Asus Zenfone Max Pro M1 FAQ; आपके सभी सवालो के जवाब

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Asus ने भारतीय बाज़ार में कुछ दिनों से थोडा शांत था। MWC 2018 में Zenfone 5 और  Zenfone 5Z को पेश करने के बाद भी कंपनी ने भारत में कुछ ख़ास नहीं किया। लेकिन कल कंपनी ने 2018 का पहला स्मार्टफोन लांच कर दिया हुआ जो है ‘पावरफुल’ Zenfone Max Pro M1। फ़ोन की कीमत 13,000 रुपए से कम है और यह वैनिला एंड्राइड पर रन करता है। (Read in English)

अब जब फोन लांच हो चूका है तो फोन से सम्बंधित काफी सवालो के जवाब अभी तक नहीं मिले है। अगर आप उन सवालो के जवाब ढूंढ रहे है तो आप सही जगह आ गये है। यहाँ आपको Zenfone Max Pro से जुड़े सभी सम्वालो के जवाब मिलेंगे जो आपको फोन को खरीदने में मदद कर सकते है।

चलिए ढूंढते है आपके सवालो के जवाब:

यह भी पढ़िए: Asus Zenfone Max Pro का रिव्यु इन हिंदी : जाने क्या है खूबियाँ और कमियाँ

सीधे पहुचे:

Asus Zenfone Max Pro M1 स्पेसिफिकेशन

  • 5.99-इंच Full HD+ डिस्प्ले, 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो, 2.5D कर्व ग्लास डिस्प्ले, 1500:1 कंट्रास्ट रेश्यो, 85% NTSC color gamut, 450 nits ब्राइटनेस
  • 14nm आधारित 1.8GHz ओकता कोर स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट; Adreno 509 GPU
  • 3GB रैम / 32GB स्टोरेज और 4GB /6GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज,  डेडिकेटेड मेमोरी कार्ड स्लॉट
  • एंड्राइड 8.1 (ओरियो)
  • ड्यूल सिम (nano + nano)
  • 13MP रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ, PDAF, 1.12μm पिक्सेल साइज़, f/2.2 अपर्चर, सेकेंडरी 5MP कैमरा
  • 8MP फ्रंट फेसिंग केरम, f/2.0 अपर्चर
  • फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक(जल्द ही)
  • 3.5mm ऑडियो जैक, 5-magnet speaker, NXP Smart Amp
  • माप : 159x 76x 8.46mm; वजन: 180g
  • 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n (2.4GHz + 5GHz), ब्लूटूथ 4.2, GPS + GLONASS
  • 5000mAh बैटरी, फ़ास्ट चार्जिंग के साथ

Asus Zenfone Max Pro M1 की कीमत और उपलब्धता

  • Asus Zenfone Max Pro M1 की भारत में कीमत 10,999 रुपए रखी गयी है.
  • Asus Zenfone Max Pro M1 विशेष रूप से फ्लिप्कार्ट पर उपलब्ध होगा.

Asus Zenfone Max Pro M1 बेंचमार्क स्कोर

  • AnTuTu : 92,000
  • Geekbench : 1410 सिंगल कोर ; 4658 मल्टी कोर
  • 3D Mark Ice Storm Unlimited : 19544

Asus Zenfone Max Pro M1 के डिजाईन और डिस्प्ले से जुड़े सवाल  

प्रश्न: Asus Zenfone Max Pro M1 का डिजाईन कैसा है?

उत्तर: डिजाईन की बात करे तो Asus Zenfone Max Pro M1 उतना आकर्षक नहीं है जितना आप Zenfone 3 या आगामी Zenfone 5 से उम्मीद करते है। लेकिन अगर आप इसकी शाओमी के रेमी नोट 5 प्रो या रेड्मी नोट 5 से तुलना करेंगे तो यह आपको आकर्षक लगेगा। यह आज के आधुनिक ट्रेंड्स के अनुरूप ही बनाया गया है।

इसके अलावा Zenfone Max Pro M1 5,000mAh की बड़ी बैटरी होने के बावजूद काफी पतला है और वजन सिर्फ 180 ग्राम है। अगर बड़ी बैटरी को ध्यान में रखे तो यह डिजाईन के लिहाज से काफी आकर्षक फोन है।

प्रश्न: Zenfone Max Pro M1 की बिल्ड क्वालिटी कैसी है?

