Amazon Tv Fire Stick 4K Review in Hindi | Amazon Tv Fire Stick 4K का रिव्यु हिंदी में

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अगर आप भारतीय बाज़ार उपभोक्ता है और अपने लिए एक नयी स्ट्रीमिंग डोंगल खरीदना चाहते है तो आपके पास Fire TV Stick, Fire Stick 4K और Chromecast 3 के रूप में सीमित विकल्प ही उपलब्ध होते है। इनमे से हाल ही में लांच की गयी Fire Tv Stick 4K डोंगल ही आपको 4K स्ट्रीमिंग का सपोर्ट देती है। लेकिन क्या यह खासियत इसको सबसे बेहतर बनाती है? हमने पिछले 1 महीने से इस नयी डिवाइस का इस्तेमाल किया है और इसके लगभग सभी पॉजिटिव पॉइंट्स को हमने आचे से उपयोग किया है तो कुछ कमियाँ भी दिखाई दी है (Amazon Tv Fire Stick 4K Review Read in English )

तो चलिए शुरू करते है Amazon Fire TV Stick 4K का एक विस्तृत रिव्यु:

Amazon Fire TV Stick 4K रिव्यु: कीमत और स्पेसिफिकेशन

Amazon Fire TV stick मॉडल Fire TV Stick 4K Alexa वौइस रिमोट के साथ Fire TV Stick (2nd gen) वौइस रिमोट के साथ
प्रोसेसर 1.7GHz quad-core MediaTek MT8695PowerVR GE8300 GPU 1.3GHz quad-core MediaTek MT8127DMali 450 MP4 GPU
रैम 1.5GB 1GB
स्टोरेज 8GB 8GB
रिमोट अलेक्सा वौइस् रिमोट वौइस् सर्च युक्त रिमोट
कनेक्टिविटी
  • Wi-Fi ac
  • Bluetooth 5.0
  • HDMI 2.0b
  • Micro USB 2.0 for charging
  • Wi-Fi ac
  • Bluetooth 4.2
  • HDMI 1.4
स्ट्रीमिंग सपोर्ट 4K @60fps तक 1080p@60fps तक
विडियो फॉर्मेट सपोर्ट
  • H.263
  • H.264
  • H.265
  • VP8
  • VP9
  • MPEG2
  • MPEG4
  • H.263
  • H.264
  • H.265
  • MPEG4-ASP_L5
ऑडियो फॉर्मेट सपोर्ट AAC-LC, AC3 (Dolby Digital), eAC3 (Dolby Digital Plus), HE-AACv1, HE-AACv2, FLAC, MP3, PCM/Wave, Vorbis AAC-LC, AC3 (Dolby Digital), eAC3 (Dolby Digital Plus), FLAC, MP3, PCM/Wave, Vorbis, Dolby Atmos (EC3_JOC)
इमेज दोर्मत सपोर्ट JPEG, PNG, GIF, BMP JPEG, PNG, GIF, BMP
अन्य HDR 10, Dolby Vision, Dolby Atmos 7.1
कीमत 5,999 रुपए 3,999 रुपए

Amazon FIre TV रिव्यु: डिजाईन और सेटअप

जब हम बात करते है स्ट्रीमिंग डोंगल की तो डिजाईन उतना ज्यादा आकर्ह्सक होना जरूरी नहीं होता है क्योकि एक बार डिवाइस को टीवी से कनेक्ट करने के बाद बहुत कम बार ही इसको देखने की जरूरत पड़ती है। डोंगल और सभी तार लगभग-लगभग टीवी के पीछे की छुप जाते है।

Fire TV स्टिक काफी सरल, साफ़ और एक दम सपाट आयताकार आकार में अपग्रेड किये गये HDMI 2.0 पोर्ट के साथ पेश की गयी है जिसके साथ आपको पॉवर के लिए USB इनपुट भी दी गयी है। डिवाइस काफी मजबूत और थोडा बेहतर आकार से साथ आती है जो इसको Chromecast से बेहतर बनाती है क्योकि यह आसानी से HDMI पोर्ट से कनेक्ट हो जाती है।

