कुछ साल पहले तक मोबाइल फ़ोनों में 2GB से 3GB रैम उपस्थित होना उनको लक्ज़री स्मार्टफोन बनाता था। लेकिन धीरे-धीरे जरूरतों में बदलाव होने पर आज के समय में 6GB रैम वाली डिवाइस भी आम बात हो गयी है इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए स्मार्टफोन मेकर अब 8GB रैम युक्त स्मार्टफोन पेश करने लगे है ताकि डिवाइस के मल्टी-टास्किंग या गेमिंग एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाया जा सके।
इस समय भारतीय बाजारों में 8GB रैम युक्त स्मार्टफोन अपने शुरूआती स्तर पर इसलिए विकल्प सीमित है लेकिन जल्द ही साल के अंत तक हमको और भी डिवाइस इस सूची में देखने को मिलेंगी जो मुकाबले को और बेहतर बनाएंगी।
तो चलिए नज़र डालते है कुछ आकर्षक 8GB रैम युक्त स्मार्टफोनों पर:
यह भी पढ़िए: Qualcomm Snapdragon 710 चिपसेट युक्त कुछ बेहतरीन मोबाइल फोन
1. OnePlus 6T
OnePlus ने हाल ही में अपना नवीनतम फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 6T (रिव्यु) को इंडिया में लांच कर दिया है। यह डिवाइस आपको 8GB रैम और 256GB स्टोरेज तक की सुविधा प्रदान करती है। जिसके अलावा आपको यहाँ पर नवीनतम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट, एंड्राइड ओरियो और 20MP+16MP के ड्यूल रियर कैमरा सेटअप के साथ उपलब्ध है।
अन्य सुविधओं में यहाँ पर सामने की तरफ 16MP का फ्रंट कैमरा, 256GB इंटरनल स्टोरेज के अलावा डैश चार्जिंग सपोर्ट वाली 3700mAh की बैटरी भी दी गयी है।
OnePlus 6T के स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले: 6.41-इंच ऑप्टिक AMOLED FHD+| प्रोसेसर: स्नैपड्रगन 845 ओक्टा-कोर SoC | रैम: 8GB तक | स्टोरेज: 256GB तक | सॉफ्टवेयर: एंड्राइड 9.0 आधारित OxygenOS| रियर कैमरा: 20MP + 16MP | फ्रंट कैमरा: 16MP | वजन: 185g | |बैटरी: 3700mAh
2. Poco F1
शाओमी के नए Poco F1 (रिव्यु) में आपको कीमत के हिसाब से काफी बेहतरीन स्पेसिफिकेशन देखने को मिलते है। कंपनी ने 20 से 30 हज़ार रुपए की कीमत में डिवाइस के 3 वरिएन्त लांच किये है और सभी में नौच युक्त डिस्प्ले दी गयी है।
नौच में आपको बेहतर फेस अनलॉक के लिए IR सेंसर भी दिया गया है। Poco F1 अभी के लिए सबसे किफायती स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट युक्त स्मार्टफोन है।
Poco F1 के स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले: 6.18-इंच (18.7:9) QHD+ IPS | प्रोसेसर: स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट | रैम: 8GB | स्टोरेज: 256GB | सॉफ्टवेयर: एंड्राइड 8.1 | रियर कैमरा: 12MP + 5MP | फ्रंट कैमरा: 20MP | बैटरी: 4000mAh; क्विक चार्ज 3.0
3. Vivo Nex S
Vivo ने इस साल का पहले इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर युक्त स्मार्टफोन Vivo Nex S को लांच किया था। फोन के मुख्य आकर्षण इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के अलावा डिवाइस में आपको 8GB रैम के साथ 256GB तक की स्टोरेज दी गयी है। यह डिवाइस स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट के साथ एंड्राइड ओरियो OS आधारित Funtouch OS पर रन करती है।
इसके अलावा Vivo ने यहाँ पर 12MP+5MP का रियर कैमरा सेटअप के साथ 8MP का पॉप-अप कैमरा भी दिया गया है। यहाँ पर आपको 4,000mAh की बड़ी बैटरी भी दी गयी है।
Vivo Nex S के स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले: 6.59-इंच sAMOLED अल्ट्रा फुल-व्यू डिस्प्ले | प्रोसेसर: स्नैपड्रगन 845 ओक्टा-कोर SoC | रैम: 8GB तक | स्टोरेज: 256GB तक | सॉफ्टवेयर: एंड्राइड 8.1 आधारित FunTouchOS| रियर कैमरा: 12MP + 5MP | फ्रंट कैमरा: 8MP | वजन: 199g | |बैटरी: 4000mAh
4. Asus Zenfone 5Z