उत्तर: एक बार फिर हम यही कहेंगे की Zenfone Max Pro M1, रेड्मी नोट 5 प्रो से अच्छी फील देता है। सामने की तरफ फोन में 18:9 स्क्रीन रेश्यो की फुल-व्यू डिस्प्ले आधुनिक 2.5D ग्लास ट्रेंड से युक्त है। फोन की बॉडी यहाँ पर मेटल से बनी है जो इतनी मजबूत है की दैनिक उपयोग में आपके फोन को खरोचों से सुरक्षित रख सके।

प्रश्न: क्या Zenfone Max Pro M1 के साथ बॉक्स में कोई केस कवर भी दिया गया है?

उत्तर: नही।

प्रश्न: Zenfone Max Pro M1 की डिस्प्ले कैसी है?

उत्तर: Zenfone Max Pro M1 की डिस्प्ले पहले इस्तेमाल में काफी संतोषजनक लगती है। कलर काफी सजीव और बजट फोन के लिहाज से कलर कैलिब्रेशन भी काफी अच्छा है। हमको फोन के डिस्प्ले पैनल में किसी भी तरह का बेकलाइट ब्लीडिंग महसूस नहीं हुई। ब्लैक कलर काफी गहरा है और कंट्रास्ट रेश्यो भी काफी आकर्षक है।

प्रश्न: क्या Zenfone Max Pro M1 में डिस्प्ले कलर एडजस्ट करने का विकल्प दिया गया है?

उत्तर: फोन में दिया गया सॉफ्टवेयर आपको डिस्प्ले सेटिंग के माध्यम से कलर टेम्परेचर को एडजस्ट करने की सुविधा देता है।

प्रश्न: क्या Zenfone Max Pro M1 में ब्लू लाइट फ़िल्टर दिया गया है?

उत्तर: हां, आप डिस्प्ले सेटिंग्स के द्वारा नाईट लाइट को ऑन कर सकते है तथा उसकी मात्रा को भी एडजस्ट कर सकते है।

Asus Zenfone Max Pro M1से परफॉरमेंस और स्टोरेज से सवाल

प्रश्न: Zenfone Max Pro M1 में कितना इंटरनल स्टोरेज यूजर के लिए फ्री दिया गया है?

उत्तर: 32GB वरिएन्त में आपको 24GB इंटरनल स्टोरेज यूजर के उपयोग के लिए दिया जाता है।

प्रश्न: क्या Zenfone Max Pro M1 में डेडिकेटेड माइक्रो-SD कार्ड स्लॉट दिया गया है?

उत्तर: जी हाँ, डिवाइस में आपको डेडिकेटेड माइक्रो-SD कार्ड स्लॉट दिया गया है जो 256GB कार्ड को सुप्प्रोत करता है।

प्रश्न: क्या Zenfone Max Pro M1 में USB OTG सपोर्ट दिया गया है?

उत्तर: जी हाँ, USB OTG सपोर्ट दिया गया है।

प्रश्न: क्या Zenfone Max Pro M1 में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है? अगर हाँ तो कितने फिंगरप्रिंट को स्कैन और स्टोर किया जा सकता है?

उत्तर: Zenfone Max Pro M1 में रियर साइड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है जो काफी आसानी से यूज़ किया जा सकता है लेकिन यह थोडा सा स्लो है और कभी-कभी गलत भी हो जाता है।

आप यहाँ पर 5 फिंगरप्रिंट इम्प्रैशन को स्टोर कर सकते है।

प्रश्न: Zenfone Max Pro M1 का दैनिक प्रदर्शन कैसा है?

उत्तर: Zenfone Max Pro M1 में आपको लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट दिया गया है।यह चिपसेट 3GB/4GB रैम विकल्प और 32GB/64GB के इंटरनल स्टोरेज विकल्प के साथ दी गयी है। Zenfone Max Pro M1 प्रदर्शन के मामले में काफी बेहतर है हमने अभी तक कोई परेशानी का अनुभव नही किया है।

Zenfone Max Pro M1 के लिए क्लीन एंड्राइड सॉफ्टवेर भी एक अच्छा कदम है। काफी बार देखा है की एप्लीकेशन काफी तेज़ी से ओपन होती है तथा UI का ट्रांजीशन भी काफी सरल है। अंत में यही कहा जायेगा की Zenfone Max Pro M1 काफी तेज़ है और किसी भी तरह की रूकावट नहीं आने देता है।

प्रश्न: क्या Zenfone Max Pro M1 का गेमिंग प्रदर्शन विश्वसनीय है? क्या हम इसकी तुलना रेड्मी नोट 5 प्रो के एक्सपीरियंस से कर सकते है?