Fite TV Stick 4K का सेटअप भी काफी आसान है। स्टिक को केबल से पॉवर दे, इसको टीवी से कनेक्ट करे और फिर स्क्रीनपर दिए निर्देशों का पालन करे। आपको अलग-अलग एप्लीकेशन में या तो आई-डी द्वारा लॉग इन करना होगा या आप अपने स्मार्टफोन में उन एप्लीकेशनों को ओपन करके पास -की द्वारा परमिशन दे सकते है। ऑटो-फिल की सुविधा थोडा रहत तो देती है लेकिन यह प्रोसेस सिर्फ एक बार ही करना होता है इसलिए कोई खास बात नहीं है अगर आप थोडा टाइप करते है।

अगर आप Fire TV स्टिक 4K को किसी और Wi-Fi नेटवर्क से जुड़े टीवी से कनेक्ट करते है तो आपको यह प्रोसेस दोबारा नहीं करना होगा।

यह भी पढ़िए: Google Chromecast 3 का रिव्यु हिंदी में

Amazon Fire TV 4K स्टिक रिव्यु: Fire TV (2nd जेनेरेशन) से क्या है अलग?

4K कंटेंट को 60fps पर स्ट्रीम करने की सुविधा के अलाव यहाँ पर आपको HDR10+, डॉल्बी विज़न और डॉल्बी अट्मोस सपोर्ट भी मिलता है जिसका सीधा मतलब है की यह आपके टीवी और ऑडियो सिस्टम के हिसाब से आपको सबसे बेस्ट एक्सपीरियंस देने में सक्षम है।

नयी स्टिक का एक अकुर बड़ा बदलाव है इसमें दिया गया अलेक्सा वौइस सपोर्ट। अलेक्सा रिमोट का इस्तेमाल करने पर आप Fire TV से ठीक उसी प्रकार बातचीत कर सकते है जैसे आप अपने Amazon Echo या किसी अन्य स्मार्ट डिवाइस द्वारा करते है। आप यहाँ पर मौसम की जानकारी अलग-अलग प्रश्न पूछने के साथ-साथ और भी बहुत कुछ कर सकते है। अलेक्सा सपोर्ट आपको 2nd जेनेरेशन 4K टीवी स्टिक में भी अपडेट के बाद मिल जाता है।

सबसे जरुरी बात, नए Fire TV Stick 4K HDMI CEC का काफी अच्छे से इस्तेमाल कर सकते है। अगर आपका टीवी HDMI CEC इनेबल है तो आप अपने टीवी को ऑन/ऑफ या उसकी वॉल्यूम को अलेक्सा रिमोट से ही कण्ट्रोल कर सकते है। अमेज़न ने यहाँ पर अलग से पॉवर ऑन/ऑफ का बटन दिया है।

अगर आपके पास 4K टीवी नहीं है तो भी आप यहाँ पर अतिरिक्त 2000 रुपए खर्च करके एक दमदार हार्डवेयर, असरदार रिमोट कण्ट्रोल, और बेहतरीन ऑडियो और विडियो सपोर्ट मिलता है। पिछली पीढ़ी वाले Fire TV से अलग यहाँ पर आपको MPEG2, MPEG4 और VP8 का वेब विडियो को स्ट्रीम करने के लिए सपोर्ट भी दिया गया है।

नए Fire TV Stick 4K में पहले से तेज़ चिपसेट (12nm 1.7GHz ओक्टा-कोर) और ज्यदा रैम (1.5GB) दी गयी ह। यह कहना भी गलत नहीं होगा की एक स्ट्रीमिंग डोंगल से आपको बेस्ट परफॉरमेंस एक्सपीरियंस प्राप्त होता है। पिछले 4 हफ्तों से हम इसका इस्तेमाल कर रहे है और हमको किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई है। इंटरनल स्टोरेज अभी भी 8GB ही बरकरार रखी गयी है।