फ्लिप्कार्ट के साथ अपनी साझेदारी के तहत Asus ने अपना नया फ्लैगशिप ग्रेड स्मार्टफोन Zenfone 5Z लांच किया है। यहाँ पर आपको 6.2-इंच FHD+ डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट के साथ 8GB रैम और 256GB तक के स्टोरेज की सुविधा दी जाती है।
इसके अलावा पीछे की तरफ 12MP+8MP का ड्यूल कैमरा सेटअप और सामने की तरफ 8MP सेल्फी कैमरा दिया गया है. यह डिवाइस 3300mAh की बैटरी के साथ एंड्राइड 8.0 ओरियो पर रन करती है।
Asus Zenfone 5Z के स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले: 6.2-इंच FHD+ (19:9) डिस्प्ले | प्रोसेसर: स्नैपड्रगन 845 ओक्टा-कोर SoC | रैम: 8GB तक | स्टोरेज: 256GB तक | सॉफ्टवेयर: एंड्राइड 8.0 | रियर कैमरा: 12MP + 8MP | फ्रंट कैमरा: 8MP | वजन: 155g | |बैटरी: 3300mAh
5. Oppo Find X
Oppo के इस क्रिएटिव फोन की खासियत है इसका पॉप-अप कैमरा सेटअप। पॉप-अप कैमरा फीचर के साथ पीछे की तरफ 16MP +20MP का ड्यूल कैमरा तथा सामने की तरफ 25MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Oppo Find X में आपको 6.4-इंच FHD+ डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट के साथ-साथ 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज की सुविधा भी दी गयी है। 92.25% बॉडी रेश्यो वाले इस डिवाइस में आपको एंड्राइड 8.1 ओरियो आधारित Color 5.1 OS तथा VOOC फ़ास्ट चार्जिंग वाली 3,730mAh की बैटरी दी गयी है।
Oppo Find X के स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले: 6.4-इंच की OLED डिस्प्ले FHD+ | प्रोसेसर: स्नैपड्रगन 845 ओक्टा-कोर SoC | रैम: 8GB तक | स्टोरेज: 256GB तक | सॉफ्टवेयर: एंड्राइड 8.1 आधारित Color OS| रियर कैमरा: 16MP + 20MP | फ्रंट कैमरा: 25MP | वजन: 186g | |बैटरी: 3730mAh
आगामी डिवाइस
6. Xiaomi Mi 8 EE
शाओमी द्वारा पिछले महीने ही लांच किये गये Mi 8 स्मार्टफोन में आपको फ्लैगशिप ग्रेड स्पेसिफिकेशन के तहत 8GB रैम और 128GB स्टोरेज की सुविधा दी गयी है। सामने की तरफ 6.21-इंच FHD+, AMOLED डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट दी गयी है।
पीछे की तरफ ट्रांसपेरेंट बैक पैनल के साथ 12MP + 12MP का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है जबकि सामनेकी तरफ आपको 20MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा यह डिवाइस एंड्राइड ओरियो 8.1 आधारित MIUI 9 पर रन करती है जिसको 3000mAh की क्विक चार्ज सपोर्ट वाली बत्ती द्वारा संचारित किया जाता है।
Mi 8 Explorer Edition के स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले: 6.21-इंच FHD+, AMOLED डिस्प्ले, | प्रोसेसर: स्नैपड्रगन 845 ओक्टा-कोर SoC | रैम: 8GB | स्टोरेज: 128GB | सॉफ्टवेयर: एंड्राइड 8.1 आधारित MIUI 9 | रियर कैमरा: 12MP + 12MP | फ्रंट कैमरा: 20MP | वजन: 177g | |बैटरी: 3000mAh
7. Xiaomi Mi Mix 2s
शाओमी ने अप्रैल महीने में अपने फ्लैगशिप फोन Mi Mix 2s को चीन में लांच किया था। इस डिवाइस में आपको 5.99-इंच FHD+ फुल-विज़न डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट के साथ 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज का विकल्प भी दिया गया है। Mi Mix 2S में शाओमी ने अपना Xiao A1 वौइस असिस्टेंट भी पेश किया था।
पीछे की तरफ आपको वर्टीकल 12MP+12MP का ड्यूल कैमरा तथा सामने की तरफ 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह फोन एंड्राइड ओरेओ आधारित MIUI 9 पर काम करेगा। जिसमे आपको 3,400mAh की बैटरी के अलावा फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस ID, IR ब्लास्टर, AR कोर और QI वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
