Amazon Great Summer Sale शुरू हो चुकी है और इसमें कई बेहतरीन प्रोडक्ट्स पर कई तरह के आकर्षक डिस्काउंट मिल रहे हैं। इन उत्पादों में गर्मी में राहत देने वाली AC (एयर कंडीशनर्स) भी शामिल हैं। Prime मेम्बरों के लिए ये सेल कल से शुरू हो चुकी है, और बाकी जनता के लिए इसकी शुरुआत आज से हुई है। इस सेल में आपको ACs पर बेस्ट डील मिल सकती हैं।
गर्मियों के मौसम की शुरुआत हो चुकी है और तापमान अब धीरे धीरे ऊपर की तरफ ही बढ़ता नज़र आएगा। ऐसे में अगर आप एयर कंडीशनर खरीदने का विचार बना रहे हैं, तो यही मौका है। Amazon Great Summer Sale में कई बेहतरीन AC अच्छे ऑफरों के साथ उपलब्ध हैं। साथ ही सेल में मिल रहे डिस्काउंट के अलावा ICICI बैंक और कोटक बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से खरीदने पर आपको ACs पर अतिरिक्त 10% की छूट भी मिलेगी।
इस लेख में हमने उन ACs की सूची बनायी है, जिन पर Amazon की इस सेल में अच्छे ऑफर उपलब्ध हैं।
Amazon Sale में ACs पर बेस्ट डील – Best deals on ACs in Amazon Great Summer Sale
Carrier 2 ton 5-star AC
असली कीमत : 91,990 रूपए
सेल में कीमत : 51,990 रूपए
Carrier 2 ton 5-star AC कमरे या ड्रॉइंग रूम कहीं भी लगाने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। ये एक स्प्लिट AC है, जो कंपनी की Flexicool इन्वर्टर 6-इन-1 टेक्नोलॉजी के साथ आता है। 5 स्टार रेटिंग के साथ इसकी बिजली की खपत भी है, तो AC पर डिस्काउंट मिलने के साथ साथ, ये बिजली के बिल में भी आपकी बचत कराएगा।
Panasonic 1.5 Ton 5 Star 7-in-1 Convertible AC
असली कीमत : 63,400 रूपए
सेल में कीमत : 44,490 रूपए
Panasonic 1.5-ton 5 Star 7-in-1 Convertible AC भी एक अच्छा विकल्प है, जिस पर लगभग 20,000 रूपए की छूट मिल रही है और बैंक कार्डों के साथ अन्य 10% की छूट भी आप पा सकते हानि। इसमें आपको 7-इन-1 कनवर्टिबल मोड मिलते हैं। वॉइस असिस्टेंट, Wi-Fi सपोर्ट, इत्यादि स्मार्ट कंट्रोल भी इसमें मौजूद हैं। एक और ख़ास बात ये है कि इसमें बिल्ट-इन स्टेबिलाइज़र भी है।
LG 1.5 Ton 5 Star 6-in-1 Convertible Split AC
असली कीमत : 75,990 रूपए
सेल में कीमत : 45,490 रूपए
LG 1.5 Ton 5 Star 6-in-1 Convertible Split AC भी 5-स्टार रेटिंग के साथ आने वाला एक अच्छा स्प्लिट AC है। ये 1.5 टन का है, तो कमरों के लिए आप इसे चुन सकते हैं। इसमें भी आपको कई कनवर्टिबल मोड मिलते हैं, जिनसे आप मौसम के अनुसार इसे एडजस्ट करके चला सकते हैं।
Whirlpool 1.5 Ton 5 Star Inverter Split AC
असली कीमत : 70,600 रूपए
सेल में कीमत : 37,990 रूपए
Whirlpool AC भी मीडियम या छोटे साइज़ के कमरे के लिए उचित है। इस स्प्लिट एयर कंडीशनर में ऑटो रीस्टार्ट, स्लीप फंक्शन, गैस लीक इंडिकेटर, जैसे कई फ़ीचर मौजूद हैं। साथ ही इसमें Advanced Inverter टेक्नोलॉजी के साथ, ये बिजली भी काफी कम लेता है।
Lloyd 1.0 Ton 3 Star Fixed Speed Window AC
असली कीमत : 43,990 रूपए
सेल में कीमत : 25,690 रूपए
Lloyd 1.0 Ton 3 Star Fixed Speed Window AC पर काफी अच्छा डील है। अगर आप विंडो AC की तलाश में हैं, तो ये आपको लगभग 19,000 रूपए के डिस्काउंट के साथ Amazon Great Summer Sale में मिल रहा है। मीडियम साइज के कमरे के लिए उपयुक्त इस AC में Blue Fins Coils और 100% Inner Grooved Copper Tubes भी हैं, जिनके साथ कूलिंग और बेहतर होती है।
Voltas 1 Ton 3 Star, Fixed Speed Window AC
असली कीमत : 35,990 रूपए
सेल में कीमत : 25,999 रूपए
Voltas 1 Ton 3 Star, Fixed Speed Window AC भी विंडो ACs में एक अच्छा विकल्प है। हैवी डिस्काउंट के साथ ये एक छोटा AC है, जो आपके बैडरूम या 100 स्क्वायर फ़ीट तक के कमरों को ठंडा रखने के लिए बेस्ट डील है।