उत्तर: Zenfone Max Pro M1 का गेमिंग एक्सपीरियंस रेड्मी नोट 5 प्रो के समान ही है और रेड्मी नोट 5 से बेहतर है। हमने फोन में Asphalt 8, PUBG और Jetpack  जैसे गेम्स को टेस्ट किया है और यह सभी गेमिंग टेस्ट में सफल हुआ है। फुल-ग्राफ़िक सेटिंग पर गेमिंग करने पर कुछ फ्रेम ड्रॉप्स देखने को मिलते है जो बजट स्मार्टफ़ोनों में एक आम सी बात है।

प्रश्न: Zenfone Max Pro M1 कौन से एंड्राइड वर्जन पर रन करता है?

उत्तर: यह डिवाइस गूगल से लेटेस्ट सिक्यूरिटी पैच युक्त एंड्राइड ओरियो 8.1 पर रन करता है।

प्रश्न: क्या Zenfone Max Pro M1 एंड्राइड के प्रोजेक्ट Treble को सपोर्ट करता है?

उत्तर: हाँ।

प्रश्न: क्या Zenfone Max Pro M1 में किसी तरह की हीटिंग की समस्या है?

उत्तर: नहीं।

प्रश्न: क्या Zenfone Max Pro M1 में डिस्प्ले-Notch दिया गया है?

उत्तर: नहीं।

प्रश्न: क्या Asus Zenfone Max Pro M1 में एंड्राइड P अपडेट देगा?

उत्तर: यहाँ कंपनी ने वादा किया तो है की भविष्य में एंड्राइड P और एंड्राइड Q अपडेट दिए जायेंगे।

Asus Zenfone Max Pro M1के कैमरे से जुड़े सवाल

प्रश्न: Zenfone Max Pro M1 की कैमरा क्वालिटी कैसी है?

उत्तर: Zenfone Max Pro M1 में आपको ड्यूल-कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमे आपको 13MP का प्राइमरी कैमरा और 5MP का सेकंड्री डेप्थ-सेंसिंग कैमरा दिया गया है। यह अपनी श्रेणी का बेस्ट सेटअप नही है लेकिन इसके द्वारा काफी अच्छी फोटो को क्लिक किया जा सकता है बस लाइटिंग कंडीशन अनुकूल होनी चाहिए। लो-लाइट में कैमरा आउटपुट थोडा निराश करता है।

अगर आप Asus की पिक्सेल टेक्नोलॉजी के प्रशंशक है तो आपको यहाँ थोड़ी सी निराशा महसूस होगी क्योकि  कंपनी ने यहाँ पर अलग कैमरा एप्लीकेशन का उपयोग किया है और इमेज रिजल्ट से यह अंतर साफ़ दिखाई देता है। इमेज लेने के बाद इतनी सारी इमेज प्रोसेसिंग होती है की फोटो की डिटेल्स थोडा अप्राकर्तिक लगती है।

प्रश्न:  Zenfone Max Pro M1 में दिया गया पोर्ट्रेट मोड कैसा काम करता है?

उत्तर: Zenfone Max Pro M1 में दिया गया पोर्ट्रेट मोड अन्य किफायती स्मार्टफ़ोनों के ही बराबर है। यह सॉफ्टवेयर आधारित पोर्ट्रेट मोड्स से अच्छा काम्क्र्ता है लेकिन मुश्किल कंडीशन में थोडा कमी छोड़ देता है।

फोटो लेने से पहले आपको जो प्रीव्यू स्क्रीन पर दिखाई देता है पोर्ट्रेट फोटो उस से तो बेहतर ही प्राप्त होते है।

प्रश्न: Zenfone Max Pro M1 का सेल्फी कैमरा प्रदर्शन कैसा है?

उत्तर: Zenfone Max Pro M1 के द्वारा पर्याप्त लाइटिंग में ली गयी सेल्फी शार्प और डिटेल्ड की जगह काफी सॉफ्ट प्राप्त होती है।

प्रश्न: क्या Zenfone Max Pro M1 के द्वारा 4K विडियो शूट की जा सकती है?

उत्तर: हाँ, इसके द्वारा आप 30fps पर 4K विडियो शूट कर सकते है।

Asus Zenfone Max Pro M1 से जुड़े विविध सवाल

प्रश्न: Zenfone Max Pro M1 में किस तरह के सिम कार्ड्स का उपयोग किया जा सकता है?

