Amazon पर आज से सैमसंग के साथ 20-20 कार्निवल शुरू हो गया है जो 18 अप्रैल से 21 अप्रैल तक चलेगा। यहाँ पर सैमसंग स्मार्टफ़ोनों पर काफी आकर्षक डिस्काउंट और कैशबैक के ऑफर दिए जा रहे है। गैलेक्सी नोट 8, गैलेक्सी A8+, गैलेक्सी On7 प्राइम जैसे स्मार्टफ़ोनों पर डिस्काउंट भी दिया जा रहा है तथा नो-कॉस्ट EMI की सुविधा भी दी जा रही है।
यह भी पढ़िए: Micromax YU5 आ सकता है स्नैपड्रैगन 625 और एंड्राइड ओरियो के साथ
सेल के दौरान रोजाना 20 लकी कस्टमर्स को सैमसंग स्मार्टफोन की खरीद पर Mumbai Indians की आधिकारिक जर्सी जीतने का भी मौका मिलेगा।
सैमसंग इंडिया के सीनियर डायरेक्टर, संदीप सिंह अरोड़ा ने कहा “हम मुंबई इंडियंस के प्रमुख प्रायोजक हैं, और अमेज़ॅन पर हमारे 20-20 कार्निवाल के माध्यम से, हम आईपीएल के रोमांच को पूरे देश में फैलाना चाहते हैं।”
Samsung 20-20 कार्निवल के ऑफर
Models | असली कीमत | ऑफर प्राइस | डिस्काउंट |
Galaxy Note 8 | 76,690रुपए | 67,900 रुपए | 6,790 रुपए |
Galaxy A8+ | 32,990 रुपए | 29,990 रुपए | 3,000 रुपए |
Galaxy On7 Prime 64GB | 14,990 रुपए | 12,990 रुपए | 2,000 रुपए |
Galaxy On7 Prime 32GB | 12,990 रुपए | 10,990 रुपए | 2,000 रुपए |
Galaxy On7 Pro | 9,490 रुपए | 6,990 रुपए | 2,500 रुपए |
Galaxy On5 Pro | 7,990 रुपए | 6,490 रुपए | 1,500 रुपए |
उपरोक्त स्मार्टफ़ोनों के अलावा, सैमसंग गैलेक्सी J-सीरीज के J7 MAx, J7 Prime 2, J7 Duo, J7 Prime, J7 Nxt पर भी 1,500 से 4,000 रुपए तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
इन सबके अलावा आपको सेल के दौरान कुछ स्मार्टफ़ोनों पर नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर जैसी सुविधाए भी प्रदान की जाएँगी।