज आदि विकल्पों के अलावा सभी में एक दुसरे से कुछ अलग या एक्स्ट्रा फीचर भी दिए गये है जो आपको निजी रूप से चुनने पड़ेंगे। हम उम्मीद करते है की जल्द ही इस प्राइस में हमको भारत में और भी गेमिंग लैपटॉप देखने को मिलेंगे जिनको समय-समय पर हम अपडेट करते रहेंगे।

डिवाइस का नाम कीमत उपलब्धता स्कोर
DELL Alienware 17 R5 321,499 Amazon 86/100
Asus ROG Zephyrus (GX501GI) 309,990 Paytm Mall 76/100
Acer Predator Triton 700 299,990 Amazon 78/100
DELL Alienware 15 (Z569953HIN9) 141,890 Tata Cliq 81/100
HP Omen 17 (AN009TX) 172,229 Amazon 95/100
Asus Strix ROG GL553VD 125,296 Amazon 71/100
MSI GS65 Stealth Thin 189,990 Amazon 76/100

 

Related Articles

ImagePrime Video ने किया कन्फर्म – आ रहा है Mirzapur सीज़न 3, साथ ही फिर लौटेंगे ये सभी शो

OTT चैनलों की ज़बरदस्त तकरार में सबसे ज़्यादा फायदा दर्शकों को मिलने वाला है। 2024 में दर्शकों अपने साथ जोड़े रखने के लिए Amazon Prime Video ने भरपूर मनोरंजन का बंदोबस्त किया है। मुंबई में एक प्रेस इवेंट में Amazon Prime Video ने इस साल आने वाले 69 शो और फिल्मों की घोषणा की है। …

ImageAsus Rog Strix Scar II GL504V रिव्यु: Nvidia RTX 2060 के साथ दमदार गेमिंग

Republic of Gamer यानि की ROG सीरीज के इस लेटेस्ट Rog Strix II GL504V के साथ Asus ने पूरा ध्यान मैक्सिमम परफॉरमेंस को यूजर तक एक सही कीमत तक देने का प्रयास किया है। (Read In English) RoG Strix Scar II एक अच्छा दिखाने वाला गेमिंग लैपटॉप है जिसके डिस्प्ले के चारों तरफ आपको काफी …

ImageAsus TUF Gaming FX505DT रिव्यु (समीक्षा): किफायती कीमत में मिलेगा बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस

Asus के इस TUF Gaming FX505DT गेमिंग लैपटॉप को बाहर से देखने पर यह अन्य किफायती गेमिंग लैपटॉप जैसा ही दिखाई पड़ता है, हाल ही में हमने इस से थोडा बड़ी स्क्रीन वाले Asus TUF Gaming FX705Y को भी टेस्ट किया था जो एक आकर्षक गेमिंग डिवाइस साबित होता है। लेकिन अगर हार्देडवेयर देखे तो …

Image3,000 रुपए में बेस्ट इयरबड्स जो दिन भर में देंगे आपको बेहतरीन ऑडियो अनुभव

भारत में इस समय आपको किसी भी बजट में इयरबड्स चाहिए, तो ऑनलाइन ढूंढने पर ढेरों मिल जायेंगे। ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइटों पर इनकी कोई गिनती नहीं है, लेकिन इन अनगिनत विकल्पों में से अपने बजट में सबसे बेहतर विकल्प कौन सा है, इसका निर्णय करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इन सभी में अलग अलग …

ImagePoco X6 Neo vs Realme 12 5G: 15,999 के बजट में कौन है विजेता ?

Poco X6 Neo और Realme 12 5G, दोनों ही हाल ही में भारतीय बाज़ार में आये हैं। Poco और Realme, दोनों प्रतियोगी कंपनियां हैं, जिन्होंने अपने ये नए फ़ोन किफ़ायती बजट में लॉन्च किये हैं। Realme 12 5G और Poco X6 Neo दोनों ही 15,000 से 17,000 रुपए के बजट में भारत में आये हैं। …

Discuss

Be the first to leave a comment.