उत्तर: यहाँ पर आपको डेडिकेटेड सिम-कार्ड स्लॉट दिए गये है जिनमे आप नेनो सिम का इस्तेमाल कर सकते है।

प्रश्न: क्या Zenfone Max Pro M1 में फेस अनलॉक फीचर दिया गया है? अगर हाँ तो यह कितने अच्छे से काम करता है?

उत्तर: Asus जल्द ही फेस अनलॉक फीचर को रोल-आउट करेगा। शायद फोन के सेल पर जाने से पहले यह अपडेट दे दिया जाये।

प्रश्न: क्या Zenfone Max Pro M1 वाटर रेसिस्टेंट है?

उत्तर: नहीं।

प्रश्न: क्या Zenfone Max Pro M1 के साथ बैक-कवर और स्क्रीन प्रोटेक्टर दिया गया है?

उत्तर: नहीं आपको यह दोनों चीज़े अलग से खरीदनी पड़ेगी।

प्रश्न: Zenfone Max Pro M1 की ऑडियो क्वालिटी कैसी है?

उत्तर: Asus ने यह अपर अपनी ऑडियो क्वालिटी पर बहुत ही अच्छा काम किया है जिसकी वजह से आपको Zenfone Max Pro M1 में बजट फ़ोनों में बेस्ट आउटपुट मिलता है। फोन में 5-magnet speakers और इन-बिल्ट NXP Smart Amp दिया गया है। ऑडियो आउटपुट काफी तेज़ तो हिया लेकिन क्वालिटी के मामले में एवरेज ही है।

Asus ने यहाँ पर फोन के साथ Max Box एम्पलीफायर भी दिया है जो ऑडियो आउटपुट और और तेज़ करता है तथा फोन स्टैंड के रूप में भी काम करता है।

प्रश्न: क्या Zenfone Max Pro M1 में FM रेडियो एप्लीकेशन दी गयी है?

उत्तर: हाँ, FM रेडियो एप्प दी गयी है।

प्रश्न: क्या Zenfone Max Pro M1 में IR ब्लास्टर दिया गया है?

उत्तर: नहीं।

प्रश्न: क्या Zenfone Max Pro M1 में LED नोटिफिकेशन लाइट दी गयी है?

उत्तर: हाँ।

Asus Zenfone Max Pro M1 की कनेक्टिविटी से जुड़े सवाल

प्रश्न: Zenfone Max Pro M1 की ऑडियो क्वालिटी कैसी है?

उत्तर: कॉल क्वालिटी अच्छी है लेकिन ज्यादा अच्छी भी नहीं है।

प्रश्न: क्या Zenfone Max Pro M1 रिलायंस जिओ सिम कार्ड्स/ 4G VoLTE को सपोर्ट करता है? क्या दोनों सिम 4G VoLTE को सपोर्ट  करते है?

उत्तर: जी हाँ।

प्रश्न: क्या Zenfone Max Pro M1 में जिओ विडियो कालिंग या ViLTE की सुविधा भी दी गयी है?

उत्तर: नहीं, ViLTE या सिम कार्ड विडियो कालिंग की सुविधा नहीं दी गयी है।

प्रश्न: Zenfone Max Pro M1 का बैटरी बैकअप कितने घंटे का है?

उत्तर: फोन में दी गयी 5,000mAh की काफी बेहतर बैटरी बैकअप प्रदान करती है और एक बार चार्ज करने पर लगभग 1 दिन का बैकअप आराम से देती है।

प्रश्न: क्या Zenfone Max Pro M1 में फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है?

उत्तर: नहीं, यह क्वालकॉम की क्विक चार्ज टेक्नोलॉजी को सपोर्ट नहीं करता है लेकिन Asus द्वारा करता है की यह रेड्मी नोट 5 प्रो से ज्यादा तेज़ी से चार्ज होता है।

क्विक रिव्यु : Asus Zenfone Max Pro M1 खूबियाँ और कमियाँ

Asus ने यहाँ पर अपने Zenfone Max Pro M1 के द्वारा शाओमी के रेड्मी नोट 5 प्रो का एक विकल्प देने की काफी बेहतर कोशिश की है। अगर प्रदर्शन की बात करे तो यह फोन रेड्मी नोट 5 से तो बेहतर है और रेड्मी नोट 5 प्रो के लगभग बराबर ही है। इसकी बेहतर बिल्ड क्वालिटी, स्टॉक एंड्राइड सॉफ्टवेयर इसको शाओमी रेड्मी नोट 5 और नोट 5 प्रो से थोडा आआगे रखता है।यहाँ पर Asus को अपने कैमरा डिपार्टमेंट में जल्दी ही सुधार और अपडेट की जरूरत है।