यह भी पढ़िए: Amazon Echo Plus (2nd Gen) का हिंदी में रिव्यु

Amazon Fire TV 4K Stick रिव्यु: प्रदर्शन और कंटेंट

जैसा की हमने शुरुआत में कहा था Fire TV 4K स्टिक का प्रदर्शन एक दम बेहतरीन है।

Fire OS सॉफ्टवेयर काफी बेहतर है और नेविगेशन में भी आसान है। आपकी एप्लीकेशन आपकी पसंद और इस्तेमाल के आधार पर सूची में दिखेंगी जिसको आप रिमोट द्वारा आसानी से इस्तेमाल कर सकते है।

यहाँ आपको लगभग सभी बड़ी स्ट्रीमिंग एप्लीकेशनों का सपोर्ट मिलता है सिवाए YouTube के और आप यहाँ पर अपने फ़ोन से टीवी में कंटेंट दिखाने के लिए एप्लीकेशन भी डाउनलोड कर सकते है।

सर्च करने के लिए रिमोट से टाइप करना थोडा परेशानी भरा एक्सपीरियंस होता है इसलिए यहाँ पर दिया गया अलेक्सा वौइस् सर्च आपको बहुत अधिक फायदा देगा लेकिन यह अभी के लिए सिर्फ प्राइम विडियो पर ही कंटेंट सर्च कर सकती है, जिसका सीधा मलतब है की गूगल अस्सिस्टेंट की तरढ़ थर्ड पार्टी एप्लीकेशनों से कंटेंट सर्च की सुविधा नदारत है।

Amazon Fire TV 4K स्टिक रिव्यु: क्रोमकास्ट से है बेहतर?

Fire TV स्टिक जहाँ पर आपके सामान्य से टीवी को एक स्मार्ट टीवी बनाने में सक्षम है उसके उल्ट Chromecast आपके स्मार्टफोन और टीवी के बीच एक माध्यम का काम करती है। जहाँ पर निष्कर्ष की बात है तो मुख्य उद्देश बड़ी स्क्र्रें पर मीडिया कंटेंट को स्ट्रीम करना है जिसके लिए दोनों डिवाइस एक दम अलग रास्ते बनाती है। दोनों डिवाइसों को परफेक्ट नहीं कहा जा सकता है और इनकी उपयोगिता इस बात पर निर्भर करती हा की आप इनका कितना और किस तरह से इस्तेमाल करते है।

Chromecast आपके फोन को रिमोट बना देती है तो अलेक्सा रिमोट चाहे कितना एडवांस बनाया जाये लेकिन अपने स्मार्टफोन के द्वारा टाइप और सर्च करना हमेशा से सबसे आसान विकल्प साबित होता आया है। Chromecast में खासकर आपकी सभी एप्लीकेशन को अपने फोन में रखने पर जोर देती है टीवी का इस्तेमाल सिर्फ स्क्रीन को बड़ा करने के लिए किया जाता है।

अगर आपके पास पहले से ही एक अच्छे इको-सिस्टम के साथ स्मार्ट टीवी है जो Fire TV के स्थान को भर सकता है तो आप आसानी से Chromecast के साथ जा सकते है। Chromest 3 को चुनने का एक कारण YouTube के कंटेंट को देखने की पसंद भी हो सकती है।

Fire TV स्टिक 4K दूसरी तरफ आपके टीवी पर ज्यादा निर्भर रहती है। अगर आप छुट्टी के दिन सिर्फ घर पर रहकर टीवी देखना चाहते है लेकिन क्या देखना है यह निर्धारित नहीं कर पा रहे है तो Fire TV आपके लिए काफी बेतार साबित हो सकता है। जब आप इसको अपने टीवी से कनेक्ट करते है तो काफी आधिक कंटेंट देखने को मिलता है।

Fire TV स्टिक 4K टेक्नोलॉजी के आधार पर भी थोडा बेतार साबित होती है। अगर आपके पास पर्याप्त संसाधन है तो Fire TV स्टिक आपको बेस्ट ऑडियो और विडियो एक्सपीरियंस देने में सक्षम है।

Amazon Fire TV स्टिक 4K रिव्यु: निष्कर्ष

Amazon Fire TV स्टिक बाज़ार में अभी के लिए उपलब्ध अन्य डोंगल से काफी बेहतर है। प्रदर्शन एक दम आकर्षक और बिना किसी परेशानी के यह आपको लगभग असीमित कंटेंट से आपको एक अलग ही एक्सपीरियंस देती है।

