एंड्राइड ऑपरेटिंग की सबसे बड़ी खासियत ही आपको अपनी डिवाइस के लिए कस्टम थीम की सुविधा देना है जो किसी अन्य ऑपरेटिंग प्लेटफार्म पर नहीं मिलती है। एक अच्छे लांचर में आपको अच्छी होम स्क्रीन मिलती है जहाँ आप अपनी मर्ज़ी से आइकन को अर्रेंज कर सकते है। लेकिन यहाँ पर आपको प्ले स्टोर पर या थर्ड-पार्टी सोर्स से ऐसे काफी लांचर देखने को मिलेंगे जो आपके फोन एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने की जगह और परेशानी ही देते है।
इसलिए हम आज यहाँ पर लेकर आये है आपके लिए कुछ ऐसे लांचर जो आपको बेहद पसंद आयेंगे। तो चलिए नज़र डालते है सूची पर:
9 बेहतरीन मोबाइल फोन लांचर
1. Nova Launcher
यह लांच गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध सबसे लोकप्रिय लांचर में से एक है। यह लगभग 6 साल पहले लांच किया गया था और समय-समय पर मिलते अपडेट के कारन आज भी यह काफी लोकप्रिय है। इस लांच की मदद से आपकी डिवाइस आपको गूगल पिक्सेल जैसा अनुभव देती है जो काफी आकर्षक लगता है।
Nova Luancher में आपको कैफ आकर्षक फीचर मिलते है जिनमे कलर थीम, आइकन पैक, कस्टम एप्प ड्रावर आदि। सबसे जरुरी यहाँ पर कुछ विशेष और नए फीचर जैसे एंड्राइड अपडेट, एनीमेशन, शॉर्टकट आदि समय समय पर अपडेट होते रहते है।
2. Evie Launcher
Evie Launcher एक काफी हल्का और संतुलित लांचर है जिसमे जेस्चर का इस्तेमाल काफी अच्छे ढंग से किया गया है और लेटेस्ट अपडेट में स्वाइप डाउन के जरिये नोटिफिकेशन भी देखने की सुविधा दे दी गयी है जो पहले दिए Evie Search फीचर से ज्यादा लाभदायक है।
लांचर आपको काफी हद तक स्टॉक-एंड्राइड की फील देता है। यहाँ पर आपको एप्प ड्रावर में सर्च बार के अलावा लाइव वॉलपेपर सपोर्ट और इंस्टेंट फोन लॉक की सुविधा भी दी गयी है। नवीनतम अपडेट के बाद आपको यहाँ पर अलग-अलग भाषओं का सपोर्ट भी मिलना शुरू ही गया है।
3. Go Launcher
Go Launcher भी एक काफी लोकप्रिय लांचर है जिसमे आपको काफी आधिक कस्टम स्किन्स मिलती है जो आपको अपनी डिवाइस को अधिक आकर्षक बनाने में मदद करती है। Go Launcher में न सिर्फ आपको एंड्राइड स्टाइल एक्सपीरियंस मिलता है बल्कि आप ऑनलाइन नए थीम और आइकन डाउनलोड कर सकते है। प्ले स्टोर पर ऐसे लाखों थीम है जिनको डाउनलोड करके आप अपनी डिवाइस को कस्टमाइज कर सकते है।
लांचर के साथ आपको एप्लीकेशन को छुपाने की भी सुविधा के साथ आपके पास आने वाली कॉल्स को पहचानने और फर्जी कॉल्स को ब्लाक करने की भी सुविधा मिलती है।
4. Google Now Launcher
Google Now Launcer उनको काफी पसंद आएगा जिनको एक साफ़, हल्का और स्टॉक-एंड्राइड एक्सपीरियंस पसंद है। यह एप्लीकेशन आपको सामान्य एंड्राइड फीचरों के अलावा कुछ आकर्षक फीचर भी प्रदान करता है जिनमे Google Cards, App Suggestions काफी लाभदायक साबित होते है।
यहाँ पर आपको आपको फ़ास्ट स्क्रॉलिंग के साथ काफी बेहतर सर्च विकल्प प्रदान करता है। यहाँ पर आपको Google Now Voice के द्वारा वौइस कमांड से मेसेज भेजने और म्यूजिक प्ले करने की सुविधा भी मिलती है। यह एप्लीकेशन एंड्राइड 4.0 से आगे के वर्जन में ही काम करती है।
5. Smart Launcher 5