खूबियाँ

  • बेहतरीन परफॉरमेंस
  • बढ़ी बैटरी
  • स्टॉक-एंड्राइड ओरियो (लगभग)
  • मजबूत बनावट
  • डेडिकेटेड कार्ड स्लॉट

कमियाँ

  • एवरेज कैमरा

 

Review in Pictures: Samsung Galaxy S8 Burgundy Red Photo Gallery

Related Articles

Imageइस वजह से दिया जाता है Samsung Galaxy डिवाइस में Maintenance Mode फीचर, ऐसे करें इसका इस्तेमाल

Samsung ने अपने स्मार्टफोन्स में One UI 5 के साथ, Maintenance Mode फीचर की सुविधा भी दी है, जो आपके फोन के डेटा को सुरक्षित रखता है। यदि आपका फोन खराब हो गया है और आपको उसे ठीक कराने के लिए सर्विस सेंटर पर छोड़ना पड़ेगा। ऐसी स्तिथि में आपके फोन का डेटा असुरक्षा के …

ImageAsus Zenfone Max M2 Review in Hindi | Asus Zenfone Max M2 का हिंदी में रिव्यु

Asus ने अपने Max Pro M2 मॉडल के साथ इसका एक सामान्य या कहे एक थोडा वर्जन Zenfone Max M2 कम कीमत पर पेश किया है। Max M2 को Max M1 के अपग्रेड रूप में पेश किया है लेकिन अगर स्पेसिफिकेशन को देखे तो यह Max M1 Pro का अपग्रेड वरिएन्त कहा जा सकता है …

ImageAsus Zenfone Max Pro M2 Review in Hindi | Asus Zenfone Max Pro M2 रिव्यु हिंदी में

इस साल शाओमी को टक्कर देने के लिए किफायती कीमत वाले सेगमेंट में कुछ ब्रांड एक अलग ही रणनीति के साथ अपने स्मार्टफोनों को लांच कर रहे है। Asus ने अपनी लोकप्रिय और बेहतर प्रदर्शन वाली Zenfone M-सीरीज के एक अपग्रेड वर्जन Zenfone Max Pro M2 को आज लांच कर दिया है। (Asus Zenfone Max …

ImageVivo V30, V30 Pro भारत में लॉन्च, Zeiss कैमरा के साथ V-सीरीज़ में पहला फ़ोन

Vivo ने V-सीरीज़ में अपने नए फ़ोन भारत में लॉन्च कर दिए हैं। V29 सीरीज़ के सक्सेसर के रूप में Vivo V30 और Vivo V30 Pro ने आज भारतीय बाज़ार में दस्तक दी है। V-सीरीज़ में आये अब तक के सभी फोनों में Vivo V30 Pro ऐसा पहला फ़ोन है, जो Zeiss ऑप्टिक्स के साथ आया है। …

ImageAsus Zenfone Max Pro M1 6GB रैम और 16MP के कैमरे के साथ होगा जुलाई महीने में फ्लिप्कार्ट पर उपलब्ध

Asus ने अभी हाल ही में अपने Zenfone Max Pro M1 को फ्लिप्कार्ट के साथ साझेदारी में लांच किया था। जिसके बाद से ही यह डिवाइस रेड्मी नोट 5 प्रो के विकल्प के तौर पर देखी जा रही थी। डिवाइस के 3GB रैम वरिएन्त 10,999 रुपए की कीमत में पेश किया गया जबकि 4GB रैम …

Discuss

3 Comments
User
Munn.kumar
Anonymous
4 years ago

Mera.mobail.dekhakr.muhla.ka.log.khush.hai.apaka.danbad

Reply
User
Munn.kumar
Anonymous
4 years ago

.Mai.apaka.suchit.karta.hu.ki.log.mobail.dekhkr.bahut.khus.hai.danbad

Reply
User
Munn.kumar
Anonymous
4 years ago

Asus.zenfone.max.pro.m1.khrida.hai.abhi.to.selfi.and.baikap.baitri.acha.hai.apaka.kampni.danbad.

Reply