Home न्यू लांच Anker Soundcore Life Dot 2 TWS हुए इंडिया में लांच, कीमत सिर्फ...

Anker Soundcore Life Dot 2 TWS हुए इंडिया में लांच, कीमत सिर्फ 3,499 रुपए

0

हाल ही के दिनों में इंडियन मार्किट में ट्रू वायरलेस इयरबड्स के काफी विकल्प देखने को मिले है। Realme, Xiaomi, Vivo और Oppo जैसे स्मार्टफोन ब्रांड्स के बाद आज Anker ने भी अपने Soundcrore Life Dot 2 को भारत में लांच कर दिया है। कंपनी के दावे के अनुसार यह बड्स आपको 100 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक देने में सक्षम है। तो चलिए नज़र डालते है इनके फीचरों पर:

Anker Soundcore Life Dot 2 के फीचर

कंपनी ने यहाँ पर वन स्टेप कनेक्टटेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है यानि की यह बड्स लास्ट कनेक्टेड डिवाइस से अपने आप कनेक्ट हो जायेगे बिना किसी देरी के। कनेक्टिविटी के लिए ये बड्स ब्लूटूथ 5.0 के सपोर्ट के साथ आते है।

ऑडियो आउटपुट के लिए यहाँ पर 8mm डायनामिक ड्राईवर दिए गये है जो अपने पिछले वर्जन की तुलना में 40% एक्स्ट्रा बेस और 100% एक्स्ट्रा ट्रेबल प्रदान करते है। यह बड्स आप सिंगल और डबल दोनों तरीको से इस्तेमाल कर सकते है।

आप एक बार में एक बड्स को केस से बहार निकल कर इस्तेमाल कर सकते है और दुसरे को इस्तेमाल करने के लिए आपको सिर्फ उसको केस से निकल कर अपना कान में लगाना होगा वो अपने आप कनेक्ट हो जायेगा।

केस अप आपको USB टाइप C पोर्ट दिया गया है। केस के साथ कंपनी आपको 100 घंटे का बैकअप देने का दावा करती है। सिंगल बड्स लगातार 8 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक दे सकने में सक्षम है। चार्जिंग केस में फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है तो 10 मिनट की चार्जिंग पर आपको 1.5 घंटे का बैकअप मिल सकता है।

Anker Soundcore Life Dot 2 की कीमत और उपलब्धता

Soundcore Life Dot 2 की कीमत इंडियन मार्किट में 3,499 रुपए रखी गयी है जिनको आप 18 महीने की वार्रेंटी के साथ फ्लिप्कार्ट से खरीद सकते है।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version