Smart Launcher 5 गूगल प्ले स्टोर पर काफी समय से उपलब्ध है। लेकिन Smart Launcher 5 के द्वारा आपको यहाँ पर एक दम नया और शानदार अनुभव देने की कोशिश की गयी है। Smart Launcher 5 में आपको आटोमेटिक रूप से एप्लीकेशनों को आपके उपयोग के आधार पर क्रम में लगाने की सुविधा भी दी गयी है।
Smart Launcher 5 में आपको काफी अच्छे तरीके से केटेगरी में एप्लीकेशन दिखाई जाती है। इसके अलावा काफी अलग-अलग तरह के आइकन पैक और विजेट भी पेश किये गये है। निजी रूप से मुझे Smart Launcher 5 में दिया गया Deadpool थीम काफी पसंद आता है।
6. Phone X Launcher
अपर आप अपने एंड्राइड स्मर्त्फोने में iOS का अनुभव प्राप्त करना चाहते है तो इसका सबसे आसन तरीका है Phone X लांचर। इसके साथ आप एप्पल के फ्लैगशिप फोन के फीचर को अपने एंड्राइड स्मार्टफोन पर प्राप्त कर सकते है। और अगर आपके पासा एक बहुत ही पतले बेज़ेल वाला एंड्राइड स्मार्टफोन है तो आपको अपने फोन में iPhone X जैसे नौच को देखने में काफी आनंद आएगा।
इसके अलावा आप यहाँ पर अपनी पसंद के अनुसार लांचर को कस्टमाइज भी कर सकते है। यहाँ पर iOS की ही भांति आपको होम स्क्रीन पर स्वाइप अप करने पर कण्ट्रोल सेण्टर शोर्टकट देखने को मिलेंगे।
7. Hola Launcher
उपरोक्त बताये गये सभी लांचर में आपको कुछ ना कुछ एक्स्ट्रा फीचर मिलते ही है लेकिन Hola लांचर इन सबसे अलग है। Hola Launcher में आपको लांचर से कोई एक्स्ट्रा फीचर नहीं मिलता है बल्कि यह आपके फोन के अंदर ही आपको एक फ्रेश और कॉम्पैक्ट यूजर एक्सपीरियंस देने का काम करता है।
यहाँ पर अपने आप बेकार की एप्लीकेशनों को पहचानकर उनको अन-इनस्टॉल करने में मदद करता है जिससे आपके फोन की बैटरी बैकअप और इंटरनल स्टोरेज मे सुधार आता है। इसके अलावा फोन में दिया गया वन-हैण्ड स्वाइप मोड आपके फोन को एक दम अलग ही आकर्षण प्रदान करता है।
8. Apex Launcher
अगर हम फीचर और परफॉरमेंस की बात करे तो Apex Launcher को सूची में काफी ऊपर जगह मिलनी चाहिए थी लेकिन यह अपने Pro वर्जन के कारण थोडा नीचे रह गया। जी हाँ Apex Launcher आपको फ्री और पेड दोनों रूपों में प्राप्त होता है।
यहाँ पर आपको 9 से ज्यादा होम स्किन्स, 5 पेज से ज्यादा का इनफिनिट डॉक स्क्रॉल मिलता है। इसके अलावा काफी अधिक फोल्डर एनीमेशन, मल्टी एप्प ड्रावर मिलता है। पेड वर्जन में आपको कुछ एक्स्ट्रा फीचर जैसे एक्स्ट्रा जेस्चरम, एक्स्ट्रा ड्रावर और एक्स्ट्रा थीम सपोर्ट मिलता है।
9. Microsoft Launcher
अगर आप यह सोचते है की माइक्रोसॉफ्ट तो विंडोज से सम्बंधित काम करती है और यह विंडोज फ़ोन जैसे लांचर पेश कर सकती है तो आप गलत है। माइक्रोसॉफ्ट द्वारा आपको एक फुल-एंड्राइड एक्सपीरियंस वाला लांचर ‘Microsoft Launcher’ भी पेश किया गया है जहाँ पे आपको एज-टू-एज विजेट प्लेसमेंट की सुविधा भी दी जाती है।
Microsoft Launcher में आपको एक साफ़-सुथरी होम स्क्रीन के साथ माइक्रोसॉफ्ट अकाउंट के द्वारा पेश की गयी फीड भी मिलती है। यहाँ पर आपको जेस्चर कण्ट्रोल के साथ कुछ कस्टमाइज फीचर भी मिलते है।
यह भी पढ़िए: टॉप 10 रेसिंग गेम जो देंगे आपको देंगे एकदम रियल रेसिंग एक्सपीरियंस