अगर आप सिर्फ यह चाहते है की आपका सामान्य टीवी स्मार्ट टीवी की तरह काम करे तो Fire TV स्टिक 4K आपके लिए एक आदर्श विकल्प साबित होती है। 2nd जेनेरेशन Fire Tv स्टिक भी कीमत और प्रदर्शन के हिसाब से अच्छी है लेकिन 4K का अतिरिक्त सपोर्ट इसको भी एक अलग और बेहतर एक्सपीरियंस वाली डिवाइस बनाती है।

खूबियाँ

  • शानदार प्रदर्शन
  • अच्छी ऑडियो/विडियो क्वालिटी
  • लेटेस्ट फोर्मट्स सपोर्ट
  • अलेक्सा रिमोट में सुधार

कमियाँ

  • YouTube एप्लीकेशन ना होना
  • थर्ड पार्टी एप्लीकेशन सर्च सपोर्ट में सुधार

 

Related Articles

ImageNothing Phone (2) का ये मुख्य स्पेसिफिकेशन लीक हुआ

Nothing Phone (1) को लॉन्च के समय मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिलीं, लेकिन फ़ोन अपने अनोखे डिज़ाइन के कारण काफी पॉपुलर हुआ। अब कंपनी ने Mobile World Congress (MWC) 2023 के दौरान अपने दूसरे स्मार्टफोन की घोषणा भी कर दी है। खुद कंपनी ने फाउंडर Carl Pei ने इस स्मार्टफोन की घोषणा की है और ये भी …

ImageAmazon ने लांच की नयी Fire Tv Stick जिसमे मिलेगा 4K, HDR और Dolby Atmos सपोर्ट भी

इस दिवाली के मौके पर Amazon ने अपनी नयी Fire TV Stick को लांच कर दिया है जो अब आपके 4K टेलीविज़न के साथ भी आराम से काम करेगी। स्टिक के साथ-साथ कंपनी ने Alexa Voice Remote का एक अपग्रेड वर्जन भी लांच कर दिया है। यह नयी लांच की गयी Fire TV Stick तीन …

ImageAmazon Fire TV Cube रिव्यु: Alexa के साथ बदलेगा टीवी देखने का तरीका

अब वो ज़माना बीत गया जब TV एक बेजान डब्बा होता था और उसमें जान डालने का काम केबल टीवी करते थे। लेकिन अब जब किफ़ायती दरों पर इंटरनेट की सेवा हर घर में उपलब्ध है, तो स्मार्ट टीवी और मीडिया स्ट्रीमिंग डिवाइस के साथ मनोरंजन का तरीका ही बदल गया है। पहले केबल टीवी …

ImageAmazon Echo Dot (3rd Gen) Review in Hindi | Amazon Echo Dot (3rd जेनरेशन) का रिव्यु हिंदी में

Amaozn Echo Dot 3rd जेनरेशन, Echo Plus, Echo Sub और Fire TV 4K Stick के साथ पेश की गयी इस लाइनअप की एक और डिवाइस है जो इंडिया में अभी हाल ही में लांच किये गये है। वैसे तो ये तीनो ही स्मार्ट डिवाइसें है लेकिन हमको सबसे ज्यादा उत्साहित किया इस नए Echo Dot …

ImageAmazon Fire TV Stick 4K Max भारत में लॉन्च हुआ; जानें कीमतें और फ़ीचर

Amazon ने आज अपने एंटरटेनमेंट स्ट्रीमिंग डिवाइस Fire TV Stick 4K का नया वर्ज़न (अपडेटेड वर्ज़न) भारत में लॉन्च किया है, जिसका नाम Fire TV Stick 4K Max है। इससे पहले कंपनी ने इसी साल Fire TV Stick 3rd जनरेशन को बाज़ार में उतारा था और कुछ ही महीनों बाद आज कंपनी ने इस डिवाइस का …

Discuss

Be the first to leave a comment.