Redmi Note सीरीज़ भारत ही नहीं बल्कि बाहर भी किफ़ायती स्मार्टफोनों के लिए एक प्रचलित नाम है। इस साल Redmi Note 13 सीरीज़ के तीन स्मार्टफोन चीन में पहले ही लॉन्च हो चुके हैं, जिनमें Redmi Note 13, Redmi Note 13 Pro और Redmi Note 13 Pro Plus शामिल हैं। अब कंपनी इन स्मार्टफोनों को 4 जनवरी, 2024 को भारत में लॉन्च करने के साथ साथ विश्व स्तर पर भी पेश करने वाली है, लेकिन उससे पहले इस सीरीज़ में अन्य दो स्मार्टफोनों का नाम भी सामने आ रहा है, जिसमें Redmi Note 13 4G और Redmi Note 13 Pro 4G शामिल हैं। ग्लोबल लॉन्च से पहले ही, इस सीरीज़ के इन पाँचों स्मार्टफोनों की तस्वीरें मुख्य जानकारी सामने आ रही हैं।
ये पढ़ें: OnePlus 12 और OnePlus 12R 23 जनवरी को भारत में लॉन्च; टिकट बुक कर आप भी बन सकते हैं हिस्सा
ये पढ़ें: ऐसा दिखेगा Nothing Phone 2a – लाइव तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन लीक
X (पहले Twitter) पर टिपस्टर सुधांशु अम्बोर के इन Redmi Note 13 सीरीज़ के इन पाँचों वैरिएंट के नाम और तस्वीरें साझा की हैं, जिन्हें आप नीचे देख सकते हैं।
इसके अलावा इस लीक में इन सभी स्मार्टफोनों के चिपसेट डिटेल भी शेयर किये गए हैं।
Redmi Note 13 4G की बात करें तो, इसमें Snapdragon 685 प्रोसेसर आने के आसार हैं। वहीँ Redmi Note 13 5G को बाज़ार में Dimensity 6080 के साथ उतारा जायेगा। इन दोनों स्मार्टफोनों में हमें 108MP का प्राइमरी सेंसर देखने को मिल सकता है। इन दोनों में 5000mAh की बैटरी, 33W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने के आसार हैं।
इसके अलावा Redmi Note 13 Pro 4G MediaTek के Dimensity G99 Ultra प्रोसेसर द्वारा संचालित होगा, जबकि इसके 5G वैरिएंट में Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट देखने को मिलेगा। Note 13 Pro 5G को चीन में 200MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा वाइड लेंस और 2MP मैक्रो लेंस के साथ पेश किया गया है। यही कैमरा सेटअप इसके 4G वर्ज़न में भी आने के आसार हैं। दोनों Pro मॉडलों में 5100mAh की बैटरी, 67W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है।



वहीँ Redmi Note 13 Pro Plus 5G की बात करें तो, इसमें 1.5K AMOLED डिस्प्ले आएगी और पावर देने के लिए यहां Dimensity 7200 Ultra चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा इसका प्राइमरी सेंसर भी 200MP का है, जो OIS के साथ आएगा। इसके अलावा इस सीरीज़ के इस फ़ोन में 120W की फ़ास्ट चार्जिंग है और बैटरी भी 5000mAh की दी गयी है।
कीमतों की बात की जाए तो, टिपस्टर अभिषेक यादव ने अपने ट्वीट में बताया था कि Redmi Note 13 Pro 5G के 12+256GB वर्ज़न की कीमत भारत में 32,999 रुपए होगा। वहीँ पारस गुगलानी ने दोनों 4G वैरिएंट की युरोपियन कीमतें भी अपने X अकाउंट पर साझा की हैं। इस लीक के अनुसार Redmi Note 13 4G के 6+128GB और 8+256GB मॉडलों की कीमतें 199 युरो (लगभग 18,100 रुपए) और 249 युरो (लगभग 22,600 रुपए) हैं। वहीँ Note 13 Pro 4G के 8+256GB और 12+256GB मॉडलों की कीमतें 349 युरो (लगभग 31,800 रुपए और 399 यूरो (लगभग 36,400 रुपए) होंगी।
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।