Xiaomi Mi Mix 2S के स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले: 5.99-इंच FHD+ फुल-विज़न डिस्प्ले, | प्रोसेसर: स्नैपड्रगन 845 ओक्टा-कोर SoC | रैम: 8GB | स्टोरेज: 256GB | सॉफ्टवेयर: एंड्राइड ओरियो आधारित MIUI 9 | रियर कैमरा: 12MP + 12MP | फ्रंट कैमरा: 5MP | वजन: 191g| |बैटरी: 3400mAh
8. Asus ROG Phone
कुछ समय से स्मार्टफोन मेकर गेम खेलने वालो को ध्यान में रखते हुए अपने स्मार्टफ़ोनों को गेमिंग फोन के रूप में पेश कर रही है जिसमे नाम आता है नवीनतम Asus ROG फ़ोन का। इस डिवाइस में आपको 6-इंच AMOLED डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट के साथ-साथ 8GB रैम और 512GB स्टोरेज का विकल्प भी दिया गया है।
पीछे की तरफ 12MP+8MP का ड्यूल कैमरा सेटअप तथा सामने 8MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। Asus की Hyper-Charged सपोर्ट वाली 4,000mAh की बैटरी दी गयी है। इसके अलावा गेमर्स के लिए यहाँ पर स्मार्ट एम्पलीफायर, 7.1 वर्चुअल साउंड और स्पेशल कुलिंग सिस्टम भी दिया गया है।
Asus ROG के स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले: 6-इंच FHD+ (18:9) AMOLED, | प्रोसेसर: स्नैपड्रगन 845 ओक्टा-कोर SoC | रैम: 8GB | स्टोरेज: 512GB | सॉफ्टवेयर: एंड्राइड ओरियो आधारित ROG गेमिंग UI| रियर कैमरा: 12MP + 8MP | फ्रंट कैमरा: 8MP | वजन: 200g| |बैटरी: 4000mAh
9. Xiaomi BlackShark
इस सूची में अब नाम आता है शाओमी द्वारा इस साल पेश किये गये Xiaomi BlackShark गेमिंग स्मार्टफोन का। शाओमी के इस गेमिंग स्मार्टफोन में आपको 5.99-इंच की In-Cell डिस्प्ले 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ दी गयी है। प्रोसेसर के रूप में 2.8GHz ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट के साथ 8GB रैम और 128GB स्टोरेज का विकल्प भी दिया गया है।
पीछे की तरफ आपको 12MP+20MP का ड्यूल कैमरा तथा 20MP का फ्रंट सेल्फी कैमरा दिया गया है। ये फोन आपको नवीनतम एंड्राइड ओरियो 8.1 पर रन करता हुआ 4,000mAh की क्विक-चार्ज 3.0 सपोर्टेड बैटरी द्वारा संचारित किया गया है।
Xiaomi BlackShark के स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले: 5.99-इच IPS LCD स्क्रीन| प्रोसेसर: स्नैपड्रगन 845 ओक्टा-कोर SoC | रैम: 8GB | स्टोरेज: 128GB | सॉफ्टवेयर: एंड्राइड ओरियो | रियर कैमरा: 12MP + 12MP | फ्रंट कैमरा: 20MP | वजन: 190g| |बैटरी: 4000mAh
10. Razer Phone
इस गेमिंग फोन में आपको सामने की तरफ 5.72-इंच की IGZO डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलती है। प्रोसेसर के रूप में स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट के साथ 8GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज की सुविधा दी गयी है।
पीछे की तरफ आपको 12MP+12MP का ड्यूल कैमरा सेटअप तथा सामने की तरफ 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। ड्यूल फ्रंट Dolby ATMOS स्पीकर्स के अलावा यहाँ पर आपको 4000mAh की क्विक चार्ज 4+ सपोर्ट वाली बैटरी दी गयी है।
Razer Phone के स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले: 5.72-इंच IGZO स्क्रीन| प्रोसेसर: स्नैपड्रगन 835 ओक्टा-कोर SoC | रैम: 8GB | स्टोरेज: 64GB | सॉफ्टवेयर: एंड्राइड 7.1.1 | रियर कैमरा: 12MP + 12MP | फ्रंट कैमरा: 8MP | वजन: 197g| |बैटरी: 4000mAh
8GB रैम वाली 10 बेहतरीन मोबाइल फोन और उनकी कीमत
मोबाइल फ़ोन | कीमत | उपलब्धता |
OnePlus 6T | 43,999 | Amazon |
Vivo Nex S | 45,990* | – |
Asus Zenfone 5Z | 36,999 | Flipkart |
OnePlus 5 | 26,500 | Amazon |
Oppo Find X | 59,990 | – |
Xiaomi Mi 8 EE | 37,990* | – |
Xiaomi Mi Mix 2S | 39,999* | – |
Asus ROG Phone | 59,990* | – |
Xiaomi BlackShark | 34,990* | – |
Razor Phone | 54,990* | – |
*∼आपेक्षित